Live News: सरकार गठन को लेकर भाजपा से कोई बातचीत नहीं: पीडीपी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर पीडीपी के साथ बातचीत के लिए बीजेपी ने चार सदस्यीय पैनल बनाया है। उम्मीद जताई जा रही है की जम्मू-कश्मीर में जल्द ही भाजपा के गठबंधन वाली सरकार बन जायेगी। इस खबर के अलावा आपको इस पेज पर मौसम, राज्य, खेल, मनोरंजन और अंतराष्ट्रीय जगत की भी बहुत सारी खबरें पढ़ने को मिलेगी जिसके लिए आप पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

Pak-boat-porbander

10:30 बजे। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर भाजपा के साथ किसी फॉर्मूले पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

9:20 बजे। हिसार में तीन कॉलेज छात्राओं को इंडियन ऑयल के टेंकर ने कुचला। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत। पुलिस ने किया मामला दर्ज।

8:30 बजे। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द नौजवानों को नौकरी दे।

8:00 बजे।जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ की पोस्ट पर पाक की ओर से लगातार हो रही फायरिंग के बाद बीएसएफ ने कहा कि वो पाक की कार्रवाई का मुहंतोड़ जवाब देंगे।

7:30 बजे। पाकिस्तान की ओर से जम्मू और कश्मीर में फायरिंग लगातार जारी है। पाक ने जम्मू के कठुआ के चंद्राचक्र पोस्ट पर फिर से फायरिंग की।

7:00 बजे।वर्ल्डकप के लिए चयन न होने पर युवराज ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

6:20 बजे। पाकिस्‍तान ने टेरर बोट के मुद्दे पर भारत के आरोपों को बताया आधारहीन। कहा भारत, पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान की दोस्‍ती के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है।

6:00 बजे। सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी ने शशि थरूर को बताया झूठा। स्‍वामी का कहना वह इस बात से खुश हैं कि आखिरकार पुलिस ने भी सुनंदा पुष्‍कर की मौत को हत्‍या मान लिया है।

5:00 बजे। इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट ने लश्‍कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकी और मुंबई हमलों के मुख्‍य साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लखवी को सम्‍मन भेजा।

4:30 बजे। यूनाइटेड नेशंस ने मंगलवार को साफ कर दिया है कि वह भारत में चल रहे इटली के मरींस के मुद्दे पर कोई भी हस्‍तक्षेप नहीं करेगा।

4:00 बजे। शशि थरूर ने दिल्‍ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा जब-जब उन्‍होंने सुनंदा की पोस्‍ट मार्टम रिपोर्ट पर कहा उन्‍हें पुलिस ने कभी भी पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी और न ही इंक्‍वायरी या फिर सीएफएसएल रिपोर्ट से जुडे किसी तरह के कोई दस्‍तावेज उन्‍हें सौंपे गए।

3:40 बजे। पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कहा वर्ल्‍ड कप के लिए युवराज का सेलेक्‍शन न होना उनके लिए काफी हैरानी वाली खबर।

3:25 बजे। सुनंदा पुष्‍कर मामले पर ताजा घटनाक्रम पर सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी ने कहा कि हर किसी को जिंदगी जीने का अधिकार होना चाहिए। वहीं सुनंदा के चचेरे भाई अशोक कुमार ने कहा कि परिवार वालों को पहले से ही शक था कि सुनंदा की हत्‍या की गई है।

3:15 बजे। वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान। टीम में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा अंबाती रायडू, स्‍टुअर्ट बिन्‍नी, शिखर धवन अक्षर पटेल, आर अश्‍विन, उमेश यादव, मोहम्‍मद शमी, आंजिक्‍य रहाणे,भुवनेश्‍वर कुमार और इंशात शर्मा को जगह मिली। युवराज सिंह का जिक्र नहीं।

3:00 बजे। सुनंदा पुरूकर मामले में कांग्रेस के नेता राशिद अल्‍वी का बयान पुलिस को निष्‍पक्ष होकर करनी चाहिए केस की जांच।

2:30 बजे। दिल्‍ली पुलिस ने सुनंदा पुष्‍कर मौत को हत्‍या करार दिया। पुलिस ने हत्‍या का केस दर्ज किया।

2:20 बजे। बेअंत सिंह के हत्‍यारे जगतार सिंह तार के पास पाकिस्‍तान का पासपोर्ट मिला। सूत्रों का कहना उसके पास पाक की नागरिकता। विदेशं मंत्रालय ने जानकारी पर लगाई मोहर। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद अकबरुद्दीन का कहना बैंकाक में भारतीय दूतावास के संपर्क में थे।

2:15 बजे। बीएसफ के डीजी डीके पाठक ने कहा 31 दिसंबर की रात बीएसएफ ने पाक की ओर से एक नहीं बल्कि घुसपैठ के कई प्रयासों को विफल किया। पाक की ओर से गोलीबारी इसी निराशा का सुबूत है।

2:00 बजे। जम्‍मू के सांबा में पाक की ओर से हुई फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ कांस्‍टेबल देवेंद्र सिंह को डीजी डीके पाठक ने दी श्रद्धांजलि।

1:40 बजे। बीसीसीआई सूत्रों का दावा वर्ल्‍ड कप के लिए युवराज सिंह का सेलेक्‍शन मुश्किल।

1:15 बजे। जगतार सिंह तार की गिरफ्तारी के बाद बेअंत सिंह के परिवार वालों ने पंजाब पुलिस और इंटेलीजेंस एजेंसी का शुक्रिया अदा किया।

1:10 बजे। जम्‍मू में लगातार सीजफायर वॉयलेशन के बीच बीएसएफ के डीजी डीके पाठक आज सांबा और कठुआ के दौरे पर।

1:05 बजे। वर्ल्‍ड कप सेलेक्‍शन से पहले ही इंशात शर्मा घायल।

1:00 बजे। मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा आने वाले समय में ऑन लाइन कोर्सेज फ्री करने की व्‍यवस्‍था शुरू हो सकती है।

12:45 बजे। झारखंड के धनबाद में कोल इंडिया के कर्मचारी 5 दिनों की हड़ताल पर।

12:30 बजे। साइना नेहवाल के बाद अब बॉक्‍सर विजेंदर सिंह ने खुद के लिए पदम पुरस्‍कार को मांग की।

12:00 बजे। बांबे हाई कोर्ट ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को भिवंडी में दायर मानहानि के केस में व्‍यक्तिगत पेशी से छूट दी।

11:45 बजे। अमेरिका ने पाकिस्‍तान को क्‍लीन चिट और फंड देने की बात से किया इंकार। अमेरिका का बयान वर्ष 2013 से पाक के लिए किसी भी तरह का फंड नहीं हुआ है रिलीज।

11:00 बजे। श्रीलंका में बंधक बनाए गए भारतीय मजदूरों के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि मजदूरों का एक समूह वापस आ गया है और जल्‍द ही दूसरा समूह भी भारत लौट आएगा।

10:30 बजे। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री बेअंत सिंह की हत्‍या का आरोपी जगतार सिंह तारा थाइलैंड में गिरफ्तार।

10:25 बजे। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। बीएससई के सेंसेक्स में सुबह करीब 10 बजे 588 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी भी सुबह 9:30 बजे इसी समय 110.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,267.80 पर कारोबार करते देखे गए।

10:20 बजे। सोशल मीडिया पिछले कुछ समय से तेजी से आतंकवादी संगठनों का हित साधने का मंच बनकर उभरा है। एक शीर्ष आतंकवादी संगठन के कमांडर ने वाणिज्यिक नेटवर्किंग साइट 'लिंक्डइन' के इस्तेमाल के जरिये जिहादियों की भर्ती की बात कही है। हाल ही में मीडिया में आई रपटों से यह जानकारी मिली।

10:00 बजे। पाकिस्‍तान के क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान चुपचाप यूके के लिए रवाना। बताया जा रहा है इमरान अपनी पूर्व पत्‍नी जेमिमा और अपने बेटों की अपनी नई शादी के लिए बेस्‍ट विशेज लेने के लिए लंदन पहुंचे हैं।

9:30 बजे। आईएसआईएस का ट्विटर हैंडल ऑपरेट करने वाले मसरूस बिस्‍वास मेहदी के केस से जुड़ी जांच के इनवेस्टिगेशन ऑफिसर का ट्रांसफर करने पर गर्मायी कर्नाटक की राजनीति।

9:15 बजे। इस्‍लामाबाद हार्इकोर्ट में जकी-उर-रहमान लखवी की जमानत के खिलाफ पाकिस्‍तान सरकार की ओर से दायर याचिका पर अाज होगी सुनवाई।

9:00 बजे। आज बीसीसीआई करेगी विश्‍व कप के लिए 15 खिलाड़‍ियों का सेलेक्‍शन।

सुबह 8: 30 बजे। बदायूं के मूसाझाग थाने में किशोरी से गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे सिपाही अवनीश यादव को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सोमवार देर रात बरेली जंक्शन से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

सुबह 7: 30 बजे। दिल्ली और आसपास के लोगों को सर्दी से राहत, कोहरे की वजह से 37 ट्रेनें देरी से चल रही है।

7:00 बजे। डेविड वार्नर (नाबाद 63) और क्रिस रोजर्स (नाबाद 52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर मंगलवार को भारत के साथ शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजनकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए 123 रन बना लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+