बड़ी खबर: फेसबुक, टि्वटर से विनिवेश बढ़ाएगा वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली। जहां लगातार हो रही बारिश ने उत्तर भारत के लोगों के लिए सर्दी को और बढ़ा दिया है वहीं कड़कड़ाती ठंड के बीच में उत्तर प्रदेश के सैफई 17वें रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में सुरों की महफिल लोगों का दिल लुभा रही है। इन्हीं सारी बातों से जुड़ी हर खबर आपको यहां इस पेज पर मिलेगी तो पेज रीफ्रेश करते रहिए और लाइव अपडेट होते रहिए।

प्रस्तुत हैं 04 जनवरी की खबरें

Live News of Jan 4rth, Focus on India, Pakistan, Sports and Weather News

6: 00 बजे। सरकार विनिवेश कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक व टि्वटर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है।

5:36 बजे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को एक युवक ने थप्पड़ मारा है।

4:20 बजे। अरब सागर में 31 दिसंबर की रात भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ की कोशिश करने वाली पाकिस्तानी बोट की तलाश में ऑपरेशन पर भेजे गया 'राजरतन' (पेट्रोलिंग करने वाला जहाज) लौट आया है.

3: 34 बजे। हमारे खिलाफ सीबीआई जांच राजनैतिक बदला लेने का क्लासिकल केस है। लोकतंत्र में हम राजनैतिक, कानूनी हर ढंग से लड़ेंगे : टीएमसी।

2:27 बजे। हाफिज सईद POK में आतंकियों से मिला, 8-10 गाड़ियों के काफिले में 30-40 लोग।

2:00 बजे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है।

1: 17 बजे। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि इस्लाम सभी धर्मो का वास्तविक घर है और जब सभी धर्मो के लोग इसे अपनाएंगे, तब यह वास्तविक 'घर वापसी' होगी।

12:41 बजे। रविवार को सिडनी टेस्ट के लिए महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में भाग लेकर इस बात के संकेत दिए हैं कि वो टीम के लिए सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेल सकते हैं।

11:54 बजे। सलमान को राजपक्षे के पक्ष में चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी, मुंबई में घर के बाहर तमिलों का प्रदर्शन।

10:37 बजे। कोलकाता में एयर इंडिया के दफ्तर को उड़ाने की धमकी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

8:34 बजे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोटिल रवींद्र जडेजा का वर्ल्ड कप से बाहर होना तय है जबकि युवराज सिंह की टीम में वापसी हो सकती है।

8:32 बजे। दो ब्राह्मणों को दिया भारत रत्न, दलितों की अनदेखीः मायावती

7: 56 बजे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद-ए-मिलाद (बारावफात) के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

7: 36 बजे। नरेंद्र मोदी सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को आमंत्रित किया है। छत्तीसगढ़ में पैर जमाए नक्सलियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया है।

सुबह 7: 30 बजे। राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए

7:00 बजे। 26 जनवरी से पहले नोएडा से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, धमाकों की थी साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+