Highlights: पटना में मोदी-नीतीश दिखे साथ-साथ, जानिए क्या-क्या कहा
पटना। आज बिहार के राजनीतिक मंच पर वो दिखा जिसे सपने में भी सोच पाना बहुत मुश्किल था, जी हां आज पटना के मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार साथ-साथ देखे गये।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि सभी दुखों की सिर्फ एक दवा है और वो है विकास लेकिन इस विकास के काम में बाधा तब पहुंचती है जब वो राजनीति के शिकार होने लगते हैं इसलिए हमें विकास की यात्रा को गति देनी चाहिए।मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मैं नीतीश कुमार से विकास के कामों से संतुष्ट हूं और उनके सुर में सुर मिलाता हूं।
आईये जानते हैं आज के इस ऐतिहासिक भाषणों की खास बातें..
- पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की तो तारीफ की लेकिन उन्होंनें जमकर राजद प्रमुख लालू यादव को निशाना साधा और उन्हें विकास विरोधी बताया।
- मोदी ने कहा कि बिहार में ऐसे रेलमंत्री आए कि विकास काम एकदम ठप्प पड़ गया।
- इससे पहले नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि पीएम जी थैंक्यूं, आईआईटी पटना से देश को लाभ होगा इसलिए आईआईटी पटना पर और ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
- नीतीश कुमार ने कहा,केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं, उसको लेकर अगर कोई समस्या है तो राज्य के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके समाधान पाया जा सकता है।
- नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बिहार के विकास के लिए जो जरूरी कदम हैं, वो कदम जरूर उठाएं जाएंगे बिहार का कल्याण करा दीजिए पीएम जी।
- पीएम मोदी ने पटना-मुंबई ट्रेन को और दनियावा-बिहारशरीफ रेल लाइन को भी हरी झंडी दिखाई।
- प्रधानमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना भी लॉन्च की।
- पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे याद है कि पिछली रैली में मैंने बिहार को 50 हजार करोड़ रुपए के स्पेशल पैकेज की घोषणा की थी। मैं मानता हूं कि 50 हजार करोड़ रुपए बिहार के लिए कुछ नहीं हैं, बिहार को ज्यादा की जरूरत है। लेकिन मैं इस पैकेज के लिए उचित समय का इंतजार कर रहा हूं।'
- पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "यह खुशी की बात है कि राज्यों में भी विकास को लेकर स्पर्धा होने लगी है। जब तक राज्य का विकास नहीं होगा, तब तक देश विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकेगा। अब दिल्ली में बैठकर योजनाएं बनाने का वक्त पूरा हो गया। राज्यों की योजनाओं के जरिये दिल्ली को भी आगे बढ़ना होगा।"
- मोदी ने कार्यक्रम के दौरान पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के नए परिसर का उद्घाटन किया और इंक्यूबेशन सेंटर का शिलान्यास किया।
- उन्होंने कहा कि बिहार की भूमि में सरस्वती वास करती हैं। यहां के नौजवान तेजस्वी हैं। इस कारण आईआईटी के इंक्यूबेशन सेंटर से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि पूरे देश में गरीबों को उनका हक मिलेगा।
- प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्वासन दिया कि पटना स्थित आईआईटी में और विषयों की पढ़ाई शुरू करने की मांग पूरी की जाएगी।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था के विकास पर ध्यान दिया जाएगा तथा वह बिहार में खाद कारखाना शुरू किया जाएगा।
- उन्होंने कहा कि पहले देश के खजाने का 65-70 प्रतिशत दिल्ली सरकार की तिजोरी में था और 30-35 प्रतिशत ही राज्यों के पास रहता था, लेकिन इस स्थिति में बदलाव हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications