बड़ी खबरें: जम्मू-कश्मीर में मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 22 दिसंबर की खबरें

omar abdullah

11: 15 बजे। जम्मू-कश्मीर में मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद किए गए है। भारी तादात में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

11: 00 बजे। पंजाब के लुधियाना शहर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की फिल्म पीके का विरोध किया। फिल्म को हिंदू विरोधी बताकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

10: 45 बजे। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी चिट्ठी में आतंकवादी हाफिज सईद को साहिब कहा गया था और भारत ने इस पार कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद यूएन ने अपनी गलती सुधार ली है।

10: 20 बजे।वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी वेंकटस्वामी का निधन हो गया है। 85 साल के वेंकटस्वामी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10:00 बजे।भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में तय किया गया है कि धर्मांतरण के मुद्दे पर सोच-समझकर बयान दिए जाएं। इस बैठक के बाद फैसला किया गया कि धर्मांतरण पर विवादास्पद बयान देने वाले नेताओं पर रोक लगाई जाए। वहीं तय किया गया है कि धर्मांतरण के विरोध में कानून बनाया जाए।

9:15 बजे।बीजेपी और आरएसएस समन्वय समिति की बैठक शुरु हो गई है। आरएसएस की तरफ से भय्या जी जोशी, कृष्ण गोपाल और सुरेश सोनी इस बैठक में शामिल है जबकि बीजेपी की तरफ से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू और अनंत कुमार शामिल हैं।

8:45 बजे। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी के पास दिल्ली के लिए कोई योजना नहीं है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

8:00 बजे। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वो कंबल और कपड़े जरुरतमंद लोगों में दान करें।

7:20 बजे।वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि मुझमें अटल जी जैसी क्षमता नहीं है, लेकिन वे मुझे पार्टी में महत्व देते थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उम्र फॉर्मूले को नकारते हुए कहा कि मैं नरम व्यक्ति हूं पता ही नहीं है कट्टरता क्या होती है।

6: 40 बजे। केरल के पलक्कड़ और वायनाड जिलों में संदिग्ध माओवादियों ने केएफसी की एक दुकान और वन विभाग के दो कार्यालयों पर आज हमला किया।

6: 10 बजे। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

5:32 बजे। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाएगा। आपको बता दें कि कल जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं।

5:05 बजे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के चोटिल हो सीरीज से बाहर होने के कारण उनकी जगह अक्षर पटेल को बुलाया गया।

4:55 बजे। मोदी सरकार के खिलाफ आज महामोर्चा जंतर-मंतर पर धरना दे रहा है। धरने में बोलते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ हम एक हो गये हैं, मोदी को पता नहीं हम कौन हैं?


4:30 बजे: आज सुबह से चारों ओर केवल खबर चल रही है कि कोहरे और शीतलहर की वजह से आज दिल्ली का अब तक का सबसे ठंडा दिन है लेकिन दिल्ली से ज्यादा सर्दी उसके पड़ोसी राज्य राजस्थान में हैं जहां इस समय पारा माइनस में पहुंच गया है। पढ़े: पूरी खबर.. ऊफ्फ यह ठंड..दिल्ली से ज्यादा ठंडा निकला राजस्थान

4:24 बजे। बिहार में थाना प्रभारी की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना।

4: 00 बजे। पीएम धर्मांतरण के मुद्दे पर संसद में हंगामा रोक सकते हैं: कांग्रेस

3: 50 बजे। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से माफी मांगी, लोकसभा 4 बजे तक स्थगित।

3: 43 बजे। क्रिसमस के त्योहार के मद्देनजर ईसाई बहुल पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और मिजोरम को त्रिपुरा से बिजली दी की जाएगी, ताकि यहां त्योहार के जश्न में बाधा न आए।

3:40 बजे।
वाहन निर्माता कंपनी रेनो इंडिया ने सोमवार को कहा कि एक जनवरी 2015 से वह अपने वाहनों की कीमत 2.5 फीसदी तक बढ़ा देगी। कंपनी ने कहा कि लागत मूल्य बढ़ने के कारण यह वृद्धि की जा रही है।

3:30 बजे। धर्मांतरण पर हंगामा, लोकसभा स्पीकर पर पेपर फेंका गया

3: 21 बजे। जंतर मंतर पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कहा कि महामोर्चा अब यूपी, बिहार मे ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी पैर जमायेगा।

2:40 बजे। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड भी आमिर खान की फिल्म 'पीके' को लेकर दर्शकों का हौसला कम नहीं कर पा रही। यही वजह है कि 'पीके' ने तीन दिन के अंदर लगभग 90 करोड़ रुपए कमा लिए है।

2:20 बजे। काले धन को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ संसद परिसर में धरना प्रदर्शन।

2:02 बजे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के चार आतंकवादियों को सोमवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया गया।

1: 12 बजे। मोदी सरकार के खिलाफ जनता परिवार का जंतर-मंतर पर धरना शुरू।

12: 40 बजे।क्रिकेट विश्व कप 2015 के एंबेसडर होंगे सचिन तेंदुलकर

12: 25 बजे। कोहरे की वजह से दिल्ली से 84 ट्रेनें और 40 विमानें लेट चल रही हैं।

12: 20 बजे। राज्यसभा फिर 2 बजे तक स्थगित।

12 बजे। धर्मांतरण के खिलाफ नहीं शिवसेना, बीजेपी से रूख स्पष्ट करने को कहा

11: 40 बजे।
देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांकस सेंसेक्स सुबह लगभग 9.27 बजे 32.14 अंकों की तेजी के साथ 27,403.98 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.05 अंकों की तेजी के साथ 8,230.25 पर कारोबार करते देखे गए।

11: 30 बजे। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में शीतलहर है। सोमवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। ठंडी पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है, जो इस वर्ष का सबसे कम है।

11: 24। धर्मातरण पर हंगामे के बाद राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित।

11: 23 बजे। धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर गतिरोध खत्म करने के लिए राज्यसभा में बयान दे सकते हैं पीएम-सूत्र

11: 00 बजे। धर्मांतरण को लेकर संसद में हंगामा, विपक्ष कर रहा है पीएम मोदी से इस मुद्दे पर बयान की मांग।

10: 47 बजे। राजधानी दिल्ली में आज भी जमा देनी वाली ठंड है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री चला गया। इसके साथ ही आज दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा भी छाया हुआ है।

8:45 बजे। भारत के तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा पर ब्रिस्बेन टेस्ट में अधिक आक्रामकता दिखाने पर मैच फ़ीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया है। मैच रेफरी जेफ़ क्रो ने ईशांत शर्मा पर जुर्माना लगाया है।

8:30 बजे।
पाकिस्तान के आलराउंडर शाहिद अफरीदी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2015 विश्व कप के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे।

8: बजे। दिल्ली में ठिठुरन और बढ़ गयी है तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है।

7: 40 बजे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नववर्ष, क्रिसमस-डे, गणतंत्र दिवस आदि राष्ट्रीय पर्वो व अन्य त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरी क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गई है।

7:32 बजे। मौजूदा विश्व चैम्पियन चीन के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी चेन लोंग ने रविवार को डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन विट्टिगुस को हराकर 10 लाख डॉलर इनामी राशि वाले विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) सुपर सीरीज फाइनल्स का खिताब जीत लिया।

सुबह 7: 30 बजे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जारी कोयला घोटाला मामले की जांच के तहत रविवार को दो निजी कंपनियों और कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया।

7:00 बजे। लोकसभा के चुनाव में नरेन्द्र मोदी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव अब जनता दल परिवार के अपने सहयोगियों के साथ आज दिल्ली में अपनी ताकत दिखाएंगे। आज मुलायम दिल्ली में अपने महामोर्चा के परिवार के साथ नरेन्द्र मोदी की सरकार खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+