LIVE: आज हाईकोर्ट करेगा हरियाणा समेत 3 राज्यों में हुई हिंसा पर सुनवाई, डेरा की संपत्ति पर तलवार
चंडीगढ़। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब,दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। दूसरी ओर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले में गुरमीत राम रहीम के वकील से डेरा की संपत्तियों की सूची मांगी थी। इसके साथ ही यह भी कहा था कि अगली सुनवाई तक किसी भी तरह की संपत्ति की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी थी। 25 अगस्त को फैसला आने पर राम रहीम के समर्थकों ने पंचकुला, हिसार, सिरसा समेत पंजाब, दिल्ली के कई इलाकोंमें निजी और सरकारी संपत्तियों को काफी नुकसाम पहुंचाया था। आज हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा।

HC रहा सक्रिय
जिसके बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की मनोहर लाल खट्टर की सरकार पर करारा तमाचा मारा था। हाईकोर्ट ने कहा थआ कि हरियाणा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा होने दी। बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह का मामला शुरू होने के बाद से ही हाईकोर्ट पूरी घटना पर सक्रिय रहा।
हाईकोर्ट की ओर से सरकार को कई बार दिशानिर्देश दिए गए लेकिन उसे सरकार नजरअंदाज करती रही। बता दें कि हाईकोर्ट ने पुलिस को पंचकूला में जमा हुए राम रहीम के समर्थकों को भगाने के आदेश दिए थे जिसे पर राज्य के डीजीपी ने कहा था कि ऐसा ही होगा लेकिन इस आदेश की सिर्फ खानापूर्ति की गई।
हाईकोर्ट ने पूछा था सवाल
हाईकोर्ट ने यह सवाल भी उठाया था कि धारा 144 लागू होने के बाद भी कैसे लाखों लोग इकट्ठा हो गए। बता दें कि हाईकोर्ट कानून व्यवस्ता के मसले पर गुरूवार (24 अगस्त ) को 3 बार और शुक्रवार (25 अगस्त) को 2 बार सुनवाई के लि बैठी।
गौरतलब है कि गुरुवार को अदालत ने गुरुवार को हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा पूछा था कि जब धारा 144 पर लगी थी तब बाबा के समर्थक वहां पहुंच कैसे गए? साथ ही कोर्ट ने वरिष्ठ सरकारी कर्मचारियों को विशेष सुविधा मुहैया करवाने की भी अपील की है। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने सरकार को कहा था कि बाहर से आ रहे लोगों को सरकार क्यों नहीं रोक पाई।












Click it and Unblock the Notifications