Live News: बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी

लखनऊ। उन्नाव में गंगा नदी में बह कर आए शवों की शिनाख्त के लिए राज्य सरकार ने सभी शवों का डीएनए टेस्ट कराया है। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गांवों के लोगों की सहमति के आधार पर इन शवों को नंबरिंग कर सम्मान सहित दफनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया, धर्म,खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी, जिन्हें आप सीधे इस एक पेज पर पढ़ सकते हैं इसलिए पेज रीफ्रेश करते रहिए और अपडेट होते रहिए...

प्रस्तुत है 15 जनवरी की बड़ी खबरें..

Kiran-Bedi

5:00 बजे। एक कार्यक्रम में शशि थरूर ने फिर की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ। लेकिन सुनंदा पुष्‍कर केस पर मीडिया के सवालों के बाद मीडिया को करार दिया गैरजिम्‍मेदार।

4:45 बजे। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की।

4:30 बजे। किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी का पलटवार। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल में ही दिल्‍ली का सीएम बनने की क्षमता है।

4:15 बजे। बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस शुरू। बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के अलावा वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और किरण बेदी भी मौजूद। बीजेपी में शामिल होंगी किरण बेदी।

4:00 बजे। बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस थोड़ी देर में शुरू। किरण बेदी भी साथ में मौजूद।

3:55 बजे। दिल्‍ली में बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के घर पहुंची किरण बेदी।

3:25 बजे। दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर बीएस बस्‍सी का बयान एक दो दिन में सुनंदा पुष्‍कर मर्डर केस में पुलिस करेगी सुनंदा के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से पूछताछ।

3:00 बजे। अमर सिंह का बयान वह और जयाप्रदा बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ बराबर संपर्क में।

2:30 बजे। बीजेपी ने चुनाव आयोग में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

2:00 बजे। आज शाम चार बजे बीजेपी के अध्‍यक्ष अमित शाह की एक प्रेस कांफ्रेंस। शाजिया इल्‍मी, जयाप्रदा और किरण बेदी पर हो सकता है कोई घोषणा।

1:20 बजे। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता शाजिया इल्‍मी ने बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर कहा थोड़ा इंतजार करेंगे। जल्‍द ही पार्टी की हकीकत सबके सामने लाऊंगी।

1:00 बजे। आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता फरहाना, बीजेपी में शामिल। फरहाना ने कहा कि उन्‍होंने विकास के लिए आम आदमी पार्टी ज्‍वॉइन की थी जो कि अब पार्टी के एजेंडे से बाहर है।

12:50 बजे। शोपियां में चल रही मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया।

12:20 बजे। आर्मी डे के मौके पर दिल्‍ली कैंट एरिया में एक परेड का आयोजन।

11:50 बजे। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा आरबीआई के नए उपाय देश की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए सकारात्‍मक संदेश है।

11:30 बजे। पाकिस्‍तानी मीडिया रिपोर्ट में दावा जमात-उद्-दावा और हक्‍कानी नेटवर्क को बैन करने में तैयारी में पाकिस्‍तान सरकार।

11:20बजे। सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने कहा पिछले कुछ समय से देश में जो आतंकी वारदातें हुई हैं उससे साफ हुआ है कि सीमा पर आतंकी मौजूद हैं।

11:10 बजे। बिहार के सीएम जीतन राम मांझी का विवादास्‍पद बयान। कहा नौ माह में तो बच्‍चा भी पैदा हो जाता है लेकिन पीएम मोदी ने क्‍या किया।

11:00 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुनंदा पुष्‍कर हत्‍याकांड में किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव के होने से इंकार किया।

10:50 बजे। लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह ने कहा पिछले दो माह से एलओसी पर शांति की स्थिति लेकिन करीब 200 आतंकी घाटी में दाखिल होने को तैयार बैठे हैं।

10:45 बजे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट से संन्यास लिया

10:40 बजे। "न्यूड" फोटो सर्कुलेट करने के आरोप में "गुंडा" फिल्म के डायरेक्टर कांति शाह गिरफ्तार।

10:15 बजे। साल 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों की जांच कर रहे कमीशन की ओर से कई अधिकारियों के बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। साथ ही उस समय एडीएम रहे आरके श्रीवास्‍तव का बयान भी दर्ज होगा।

10:00 बजे। कश्‍मीर के शोपियां में आतंकी और सेना के बीच मुठभेड़ जारी। आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था।

9:50 बजे। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 546.92 अंकों की तेजी के साथ 27,893.74 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 116.80 अंकों की तेजी के साथ 8,394.35 पर कारोबार करते देखे गए।

9:30 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 67वें भारतीय सैन्य दिवस के अवसर सेना के अदम्य साहस और बहादुरी को सलाम किया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "मैं सैन्य दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस और बहादुरी को सलाम करता हूं। हमें उनके समर्पण और दृढ़ता पर गर्व है।"

9:20 बजे। आरबीआई ने रेपो रेट की दर 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। इस कटौती के साथ ही तत्काल प्रभाव से रेपो रेट में 7.75 फीसदी की कमी आई है। इसका मतलब है कि होम लोन सस्‍ता हो सकता है। आरबीआई ने कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किया है।

9:00 बजे। भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस को बारबरा बॉक्‍सर को हटाने के लिए शुरू की गई मुहिम में मिली बड़ी कामयाबी।

सुबह 8:30 बजे। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी जारी, कोहरे से रेल और हवाई यातायात प्रभावित।

सुबह 7:40 बजे।
अगले मुख्य चुनाव आयुक्त हो सकते हैं एचएस ब्रह्मा, सरकार चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा को वीएस संपत के स्थान पर अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त (सीईसी) कर सकती है।

सुबह 7: 30 बजे। इंडोनेशिया के जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरएशिया विमान (क्यूजेड 8501) के मुख्य हिस्से को इंडोनेशिया के तलाशी दलों ने ढूंढ लिया है।

सुबह 7:oo बजे। उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+