Modi-Jaitley Meeting: इकोनॉमी में आई गिरावट पर चर्चा के लिए आज पीएम मोदी मिलेंगे अरुण जेटली से
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था में आई गिरावट को ध्यान में रखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री अरुण जेटली और अन्य उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। आज यानी मंगलवार को होने वाली इस मीटिंग में इस स्थिति से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जाएगी, जिससे कि अर्थव्यवस्था में तेजी लाई जा सके।

कुछ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी आर्थिक स्थिति के बारे में अरुण जेटली और वित्त मंत्रालय के सेक्रेटरीज से चर्चा करेंगे। साथ ही वह अर्थव्यवस्था को इस स्थिति से उबारने के लिए जरूरी कदम भी उठाएंगे।
यह मीटिंग सरकार द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष की तिमाही में जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े दिखाए जाने के कुछ दिन बाद हो रही है। आपको बता दें कि अप्रैल-जून 2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसदी रही है, जबकि अप्रैल-जून 2016 की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी ग्रोथ 7.9 थी। इसके अलावा जनवरी-मार्च में जीडीपी ग्रोथ 6.1 फीसदी रही थी।
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून की जीडीपी ग्रोथ की दर (5.7 फीसदी) तीन सालों की सबसे कम ग्रोथ है। यह भी माना जा रहा है कि नोटबंदी इसकी बड़ी वजह रही है। हालांकि, इसकी वजह अन्य संरचनात्मक सुधारों जैसे जीएसटी लागू करने को भी माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications