बड़ी खबरें: अरविंद पनगढ़िया को नीति आयोगा का उपाध्यक्ष चुना गया
नई दिल्ली। अरब सागर में समाई पाकिस्तानी नौका पर सरकार के दावों पर सवाल उठा कांग्रेस ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। इन्हीं सारी बातों से जुड़ी हर खबर आपको यहां इस पेज पर मिलेगी तो पेज रीफ्रेश करते रहिए और लाइव अपडेट होते रहिए।
प्रस्तुत हैं 05 जनवरी की खबरें

9:30 बजे।केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि पाक बोट जिस रास्ते से आ रही थी वो सामान्य रास्ते नहीं था। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी।
9:00 बजे। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने स्पेक्ट्रम नीलामी को हरी झंडी दी है।
8:30 बजे।पीएम मोदी ने दिल्ली में LED बल्ब वितरण से संबंधित स्कीम लॉन्च की। उपराज्यपाल नजीब जंग भी कार्यक्रम में मौजूद दिखे।
8:00 बजे। आज हुए बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रियों ने कहा कि जनता से राय लेकर वो काम करें। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वो लोगों के हितों का ध्यान रखें।
7:10 बजे।गृह मंत्रालय ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए जांच कमेटियां गठित की है।
6:30 बजे। चुनाव आयोग ने कहा कि दिल्ली में 88 हजार फर्जी वोट हो सकते हैं। 55 हजार डुप्लीकेट वोटर्स को नोटिस जारी किया गया है।
5:30 बजे। नीति आयोग में राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुरेश प्रभु और राधामोहन सिंह निमंत्रित सदस्य होंगे।
5:22 बजे। अरविंद पनगढ़िया को नीति आयोगा का उपाध्यक्ष चुना गया।
4:41 बजे। टेरर बोट विवाद पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस करके कोस्ट गार्ड के जवानों की तारीफ की।
4:34 बजे। एसपी के विधायक को 2002 में हत्या के मामले में हाई कोर्ट उम्रकैद की सजा सुनाई।
4:14 बजे। पाकिस्तान की ओर से जारी लगातार गोलाबारी में खौरा पोस्ट पर बीएसएफ का एक जवान शहीद।
3:58 बजे। पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारत की 15 चौकियों पर भारी गोलाबारी।
3:39 बजे। सिलीगुड़ी में टीएमसी कार्यकर्ता की मौत के बाद प्रदर्शन।
1:44 बजे। खेल मंत्रालय ने पद्मभूषण देने के लिए सायना नेहवाल का नाम सरकार को भेजा।
1:37 बजे। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी ने भाजपा के साथ मुद्दों पर आधारित समझौते के साथ सरकार बनाने की बात कही ।
12:56 बजे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर बाबा राम रहीम के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया।
12:47 बजे। जनता दरबार में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर चप्पल फेंकी गयी।
12:42 बजे। आसाराम को नहीं मिली जमानत, एम्स ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, साधारण से ऑपरेशन के बाद ठीक हो जाएंगे आसाराम।
12:26 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह एनएसए अजीत डोभाल और आंतरिक सुरक्षा अधिकारियों के साथ पाकिस्तान की ओर से बार-बार हो रहे सीजफायर पर बैठक कर रहे हैं।
11:25 बजे। पीके ने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड अपने नाम किया, 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
10:55 बजे। धोनी के सन्यास पर कोहली ने तोड़ी चुप्पी कहा फैसले से हैरान है, फैसला चौंकाने वाला था।
10:49 बजे। जम्मू-कश्मीर में आज भाजपा कर सकती है अपनी सरकार बनाने की रणनीति का खुलासा।
10:20 बजे। आय से अधिक मामले में जयललिता के मामले की आज कर्नाटक हाई कोर्ट करेगा सुनवाई।
10 बजे। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि जो नौका पोरबंदर के पास पकड़ी गई थी, वो किसी ड्रग माफिया की हो ही नहीं सकती, क्योंकि अगर ड्रग माफिया होते तो वो आत्मदाह करने के बजाये ड्रग्स के साथ सरंडर कर देते।
9:30 बजे। शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी
देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 09:40 बजे 94.26 अंकों की तेजी के साथ 27,982.16 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 25.85 अंकों की तेजी केसाथ 8,421.30 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 90.53 अंकों की तेजी के साथ 27,978.43 पर खुला। इधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.50 अंकों की तेजी के साथ 8,407.95 पर खुला।
9:15 बजे। इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ रविवार को चलाए गए सैन्य अभियान के दौरान इस्लामिक स्टेट के 24 लड़ाके मारे गए। लड़ाई में 11 जवानों और सरकार समर्थित मिलिशिया की भी मौत हो गई।
9:05 बजे। यमन में अल-कायदा के आतंकियों ने बम धमाके किये, जिनमें 6 लोगों की मौत हो गई।
8 41 बजे। मुख्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2015 की नई मतदाता सूची को जारी करने की अनुमति दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को दे दी है।
सुबह 8:12 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इस सप्ताह किसी भी दिन किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चुनाव आयोग फरवरी माह के मध्य में चुनाव करा सकता है।
सुबह 7: 30 बजे। एयर इंडिया के विमान को हाइजेक करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार।
7:00 बजे। पाक नाव पर भड़की आरोपों की सियासत, तटरक्षक बल की रिपोर्ट आज।












Click it and Unblock the Notifications