बड़ी खबरें: दिल्ली चुनाव- भाजपा को मिल सकती है 35 से 40 सीटें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने ठंड बढ़ जाने के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले सभी स्कूलों व कालेजों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम की इस खबर के साथ ही देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी, जिन्हें आप सीधे इस एक पेज पर पढ़ सकते हैं इसलिए पेज रीफ्रेश करते रहिए और अपडेट होते रहिए...

प्रस्तुत है 12 जनवरी की बड़ी खबरें...

Live News of Jan 12th, Focus on Sports, National, International and Delhi Elections News

10:55 बजे।विवादित बयान मामले में भाजपा ने अपने सांसद साक्षी महाराज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि साक्षी महाराज ने 'हम दो, हमारे चार' का नारा दिया था।

10:00 बजे।सेंसर बोर्ड ने गुरमीत राम रहीम की फिल्म MSG को खारिज कर दिया है। रिवाइजिंग कमिटी ने भी फिल्म को रिलीज को खारिज कर दिया है।

9:30 बजे। ISRO के नए चेयरमैन होंगे एएस किरण कुमार।

9:00 बजे। इस सर्वे के मुताबिक सीएम की रेस में केजरीवाल सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें दिल्ली के 35 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

8:30 बजे। इंडिया टुडे और सिसको ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 35 से 40 सीटें मिल सकती है।

8:00 बजे।लखनऊ में जहरीली शराब पीने से 12 की मौत मामले में सीओ समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

7:55 बजे।पीलीभीत में भाजपा नेता कलराज मिश्र के ख‍िलाफ आचार संहिता मामले में वारंट जारी।

7:30 बजे। पश्चिम बंगाल के जाधवपुर यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर तत्काल प्रभाव के साथ जाधवपुर यूनिवर्सिटी के वीसी को हटा दिया गया है।

7:00 बजे। बीजेपी ने मंगलवार को वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि पार्टी 14 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इस लिस्ट में 25-26 उम्मीदवारों के नाम होने की संभावना है।

6:30 बजे।दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल दिल्ली में फेल हो गया है।

6:00 बजे।गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। कैरी जब पाकिस्तान जाने के लिए विमान पकड़ने एयरपोर्ट जा रहे उनके काफिले में शामिल एक वाहन एक हादसे का शिकार हो गई।

5:45 बजे। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि पार्टी कहेगी तो चुनाव भी लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वो उसे उठाने के लिए तैयार है।

5:30 बजे।दिल्ली में चुनाव तारीख की घोषणा के बाद कांग्रेस ने कहा दिल्ली में बहुत पहले ही हो जाने चाहिए थे चुनाव।

5: 05 बजे। अब एयर इंडिया उतरी किराये की जंग में, टिकटें सस्ती हुईं

4: 52 बजे। दिल्ली में 7 फरवरी को मतदान, 10 फरवरी को काउंटिंग: EC

4:30 बजे। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता शुरू
4:00 बजे।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 'लखवी' मामले की इन-कैमरा सुनवाई की सरकार की मांग स्वीकार की।

3: 36 बजे। बाजार बढ़त के साथ बंद। सेंसेक्स 126.89 पॉइंट ऊपर बंद। निफ्टी में 38.50 पॉइंट की तेजी।

2: 56 बजे। 'भगवान' बने राम रहीम पर सेंसर बोर्ड को एतराज: फिल्म 'MSG' पर लगाई रोक

2: 38 बजे। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी सोमवार शाम दो-दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान पहुंचेंगे और वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सामने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का मुद्दा उठाएंगे।

2: 21 बजे। न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों को सुंदर युवतियों के झांसे में नहीं आने की चेतावनी

1: 54 बजे। जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने दागे गोले, BSF ने भी की जवाबी कार्रवाई

1:11 बजे। शाम 4.30 बजे दिल्ली चुनाव की तारीखों का होगा एलान, चुनाव आयोग की बैठक खत्म

1:00 बजे। VHP नेता साध्वी प्राची ने दी चार बच्चे पैदा करने की सलाह

12: 55 बजे। भाई सलमान से मिलने 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर पहुंची अर्पिता खान

12: 49 बजे। वाइब्रेंट गुजरात समिट 2015 में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा, आतंकवाद के साथ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ है।

12: 12 बजे। दिल्ली: वसंत कुंज रेप केस में पुलिस ने की एक गिरफ्तारी

11: 40 बजे। कानपुर के व्यस्त कोतवाली इलाके में मिठाई की दुकान के बाहर बॉक्स में एक महिला का शव मिला। पुलिस मौके पर।

11:17 बजे। दिल्ली चुनाव पर चुनाव आयोग की बैठक शुरू

10:44 बजे। आज हो सकता है दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान, फरवरी में मतदान संभव

9:30 बजे। आसाराम केस में अहम गवाह की मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्‍या।

9:15 बजे। आज सुप्रीम कोर्ट में इटैलियन मरींस के केस की सुनवाई।

9:00 बजे। आज चुनाव आयोग कर सकता है दिल्‍ली विधानसभा की चुनाव की तारीखों का ऐलान।

सुबह 8:39 बजे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि राहुल गांधी चाहे आज अध्यक्ष बनें या कल, पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी।

सुबह 7:47 बजे उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक संगीत सोम ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के सौ से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क में हैं जिससे अखिलेश सरकार कभी भी गिर सकती है।

सुबह 7: 30 बजे। भारत और बांग्लादेश के सीमारक्षकों ने सीमा पर संयुक्त रूप से चलाई जा रही गश्त में तेजी लाएंगे।

सुबह 7:oo बजे। उत्तर प्रदेश सरकार ने ठंड बढ़ जाने के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले सभी स्कूलों व कालेजों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+