तिरंगा फहरा बोले PM मोदी- पटेल, नेताजी को भुलाने की कोशिश हुई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी परंपरा कायम करते हुए साल में दूसरी बार रविवार को लाल किले पर तिरंगा फहराया, आपको बता दें कि आजाद हिंद सरकार की 75वीं बर्षगांठ के मौके पर लाल किले में आज बेहद खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आजाद हिंद फौज के कई वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार चंद्र बोस मौजूद हैं, इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये वही लाल किला है जहां पर विक्ट्री परेड़ का सपना 75 साल पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देखा था।

Live: लाल किले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ध्वजारोहण

लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Oct 21, 2018, 10:24 AM IST

नेताजी ने 75 साल पहले जो काम शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाने का काम सही मायनों में हमारी सरकार ने किया हैः पीएम
Oct 21, 2018, 10:23 AM IST

दशकों से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को हमने पूरा किया, पूर्व सैनिकों की जिंदगी के बेहतर बनाने के हमने प्रयास कियाः पीएम
Oct 21, 2018, 10:23 AM IST

देश की सेना को आधुनिक बनाने का काम जारी है, हमने पिछले 4 सालों में इसके लिए कई कदम उठाए हैंः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:23 AM IST

भारत की संप्रभुता के लिए जो भी चुनौती बनेगा उसे दोगुनी ताकत के साथ जवाब मिलेगाः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:23 AM IST

लाखों बलिदान देकर हम स्वराज तक पहुंचे हैं, इसे बनाए रखने की चुनौती हैः पीएम
Oct 21, 2018, 10:23 AM IST

मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि नेताजी के दिखाए रास्तों का मैंने अनुसरण कियाः पीएम
Oct 21, 2018, 10:23 AM IST

पुलिस और पैरामिलिटरी के जवानों के लिए नेताजी के नाम पर मैंने पुरस्कारों की घोषणा की हैः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:22 AM IST

एक परिवार को बड़ा बनाने के लिए बाबा साहब आंबेडकर और सरदार पटेल की तरह नेताजी के योगदान को कम दिखाने की कोशिश की गईः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:22 AM IST

हमने यूरोप को हमेशा ब्रिटेन के चश्मे से देखा, इसका नुकसान हमें उठाना पड़ाः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:22 AM IST

राष्ट्रीयता या भारतीयता की भावना काफी महत्वपूर्ण हैः पीएम
Oct 21, 2018, 10:22 AM IST

आजादी के इतने साल बाद भी नेताजी का सपना पूरा नहीं हुआ है। भारत आगे बढ़ा है, लेकिन नई ऊंचाइयों पर पहुंचना बाकी हैः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:21 AM IST

आजादी के लिए लड़ रहे दुनिया के कई मुल्कों ने नेताजी से प्ररेणा लीः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:21 AM IST

सुभाष बाबू पहले गांधीजी के साथ कांग्रेस में रहे, फिर उन्होंने सशस्त्र क्रांति का रास्ता चुनाः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:21 AM IST

सुभाष बाबू उन सेनानियों में रहे जिन्होंने समय के साथ खुद को बदला और लक्ष्य के हिसाब से कदम उठाएः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:21 AM IST

मां को लिखे इस पत्र में नेताजी ने कहा था कि आलस्य त्यागकर अब देश की आजादी के लिए काम करना होगाः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:21 AM IST

देश की गुलामी की पीड़ा नेताजी ने अपनी मां से पत्र के जरिए साझा की थीः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:21 AM IST

सुभाष चंद्र बोस ने देश के बाहर रहकर ऐसी सरकार चलाई, जिसका मुकाबला एक शक्तिशाली साम्राज्य से थाः पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:07 AM IST

नेताजी का एक ही उद्देश्य था, एक ही मिशन था भारत की आजादी: पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:06 AM IST

उन माता पिता को नमन करता हूं जिन्होंने नेता जी जैसा सपूत देश को दिया : पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:06 AM IST

मैं स्‍वतंत्रता सेनानियों के आगे नतमस्‍तक हूं : पीएम मोदी
Oct 21, 2018, 10:06 AM IST

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले से शुरू हुआ पीएम मोदी का संबोधन।
Oct 21, 2018, 10:06 AM IST

पीएम मोदी ने रचा इतिहास, साल में दूसरी बार लाल किले में फहराया तिरंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+