दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मतगणना और चुनाव परिणाम की सबसे तेज लाइव कवरेज Dailyhunt पर
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शनिवार, 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान एक ही चरण में 5 फरवरी को हुआ था। दिल्ली के इस चुनाव में 699 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें 602 पुरुष, 96 महिलाएं और 1 अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार चुनाव मैदान में 31 प्रत्याशी अधिक हैं। पिछले चुनाव में 668 उम्मीदवार थे।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की भरपूर कोशिश कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस जिसने 2024 के लोकसभा चुनावों में आप के साथ गठबंधन किया था, इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है और अपने पूर्व सहयोगी और भाजपा दोनों को चुनौती दे रही है।

दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 83.49 लाख पुरुष, 71.74 लाख महिला और 1,267 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इनमें से 2.08 लाख मतदाता ऐसे हैं जिन्होने पहली बार वोट डाला है। मतदान को और अधिक सुगम बनाने के लिए चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 6,500 वरिष्ठ नागरिकों और 1,051 दिव्यांग मतदाताओं के लिए वोट-फ्रॉम-होम (VFH) की सुविधा दी थी।
चुनाव परिणाम की लाइव कवरेज डेलीहंट पर
डेलीहंट दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की लाइव कवरेज कर रहा है। यह कवरेज सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि चुनावी आंकड़ों का विश्लेषण, रुझानों की समीक्षा और चुनाव परिणाम का प्रशासन व आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को भी बेहद आसानी के साथ समझाया जाता है।
मतगणना और चुनाव परिणाम की ताजा जानकारी के लिए बने रहिए डेली हंट पर क्योंकि यहां आपको मिलेगा:
- लाइव, रियल-टाइम अपडेट्स सरल भाषा में
- सीटवार और क्षेत्रवार रुझान
- पिछले चुनाव परिणामों के साथ तुलनात्मक अध्ययन
- सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं, X-ट्रेंड्स और विशेषज्ञों की राय
- लाइव वीडियो, वायरल मीम्स और ट्रेंडिंग चुनावी खबरें।
डेलीहंट के साथ पाएं सबसे विश्वसनीय और दिलचस्प चुनावी अपडेट कभी भी और कहीं से भी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे तेज और सटीक कवरेज के लिए जुड़े रहिए!












Click it and Unblock the Notifications