बड़ी खबरें: लापता एयर एशिया विमान: 40 शव बरामद

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 30 दिसंबर की खबरें

Live News of December 30th in Hindi, Focus on national, elections, international and test match news

4:53 बजे। इंडोनेशियाई नौ सेना ने एयर एशिया के लापता विमान क्यूज़ेड 8501 की तलाश के दौरान कम से कम 40 शवों को बरामद किया है।


4:30 बजे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदाबहार अभिनेत्री रेखा को 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स' (पेटा) ने सर्वाधिक चर्चित शाकाहारी हस्ती घोषित किया है।

3:55 बजे। एयर एशिया के लापता विमान QZ8501 के सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ा दिया गया है. मंगलवार को इंडोनेशिया की सर्च टीम ने दावा किया है कि उन्हें जावा के समंदर में इस विमान का मलबा मिला है।

3:03 बजे। सिडनी टेस्ट की कप्तानी अब विराट कोहली के हाथ।

2:30 बजे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लिया। बीसीसीआई ने खबर की पुष्टि की।

2:15 बजे। सोहराबुद्दीन शेख के भाई आर शेख ने मुंबई की स्‍पेशल कोर्ट के फैसले को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए हाई कोर्ट में अपील करने की बात कही।

2:00 बजे। बीजेपी का कहना अमित शाह पर आए ताजा फैसले से साफ है कि उनके पीछे एक राजनीतिक षडयंत्र को अंजाम देने की कोशिश की गई थी।

1:46 बजे। मुंबई: मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन और तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ सभी आरोप खारिज कर दिए हैं।

1:21 बजे। मेलबर्न| भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट को ड्रॉ करा लिया है। आस्ट्रेलिया ने मैच के पांचवें दिन मंगलवार को भारत के सामने जीत के लिए 384 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत ने 66 ओवरों में छह विकेट पर 174 रन बना लिए थे तभी दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मैच समाप्ति का फैसला किया।

12:29 बजे। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे की वजह से 174 ट्रेनें लेट, जन-जीवन अस्त-व्यस्त।

11.57 बजे। मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में फिर से हिरासत में ले लिया गया है। लखवी के वकील ने बताया कि उसकी रिहाई से पहले एक अन्य केस में उसे हिरासत में ले लिया गया।

11: 26 बजे। सिंगापुर : ऐसा माना जा रहा है कि एयर एशिया के लापता विमान 62 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित लापता यह एयर बस 320-200 विमान जावा समुद्र में गिरा है।

10:42 बजे। बेंगलुरु धमाका : गृहमंत्री और कानून मंत्री को ट्वीट पर धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

8:40 बजे। कोहरे से नहीं राहत, 26 ट्रेनें देर से चल रही हैं।

7:40 बजे। शिव सेना झारखंड प्रदेश ने पीके फिल्म का विरोध करते हुए प्लाजा सिनेमा के समीप प्रदर्शन किया।

7:32 बजे। दिल्ली पुलिस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रात 12:30 बजे तक का ही समय तय किया गया है।

सुबह 7: 30 बजे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार बनाने को लेकर जारी सस्पेंस जल्द दूर होने के आसार बन गए हैं। राज्य में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी पीडीपी व दूसरे नंबर की पार्टी भाजपा ने राज्यपाल से भेंट करने की पूरी तैयारी कर ली है।

7:00 बजे। मेलबर्न में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच जारी देखें: स्कोर-कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+