बड़ी खबरें: कोयला घोटाले मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हुई पूछताछ
नई दिल्ली। दिन भर की हर बड़ी खबर एक पेज पर आपको मिलेगी इस लाइव अपडेट पेज पर। ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

10:40 बजे। भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूुची जारी की है। इसमें अकाली दल की 4 नेता भी शामिल है। कालका जी, हरिनगर, राजौर गार्डन और शहादरा सीटें अकाली दल को दी।
10:20 बजे। भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व रेल मंत्री औरप टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी।
10:00 बजे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीबीआई ने पूछताछ की। सीबीआई ने उनसे कोल ब्लॉक मामले में उनसे पूछताछ की। 2 दिन पहले मनमोहन सिंह के घर पर हुई पूछताछ।
9:30 बजे।दिल्ली में 4 अकाली नेता बीजेपी के चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ेंगे।
9:00 बजे। जेवीएम के नेता प्रदीप यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी उनके विधायकों को पार्टी में शामिल होने के बदले पांच करोड़ रुपये ऑफर दिया है।
8:30 बजे। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में गैंगवार। कार सवार बदमाशों ने फॉर्चुनर कार में सवार कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के साथियों पर हमला किया। दोनों तरफ से गोलियां चली। दुजाना गैंग के एक आदमी की मौत, एक घायल।
8:00 बजे। केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया और कहा कि दवा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए 108 दवाइयों के दाम बढ़ाए गए।
7:30 बजे। अरविंद केजरीवाल पर चुनाव आयोग की नोटिस का कोई असर नहीं हुआ है। कृष्णानगर की रैली में केजरीवाल ने एक बार फिर से वोटरों को कांग्रेस और भाजपा से पैसे लेने की बात कही।
6:30 बजे। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के सीएम उम्मीदवार किरण बेदी पर उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर क्षेत्र में हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा किरण बेदी पर हार का ठीकरा फोड़ने के लिए लेकर आई है। उन्होंने कहा कि किरण बेदी चक्रव्यूह में फंस गई है।
05:40 बजे। बीजेपी नेता धीर सिंह बिधूड़ी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से हैं चल रहे हैं नाराज
5:07 बजे। दिल्ली में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में बगावत। दिल्ली भाजपा दफ्तर पर बड़ा बवाल कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता। कार्यकता अमित शाह से भी नाराज हैं। वहीं रोहणी में विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ भी प्रदर्शन किया जा रहा है।
4:33 बजे। सतीश उपाध्याय के चुनाव ना लड़ने पर उनके समर्थकों में असंतोष, बीजेपी ऑफिस के बाहर कर रहे प्रदर्शन
4:10 बजे। बर्दवान में बीजेपी अध्यक्ष की रैलीः अमित शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हैं और उन्हें कोई परेशान नहीं कर सकता।
4:07 बजे। अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बांग्लादेश जाने से पहले अपने नेताओं के आतंकियों से संबंधों का खुलासा करना चाहिए।
3:45 बजे। पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली कर रहे हैं। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के चार नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
3:35 बजे। पाकिस्तानः रावलपिंडी में आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया, कई लोग घायल।
3:32 बजे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो को चुनाव आयोग ने रोक दिया है। जिसके चलते केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन कल दाखिल करेंगे। केजरीवाल को रोड शो करने की इजाजत सिर्फ 2.30 बजे तक ही थी। विस्तार से पढ़ें खबर
3:14 बजे। आप नेता आशीष खेतान ने कहा बात सिर्फ बहस की नहीं है! जनता जानना चाहती है कि किरण जी का दिल्ली के लिए क्या एजेंडा और विज़न है! क्या वो सीएम पद के भरोसे लायक है?
3 बजे। मालवाहक के रूप में भारतीय रेल ने अप्रैल से दिसंबर 2014 में 12 फीसदी की बढ़त हांसिल की है। यह बढ़त संकेत दे रही है कि आगामी रेल बजट में रेलवे यात्री किराये में वृद्धि नहीं करेगा।
2:45 बजे। बिहार के चंपारण जिले के मोतिहारी में बदमाशों ने 7 लाख रुपए के जेवर और 3000 रुपए कैश लूट लिये। यह वारदात तब हुई जब पीड़ित बैंक से ज्वेलरी शॉप जा रहा था।
2:30 बजे। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने चार कोस्ट गार्ड शिप इंडियन कोस्ट गार्ड को समर्पित किये।
2:15 बजे। कुमार विश्वास ने कहा कि इस वक्त भारतीय मीडिया को उस जन सैलाब को देखना चाहिये जो अरविंद केजरीवाल के पीछे चल रहा है।
2:11 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के खनन घोटाले में चार साल जेल की सजा काट रहे जी जनार्दन रेड्डी को जमानत दे दी है।
01:42 बजे। किरन बेदी के विधानसभा क्षेत्र में AAP उम्मीदवार के लिए जनसभाएं करेंगे अरविंद केजरीवाल।
01:28 बजे। नामांकन दाखिल करने निकले अरविंद केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि जनता बदलाव चाहती है।
12:50 बजे। इलाहाबादः माघ मेले के शिविर में साधु की हत्या।
12:25 बजे। केजरीवाल का रोड शोः अरविंद केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि बीजेपी अफवाहों की मशीन है।
11:44 बजे। कुमार विश्वास ने कहा है कि कभी गडकरी और सोनिया गांधी को बहस की चुनौती देनी वाली किरन अब खुद क्यों बहस से बच रही हैं।
11:26 बजे। अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले हैं। उन्होंने बाल्मिकी मंदिर से अपना रोड़ शो शुरु किया है और उसके बाद वो जंतर-मंतर जाएंगे फिर वहां से नामांकन दाखिल करने जाएंगे। भारी मात्रा में उनके समर्थक रोड शो में शक्ति प्रदर्शन के लिए मौजूद हैं।
11:25 बजे। कांग्रेस नेता एके वालिया के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए नामांकन वापस लेने की चर्चा है। हालांकि वालिया के प्रवक्ता ने इससे इनकार किया है।
9:37 बजे। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब
09.31 बजे 98.53 अंकों की तेजी के साथ 28,360.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 30.35 अंकों की तेजी के साथ 8,581.05 पर कारोबार करते देखे गए।
9: 15 बजे। माहेला जयवर्धने (94) और कुमार संगकारा (76) की जोरदार पारियों की मदद से श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सैक्सटन ओवल मैदान पर मंगलवार को जारी चौथे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा है।
9:01 बजे। पूर्वी यूक्रेन के सरकारी सुरक्षा बलों तथा विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हो गए।
8:50 बजे। उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला यों तो शिक्षा के नजरिए से पिछड़े इलाकों में शुमार किया जाता है, लेकिन जल्द ही यह जिला पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगा। जिले के कई पंचायतघरों में पुस्तकालय खोले जाने का काम शुरू किया गया है।
8:35 बजे। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
8 बजे। झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके जाजोरिया ने कहा है कि राज्य में 10 लाख वोटरों के विवरण में त्रुटियां हैं। इन सभी त्रुटियों को जल्द हल कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications