मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान समाप्‍त, 86 फीसदी लोगों ने की वोटिंग

इस चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 7,59,369 हैं जो 1,151 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं।

इंफाल। आज मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का मतदान हो समाप्‍त हो गया। दोपहर 2 बजे तक 78 फीसदी मतदान हो चुका है। मणिपुर के सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत पक्की है। हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे।

manipur assembly election

आपको बता दें कि आज 22 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे मतदान में सभी की नजरें थौबल निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के बीच मुकाबले पर टिकी हुई हैं। इरोम ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम, 1958 के खिलाफ बीते साल अपने 16 साल लंबे अनशन को तोड़कर अब इस कानून को निरस्त करने के लिए राजनीति में प्रवेश किया है।

manipur assembly election

उन्होंने कानून को संवैधानिक तरीके से खत्म करने का वादा किया है। शर्मिला की पीपुल्स रिसर्जेसेंजेंस एंड जस्टिस एलाइंस (प्रजा) पार्टी 60 में से सिर्फ 3 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लेतंथेम बसंता सिंह इबोबी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। इससे पहले चुनावों में मुख्यमंत्री इबोबी 10,000 वोटों से चुनाव जीते थे।

आज जिन 22 सीटों में चुनाव हो रहा है वो हैं थौबुल जिले, उखरुल, चंदेल, तामंगलगां और सेनापति। इस चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 7,59,369 हैं जो 1,151 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये भी पढ़ें- मणिपुर में विद्रोही भी हुए मतदान में शामिल, डाला वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+