बड़ी खबरें: मेलबर्न वनडे: ऑस्ट्रेलिया से 4 विकेटों से हारा भारत
नई दिल्ली)|26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने जा रहे संपूर्ण महिला दस्ते का नेतृत्व करने वाली अधिकारियों को इस बात की उम्मीद है कि राजपथ पर उनकी कदम चाल से और भी महिलाएं वर्दी पहनने के लिए प्रेरित हो सकेंगी, इस खूबसूरत खबर के साथ ही देश-दुनिया, धर्म,खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी, जिन्हें आप सीधे इस एक पेज पर पढ़ सकते हैं इसलिए पेज रीफ्रेश करते रहिए और अपडेट होते रहिए...
प्रस्तुत है 18 जनवरी की बड़ी खबरें..

5:30 बजे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीन लोगों को 9एमएम और 32 बोर की 1000 से ज्यादा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।
5:00 बजे। मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेटों से भारत को हरा दिया है।
4:20 बजे। आरजेडी सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को डिस्टर्ब नहीं किया जाना चाहिए वर्ना बीजेपी को इसका फायदा होगा।
4:00 बजे। भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी से निष्कासित नेता विनोद कुमार बिन्नी।
3:20 बजे।अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की गई कार्रवाई में 9 आतंकी ढेर हो गए।
3:00 बजे। शंकराचार्य द्वारा हिंदुओं को 10 बच्चे पैदा करने वाले सुझाव पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने निशाना साधते हुए कहा है कि धर्मगुरु लोगों के बेडरुम में दखल न डाले।
2:18 बजे। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद भारत के रॉ प्रमुख को लेकर बड़ा खुलासा हुआ हैं। भारत के कोलंबो स्थित रॉ प्रमुख पर पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे को हराना का आरोप लगा हैं।
2:00 बजे। किरण बेदी 3 बजे दिल्ली के सातों सांसदों के साथ बैठक करेंगी। ये बैठक दिल्ली चुनाव को लेकर अहम है।
1:40 बजे। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो भाजपा नेता किरण बेदी पर हमला नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वो भाजपा किरण बेदी पर हार का ठीकरा फोड़ने के लिए लेकर आई है।
1:20 बजे। खूफिया विभाग ने जानकारी दी है कि अंडरवर्ल्ड डॉन अफगान सीमा पर छिपा हुआ हैं। खूफिया सूत्रों के मुताबिक वो कराची लौट आया है। आईएसआई ने उसे वापस कराची बुलाया है।
12:50 बजे। केंद्रीय सूचना आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है।
12:30 बजे। मीडिया की आजादी पर बोलते हुए सूचना प्रसारण मंत्री ने अरुण जेटली ने कहा कि कैमरे ने न्यूज की परिभाषा बदली है।
12:20 बजे। सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली मीडिया के कार्यक्रम में शामिल हुए और मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर अपना विचार दिया।
11:40 बजे। मेलबर्न वनडे: रोहित शर्मा ने ठोका शतक, सुरेश रैना का भी अर्धशतक पूरा। रोहित शर्मा का छठा शतक
11:20 बजे। बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा है कि तीन बजे पूर्व 'आप' नेता विनोद कुमार बिन्नी बीजेपी में शामिल होंगे.
11:10 बजे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट देने को लेकर सवाल उठता दिख रहा है। लवली गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ते वाले थे, लेकिन पार्टी अब उस सीट से किसी और टिकट देने की सोच रही है। माना जा रहा है कि लवली की सीट बदली जा सकती है।
10:40 बजे। हरदोई जिले में हरियावा थाने के उच्वल गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, गंभीर हालत में चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
10:20 बजे। मेलबर्न वनडे: भारत का तीसरा विकेट गिरा, कोहली 9 रन बनाकर आउट।
10:00 बजे।आज भी रीलिज नहीं होगी एमएसजी। नहीं मिला सेंसर बोर्ड से सार्टिफिकेट। अगर फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिला, तो मंगलवार को फिल्म रिलीज होगी।
9:30 बजे। जम्मू कश्मीर के सापोर इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी हैं। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।
9:00 बजे। जम्मू कश्मीर के सापोर इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी हैं।
सुबह 8: 30 बजे। दिल्ली आज घने कोहरे में लिपटी है जिससे 32 विमानों और 55 ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुयी वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 7: 20 बजे। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भरोसा है कि सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' उनकी पूर्व की फिल्में 'हम आपके हैं कौन..' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी ही सफल रहेगी।
सुबह 7:oo बजे। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के अपने पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications