बड़ी खबरें: टीम इंडिया के कप्तान धोनी बने पिता
आपको इस पेज पर मिलेगी देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर, ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें। इस पेज पर आपको मिलेंगी दिन भर की फटाफट खबरें। इससे पहले की देश-दुनिया की बड़ी खबरें-

10:30 बजे। मांझी दो मंत्रियों को बर्खाश्त करने के लिए राज्यपाल को चिट्ठी लिखी। माना जा रहा है कि जल्द ही मांझी की छुट्टी हो सकती है।
9:10 बजे। महेंद्र सिंह धोनी के घर बेटी पैदा हुई। गुडगांव के एक अस्पताल में पत्नी साक्षी ने बेटी को जन्म दिया।
9:00 बजे। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सहरसा के धीना गावं में दीनाभद्री मेले के उद्घाटन के दौरान सभा को सम्बोधित किया।
8:30 बजे। बीजेपी नेता शाजिया इल्मी का कहना है कि इमाम के फतवे का नाकारात्मक असर आप पर पड़ेगा। देश के लोग इस तरह की फतवा राजनीति का विरोध करते हैं।
8:00 बजे। असम में 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
7:55 बजे। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समर्थकों ने पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन।
7:30 बजे। जेडीयू नेता नीतीश मिश्रा का कहना है कि नीतीश कुमार व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की जंग में पार्टी दो फाड़ हो गई है और मैं मांझी के साथ हूं।
7:10 बजे। बीजेपी नेता एमजे अकबर ने कहा है कि आप दिल्ली चुनाव जीतने के लिए शराब व मौलाना का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, ये लोकतंत्र के खिलाफ है और दिल्ली के मतदाता साम्प्रदायिक नहीं हैं।
6:30 बजे। कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि बीजेपी नेता अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन हैं और चुनाव आयोग को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।
5.49 बजे। आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में धर्म की राजनीति कर रही है- निर्मला सीतारमण
5.38 बजे। सारदा चिट फंड घोटाले में सीबीआई ने टीएमसी सांसद अर्पिता घोष को समन सौंपा।
5.13 बजे। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि ईमाम बुखारी के बयान के बाद अरुण जेटली ने जिस तरह से लोगों को उनके बयान के खिलाफ सौ फीसदी वोट देने की अपील की है वह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि दोनों बयानों में कोई जुगलबंदी है।
5.12 बजे। दिल्ली में 9 गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, ये सभी दिल्ली चुनावों में गड़बड़ी के लिए आये थे। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये सभी कांग्रेस के मुंडिका उम्मीदवार के कहने पर आये थे।
4.51 बजे। पटना में नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी के समर्थकों में झड़प।
4.21 बजे। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को ईमाम बुखारी के समर्थन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो ईमाम देश के प्रधानमंत्री की बजाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपने बेटे के दस्तरबंदी कार्यक्रम में बुलाते हैं हमें उनके समर्थन की जरूरत नहीं है।
3.47 बजे। बटला हाउस इनकाउंटर केस की जांच की मांग अराजकता- अरुण जेटली।
वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि दिल्ली की जनता सुशासन के लिए भाजपा को अपना वोट देगी। उन्होंने कहा कि इमाम के फतवे के विरोधियों को सौ फीसदी मतदान के लिए आगे आना चाहिए।
3.42 बजे। अरुण जेटली प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली चुनाव पर मीडिया को संबोधित कर रहे हैं।
2.50 बजे। दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम ने दिल्ली की जनता से सेक्युलर सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।
2.41 बजे। नीतीश कटारा केस में विकास और विशाल को 25 साल की सजा, दोनों पर 50-50 लाख का जुर्माना।
2.15 बजे। दिल्ली चुनाव के तहत कांग्रेस की स्थिति का जायजा लेने के लिए शाम 4 बजे कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगी सोनिया गांधी।
2.11 बजे। दिल्ली के शालीमारबाग मेट्रो स्टेशन पर बम की खबर, पुलिस जांच में जुटी।
1.54 बजे। दिल्ली के तिकरी बॉर्डर इलाके में भाजपा-आप समर्थक आपस में भिड़े।
1.28 बजे। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री मानने से किया इनकार।
1.27 बजे। नरेश बाल्यान को शराब बांटने के आरोप में बड़ी राहत, चुनाव के बाद होगी उनसे पूछताछ।
1.24 बजे। दिल्ली चुनावो में शहादरा बार एसोसिएशन के सदस्यों ने किया किरण बेदी के समर्थन का ऐलान।
1.08 बजे। गोधरा कांड का अभियुक्त सलीम यूसुफ जर्दा गिरफ्तार।
12.59 बजे। आशीष खेतान, संजय सिंह, आशुतोष दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।
12.54 बजे। पूर्व टीएमसी नेता श्रृंजॉय बोस अस्पताल में भर्ती।
12.22 बजे। नरेश बाल्यान के खिलाफ शराब बांटने के आरोप के बार में आप के शीर्ष नेता दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे।
11.55 बजे। कांग्रेस के महासचिवों की बैठक शुरु, जनार्दन द्विवेदी नहीं हुए शामिल।
11.54 बजे। मनीष सिसोदिया की एनजीओ को गृह मंत्रालय ने भेजा नोटिस
11.45 बजे। दिल्ली वोटिंग से एक दिन पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में अमित शाह नेताओं को वोटिंग के दिन सक्रिय रहने की नसीहतें देंगे।
11.34 बजे। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया जा सकता है- बीएस बस्सी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर
11.20 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की पहली बैठक शुरू।
11.04 बजे। जीतन राम मांझी का जाना लगभग तय- सूत्र
10.48 बजे। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 20 फरवरी को बुलाई विधायकों की बैठक
10.38 बजे। पानी ज्यादा विह्स्की कम - शमिताभ फिल्म रिव्यू
10.10 बजे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41.24 अंकों की तेजी के साथ 28,892.21 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.85 अंकों की गिरावट के साथ पर 8,696.85 पर खुला।
सुबह 10:01 बजे। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 51.92 अंकों की गिरावट के साथ 28,799.05 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,707.10 पर कारोबार करते देखे गए।
9:30 बजे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को बोको हराम के हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बोको हराम ने बुधवार को चाड की सैन्य टुकड़ियों पर भी हमला किया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, करीब 7,000 सशस्त्र आतंकवादियों ने कैमरून के फार-नार्थ रीजन के फोटोकॉल शहर में बुधवार सुबह हमला किया, जिसमें चाड के 13 सैनिकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
9:05 बजे। चीन के ग्वांगडांग प्रांत में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना हुइडांग काउंटी स्थित एक थोक बाजार की है, जहां एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित गोदाम में गुरुवार दोपहर 1.51 बजे आग लग गई।
काउंटी प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि आग पर शाम 7.35 बजे काबू पाया जा सका।

8:16 बजे। जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
8:05 बजेे। शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने 'आप' नेता नरेश बालियान को शुक्रवार तक हाजिर होने का वक्त दिया।
8:00 बजे। भारत में धार्मिक असहनशीलता बढ़ी, अगर महात्मा गांधी होते तो उन्हें गहरा सदमा लगता: ओबामा
7: 46 बजे। मांझी ने 7 फरवरी को आयोजित जदयू विधायक दल की बैठक को ‘अनिधिकृत' बताया पढ़ें:पूरी खबर
7: 30 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सट्टा बाजार गर्म, दिल्ली चुनाव पर करीब 400 करोड़ रुपये का सट्टा लगा
7:00 बजे। सीएम के लिए सट्टा:केजरीवाल के भाव 1 रुपये 60 पैसे, बेदी पर 1 रुपये 80 पैसे का भाव, 4 रुपये 21 पैसे के भाव के साथ अजय माकन तीसरे नंबर पर












Click it and Unblock the Notifications