बड़ी खबरें: पाक ने फिर तोड़ी मर्यादा, सेना को मुंहतोड़ कार्रवाई का आदेश

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 02 जनवरी की खबरें

Live News of January 2nd in Hindi, Focus on National, International and Sports News

10:45 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाक की ओर से हो रही फायरिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए सेना को मुंहतोड़ जवाब देने का आदेश दिया है।

9:30 बजे। गांधीनगर में आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में एयर फोर्स कोस्ट गार्ड, नेवी, मरीन पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी शामिल हुई। पोरबंदर में पाक नौका की घुसपैठ की कोशिश के बाद ये बैठक की गई।

9:00 बजे। पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर। जम्मू-कश्मीर के सांबा और हीरानगर में पाकिस्तान ने की फायरिंग।

8:40 बजे।पोरबंदर के पास दो और संदिग्ध पाकिस्तानी फिशिंग बोट देखी गई है। कोस्टगार्ड इन दो बोट को घेरने के लिए अभियान चला रहा है।

8:00 बजे।कानपुर के रूई के गोदाम में भयानक आग लग गई है। आग से करोेड़ों का नुकसान।

7:30 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने बाकी बची 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

7:00 बजे। गुजरात के गृह मंत्री रजनीकांत पटेल ने कहा है कि पाकिस्तान ऐसी हरकतों में लगातार संलिप्त रहा है। केंद्र सरकार की इस पर नजर है।

6:30 बजे। नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को प्रस्तावित अपनी पोरबंदर यात्रा टाल दी।

3:57 बजे। भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा कार्यभार ग्रहण करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वह पहले भारतवंशी हैं, जिनकी नियुक्ति भारत में अमेरिकी राजदूत के पद पर हुई है।

3:25 बजे| दुपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर 2014 में उसकी बिक्री साल-दर-साल आधार पर तीन फीसदी कम रही।

3:oo बजे। टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री ने संकेत दिये हैं कि जरूरत पड़ने पर धोनी सिडनी टेस्ट खेल सकते हैं।

2: 20 बजे। जल्द ही नॉर्थ ईस्ट के हर राज्य से करीब 20 युवाओं को दिल्ली पुलिस में भर्ती किया जाएगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा है कि राजनाथ सिंह ने बेजबरुआ समिति की सिफारिशों के मद्देनजर ये फैसला लिया है।

1:20 बजे। मुंबई की लोकल ट्रेनों की आवाजाही 6 घंटे के बाद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अगले एक से दो घंटे स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

1: 19 बजे। बाजार में 1.16% की तेजी, सेंसेक्स 318 अंक ऊपर
1:00 बजे।
नोएडा में दो संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश

12:00 बजे। कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शुक्रवार को हुए ब्‍लास्‍ट में दो लोगों के घायल होने की खबर है।

11: 45 बजे। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरे व सर्द हवाओं का असर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।

11:33 बजे। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आने के बाद अब तक इससे 88 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी मिली है।

10:41 बजे। डेली सोप 'बालिका वधू' के लीड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के नए साल की शुरुआत पुलिस को जुर्माना भरकर करनी पड़ी। गुरुवार तड़के उन पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने को लेकर जुर्माना लगाया गया और उनकी लक्जरी कार जब्त कर ली गई।

8: 18 बजे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस के मौके पर मैसूर की मशहूर सिल्क शॉल तोहफे में दी जाएगी।

7: 36 बजे। उप्र विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव 23 जनवरी को होंगे।

सुबह 7: 30 बजे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुतीर्थ भट्टाचार्य पांच जनवरी को कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगे। कंपनी के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

7:00 बजे। 26 जनवरी से पहले नोएडा से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, धमाकों की थी साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+