बड़ी खबरें: पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सीओ कर्नल एमएन राय शहीद
नई दिल्ली। आपको इस पेज पर मिलेगी देश,दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर,ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।
प्रस्तुत है 27 जनवरी की प्रमुख खबरें...

6:30 बजे। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग की ओर फटकार। कहा आचार संहिता का उल्लंघन न करें। अरविंद को यह फटकार उनके 'बीजेपी कांग्रेस से पैसे लेकर वोट आम आदमी पार्टी को' देने वाले बयान पर लगाई गई है।
5:30 बजे। ट्राल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमएन राय शहीद।
5:00 बजे। दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा केंद्र सरकार को आए हुए सात माह हो चुके हैं लेकिन पीएम सिर्फ पर्सनल पीआर में ही व्यस्त हैं।
4:40 बजे। श्रीनगर के ट्राल, पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर। हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों की मौत।
4:30 बजे। लीबिया में बंधक संकट। बंदूकधारियों ने एक फाइव स्टार होटल में कुछ लोगों को बंधक बनाया। होटल में कई विदेशी टूरिस्ट भी रुके हुए हैं।
4:00 बजे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा दौरे से जो भी चीजें सामने आई हैं, उससे कांग्रेस पार्टी खुश है। आनंद शर्मा का कहना कि यह दौरा भारत के लिए काफी अहम साबित हुआ है।
3:25 बजे। राजस्थान के बाड़मेर में मिग-27 क्रैश। पायलट सुरक्षित।
2:45 बजे। राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व करने वाली विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने ओबामा की ओर से अपनी प्रशंसा पर कहा कि यह उनके लिए एक गौरवशाली पल है।
2:30 बजे। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस ने पार्टी से निकाला।
2:05 बजे। तीन दिवसीय भारत दौरे के बाद बराक ओबामा और मिशेल सऊदी अरब रवाना।
1:25 बजे। अब से थोड़ी देर में पालम एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी उन्हें छोड़ने के लिए पालम जा सकते हैं।
1:00 बजे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति अमेरिकन सिंगर मरियन एंडरसन की वर्ष 1957 में उनके टूर की रिकॉर्डिंग गिफ्ट की।
12:30 बजे। दिल्ली में बीजेपी की उम्मीदवार किरण बेदी ने कहा भारत के बाद दिल्ली को अब ओबामा की यात्रा से फायदा होगा।
12:00 बजे। चीन ने एक और नया दांव चला है। उसने एनएसजी में भारत को प्रवेश देने का विरोध किया है जबकि वह पाकिस्तान के साथ खड़ा हुआ है।11:30 बजे। अमेरिका के बर्फीले तूफान के चलते पांच हजार फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है।
11:00 बजे। कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के निधन के बाद पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार।
10:00 बजे। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.38 बजे 71.08 अंकों की तेजी के साथ 29,349.92 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.55 अंकों की तेजी के साथ 8,839.15 पर कारोबार करते देखे गए।
9:30 बजे। आज रात आठ बजे राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडिया पर 'मन की बात' कार्यक्रम में जनता से रूबरू होंगे।
9:00 बजे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ उन तीन बच्चों से भी मुलाकात करेंगे जिन्हें सत्यार्थी के एनजीओ ने बाल मजदूर और बाल विवाह से बचाया था।
सुबह 8: 30 बजे। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज ठंड बढ़ सकती है।
सुबह 8:o बजे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज नोबेल पुरस्कार विजेता के सत्यार्थी से मुलाकात करेंगे।
सुबह 7: 30 बजे। बराक ओबामा आज सुबह 10.30 बजे सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में भाषण देंगे, कार्यक्रम में 2 हजार लोग मौजूद होंगे, जिनमें कुछ छात्र भी होंगे।
सुबह 7 बजे। बराक ओबामा के कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज सुबह कार्यक्रम के दौरान अगस्त क्रांति मार्ग बंद रखने का एलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications