बड़ी खबरें: असम सरकार को हर संभव मदद दी जाएगी: राजनाथ सिंह

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 25 जनवरी को अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ तीन दिवसीय भारत दौरे पर भारत पहुंचेंगे। ओबामा की यह यात्रा किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की भारतीय गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहली यात्रा है और उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और कारोबार के मुद्दों पर 'ठोस परिणाम' देने वाली वार्ता होने की उम्मीदें हैं। इस खबर पर रहेगी हमारी नजर इसके अलावा आपको इस पेज पर मिलेगी देश,दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर,ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

प्रस्तुत है 23 जनवरी की प्रमुख खबरें...

blast

11:00 बजे। सरकार ने सऊदी किंग अब्दुल्लाह की मौत पर आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

10:30 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उग्रवादियों द्वारा असम में आदिवासियों की हत्या की निंदा की। वो कल असम जाएंगे।

10:00 बजे।असम में अलग-अलग इलाकों में बोडो आतंकवादियों ने कम से कम 30 लोगों की हत्या की।

9:00 बजे। ओडीशा के चांदीपुर मिसाइल टेस्ट रेंज से इश्वर चंद्र बहेरा नाम के एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।

8:00 बजे। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि 10 फरवरी को बीजेपी का बयान आएगा कि हम किरण बेदी की वजह से हारे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता और आम आदमी पार्टी की जीत होगी।

7:30 बजे। दिल्ली में बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णा नगर में रोज 4 घंटे सुबह 8 से 12 बजे तक प्रचार करेंगे। इसके बाद वे दूसरे क्षेत्रों में रोड शो करेंगी।

7:00 बजे। बिहार पुलिस के एडीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने बयान दिया है कि आरा ब्लास्ट ना तो आतंकी हमला था ना ही नक्सली घटना। एडीजी ने कहा कि इसे खतरनाक अपराधियों ने अंजाम दिया ताकि पुलिस की गिरफ्त से फरार हो सकें।

6:30 बजे। भाजपा सांसद और मंत्री वीके सिंह ने कहा कि वो कभी भी इंडिया अगेंस्ट करप्शन का हिस्सा नहीं रहे हैं।

6:00 बजे।स्वामी अग्निवेश ने सवाल उठाया है कि किसी भी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न अवॉर्ड से क्यों नहीं दिया।

5.10 बजे। सुनंदा पुष्कर से सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में पूछताछ की गयी है- बीएस बस्सी

5.08 बजे। कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी जेल से रिहा हुए।

4.10 बजे। आम आदमी पार्टी किरण बेदी के भारतीय जनता पार्टी में आने से अपना आपा खो चुकी है- संबित पात्रा

3.27 बजे। दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।

3.19 बजे। चार्ली हेब्दो के खिलाफ प्रदर्शन के बाद श्रीनगर में भड़की हिंसा।

2.51 बजे। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की महात्वाकांक्षा की वजह से भाजपा से गठबंधन तोड़ा था-अमित शाह

2.12 बजे। जनार्दन द्विवेदी के बयान की पार्टी कर रही है विचार, जल्द आपको पार्टी का फैसला बताया जाएगा-अजय माकन

1.58 बजे। कांग्रेस नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप भाजपा को समर्थन के लिए राजनीति में आयी है।

1.26 बजे। ऑस्ट्रेलिय ओपेन के तीसरे राउंड में ही रोजर फेडरर की छुट्टी। 46 वीं वरीयता प्राप्त एंड्रियास सेप्पी ने फेडरर को हराया।

1.12 बजे। आरा में बम धमाके के बाद 2 कैदी फरारा।

12.34 बजे। सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पत्रकार नलिनी सिंह से पुलिस करेगी पूछताछ।

12.14 बजे। आरा सिविल के बाहर बम धमाके में 3 लोगों की मौत, 7 घायल।

12.06 बजे। बिहार के आरा में बम धमाका।

11.58 बजे। दिल्ली में फिर से शुरु होने जा रही है उबर कैब सर्विस-उबर प्रवक्ता

11.45 बजे। किरण बेदी ने शांति भूषण से मिलने का समय मांगा, शांति भूषण ने मिलने से मना किया।

11.42 बजे। अरविंद केजरीवाल ने सतीश उपाध्याय पर लगाये आरोपों पर चुनाव आयोग को भेजा जवाब

10.00 बजे। पद्म अवार्ड के लिए नामों की घोषणा नहीं है, मीडिया में आ रहे नाम अफवाह हैं-गृह मंत्रालय

9:30 बजे। अन्‍ना हजारे ने कहा उन्‍हें नहीं मालूम जन लोकपाल आंदोलन से जुड़े लोग राजनीति में क्‍यों शामिल हुए। अब वह अकेले ही इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

9:00 बजे। बाबा रामदेव, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्‍चन, श्रीश्री रविशंकर, लाल कृष्‍ण आडवाणी को पदम विभूषण। 25 जनवरी को इन पुरस्‍कारों को आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

सुबह 8:30 बजे। सऊदी अरब के शाह किंग अब्दुल्ला का निधन हो गया है। उनकी जगह सलमान नए शाह होंगे।

सुबह 7:34 बजे। किरण ने एक साल पहले तक बीजेपी की आलोचना की थी: दिग्विजय सिंह

सुबह 7: 20 बजे। ओबामा की यात्रा पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आधी रात को पाकिस्तान ने फिर की जम्मू के सांबा सेक्टर में धुआंधार फायरिंग

सुबह 7 बजे। 26 जनवरी परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए आज दिल्ली में बंद रहेंगे कई रास्ते, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट भी बंद, छावनी बना राजपथ देखें तस्वीरें:जवान कर रहे हैं गणतंत्र दिवस की तैयारियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+