राम रहीम LIVE : राम रहीम की सजा पर फैसला आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में फैसला सुनाया गया। उन्हें दोषी करार दिया गया है।

इसके बाद पंचकूला में हिंसक भीड़ ने वाहनों और सरकारी इमारतों में आगजनी की थी, इस हिंसा में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। बाबा गुरमीत पर उनकी साध्वी ने ही रेप का आरोप लगाया था,गुरमीत राम रहीम की सजा पर 28 अगस्त को ऐलान होना है।
यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
- डेरा चीफ राम रहीम के लिए सीबीआई अधिकतम सजा यानी आजीवन कारावास की मांग कर सकती है।
- सीबीआई के स्पेशल जज रोहतक जेल में सजा का ऐलान करेंगे।
- दिल्ली के आनंद विहार, दिलशाद गार्दन, वेलकम, लक्ष्मीनगर, भजनपुरा, शहादरा इलाकों में सुरक्षा सख्त
- राम रहीम के सजा को लेकर आने वाले फैसले से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लोगों से 28 अगस्त को घर में रहने की अपील
- कल के फैसले को देखते हुए गाजियाबाद के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों को बंद कर करने का आदेश दिया गया है।
- राम रहीम पर आने वाले फैसले को लेकर पंजाब और हरियाणा में इंटरनेट सेवा मंगलवार तक ठप
- राम रहीम पर आने वाले फैसले को लेकर हरियाणा के सिरसा में सेना ने किया फ्लैग मार्च।
- फैसले से पहले सिरसा स्थित डेरा आश्रम से बाबा के भक्तों को निकाला गया।
- डेरा सच्चा सौदा, गुरमीत राम रहीम के सभी बैंक खाते होंगे सीज़
- हरियाणा के डीजीपी का बयान, राम रहीम मामले में भड़की हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या 38 हुई।
- राम रहीम मामले में हिंसा भड़काने पर पुलिस ने कुल 926 लोगों को गिरफ्तार किया है।
- हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद हनीप्रीत राम रहीम के साथ हेलिकॉप्टर से गई थी।
- हिंसा के बाद अब सिर्फ सिरसा में कर्फ्यू लगाया गया है।
- कल आने वाले फैसले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
- पैरामिलिट्री फोर्स की 23 कंपनियां जेल के बाहर तैनात की गई है।
- डेरा सच्चा सौदा में 29 अगस्त को बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
- हरियाणा में 29 अगस्त को सुबह 11:30 तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस
- हरियाणा: सिरसा में सोमवार को कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी
- बैंकों से डेरा के लेन-देन की जानकारी मांगी गई।
- हरियाणा एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अकील अली ने बताया कि राम रहीम की सजा का ऐलान सोमवार दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।
- दिल्ली-जम्मू, दिल्ली अमृतसर रूट पर रेल सेवा बहाल
- हरियाणा: सिरसा में सेना और पुलिस का फ्लैग मार्च
- हरियाणा: सिरसा में मीडियाकर्मी की पिटाई, वाहन तोड़ा
- पंचकूला हिंसा: रॉबर्ट वाड्रा ने मांगा सीएम मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा
- पंजाब: डेरा हिंसा मामले में अब तक 39 केस दर्ज
- पंजाब में मंगलवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक जारी रहेगी
- यौन शोषण के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा के बीच सेना और दंगा रोधी पुलिस बल डेरा सच्चा सौदा हेडक्वार्टर के पास भारी संख्या में उपस्थित हैं,इस बीच पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के पास से एक समर्थक को पकड़ा है, जबकि दो डेरा समर्थक मोगा से गिरफ्तार हुए हैं।
- डेरा सच्चा सौदा के पास से पकड़े गए समर्थक के पास से दो एके-47, कुछ पिस्तौल और मैगजीन बरामद किए गए हैं। वह कार में था और पीछे के रास्ते से डेरा में घुसने की फिराक में था।
- वहीं दूसरी तरफ सेना एवं अधिकारियों की अपील के बावजूद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के नाराज अनुयायी आज भी डेरा मुख्यालय के परिसर में जमे हुए हैं, सेना एवं अधिकारियों ने डेरा अनुयायियों से यहां से जाने की अपील की है।
- हरियाणा-पंजाब में हिंसा के चलते उत्तराखंड में 80 बस सेवाएं रद्द
- हरियाणा में राम रहीम मामले को लेकर भड़की हिंसा को लेकर लगाई गई कर्फ्यू में ढील दी गई है।
- सिरसा में रविवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक नहीं लगेगा कर्फ्यू।
- पंचकूला हिंसा पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस हिंसा में पंजाब के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हो गए।
- दिल्ली में करीब 7 जगहों पर बसों में तोड़-फोड़ और आगजनी की गई। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे आग के हवाले कर दिया गया। आगजनी के दौरान ट्रेन बिल्कुल खाली थी। इस बीच पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम की संपत्ति बेचकर नुकसान की भरपाई का आदेश दिया गया है। हिंसा के चलते हुए नुकसान की भरपाई राम रहीम की संपत्ति बेचकर की जाएगी।
-
- डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि 552 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जांच जारी, पूरी प्रक्रिया में हरियाणा पुलिस ने 34 केस दर्ज किए
- हरियाणा के DGP बोले- हिंसा में कुल 36 लोगों की मौत, पंचकूला में 30 और सिरसा में 6 की मौत, 269 लोग घायल
- पंचकूला में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 32 हुई।
- जेल जाते समय राम रहीम का बैग उठाने वाले डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह को किया गया बर्खास्त
- मीडिया पर हमला निंदनीय है, शांतिपूर्ण सभा में उपद्रवियों के घुसने से हिंसा हुई: चेयरपर्सन, डेरा सच्चा सौदा
- मैं पंजाब के किसी भी संप्रदाय से किसी भी रूप की हिंसा की अनुमति नहीं दूँगा- पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।
-

- पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा- पंजाब में कोई मौत नहीं हुई, सब कुछ शांतिपूर्ण था। कोई फायरिंग, लाठीचार्ज नहीं हुआ।
- सीएमओ, सिविल अस्पताल, पंचकूला ने कहा मृतकों की संख्या 17, पोस्टमार्टम जारी है। 90 लोगों को कल रात भर्ती कराया गया।
- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
-

- कुछ ऐसे हैं डेरा के हालात-
-

-

-

- 28 अगस्त को हेलिकॉप्टर से रोहतक जेल जज जाएंगे सजा सुनाने।
-

पंजाब के मोगा में सेना का फ्लैग मार्च -

पंजाब के मोगा में पुलिस का फ्लैगमार्च - पंजाब पुलिस और सेना ने पंजाब के मोगा में फ्लैग मार्च किया।
- डीसी ने कहा- सभी आपत्तिजनक वस्तुओं को जब्त कर लिया और डेरा पूरी तरह से खाली हो गया है।
- कैथल की डीसी ने कहा- हमें कुल्हाड़ियां, बैटन, पेट्रोल बम आदि मिले।
- पंजाब के मनसा डेरे में घुसी पुलिस। राम रहीम के डेरों पर हो रही है कार्रवाई।
- पुलिस 28 मृत व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया जारी।
- सिरसा में डेरे के भीतर नहीं जाएगी भारतीय सेना।
- कुरुक्षेत्र और मिर्जापुर में सील किए गए 2-2 आश्रम। 36 अन्य जेरे हुए सील।
-

-

सील किए गए दो आश्रम - हरियाणा के सीएम खट्टर को दिल्ली तलब किए जानें की खबरों पर जैन ने कहा- खट्टर को नहीं किया गया तलब
- जैन ने कहा- सिरसा में 36 डेरा आश्रमों को सील किया गया और डेरा खाली कराया जा रहा है।
- हरियाणा भाजपा के प्रभारी अनिल जैन ने कहा - मरने वाले लोग डेरा समर्थक थे।
- डीजीपी ने कहा राम रहीम की गाड़ी से बरामद हुआ AK47।
- डीजीपी संधू ने कहा कि सजा सुनाए जाने से पहले पूरे प्रदेश में शांति थी। लोगों ने जजमेंट के खिलाफ विरोध किया।
- मारे गए लोगों ने एक भी स्थानीय शख्स नहीं , सभी बाहरी थे, जो खुद को डेरा वाला बताते थे- मुख्य सचिव
- हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने कहा कि राम रहीम के साथ सामान्य कैदी सरीखा व्यवहार हो रहा है।
- कांग्रेस ने हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
- राम रहीम के 6 सुरक्षागार्डों समेत 2 समर्थकों पर देश द्रोह का मामला दर्ज, IPS पर उठाया था हाथ।
- हरियाणा में हिंसा से केंद्र सरकार नाराज, खट्टर से मांगा जा सकता है इस्तीफा।
- अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) राम निवास ने कहा कि हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के सभी 'केंद्रों' की खोज के आदेश दिए गए हैं।
- करनाल से 15 समर्थकों की गिरफ्तारी। पेट्रोस, मिर्ची बम और डंडे बरामद।
- अमरिंदर सिंह ने लिखा- आज सुबह सभी जगह कर्प्यू में ढील दी गई, राज्य 48 घंटे के अलर्ट पर।
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा- डीजीपी ने बताया, शांतिपूर्ण स्थिति, तीन जिलों में कर्फ्यू हटा।
- पुलिस ने हाईकोर्ट में बताया - मिर्जापुर और उमरी गांव के डेरे खाली कराए जा रहे हैं।
- पुलिस ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के 36 डेरे होंगे सील।
- सिरसा स्थित हेडक्वार्टर में 15 लोग किए गए गिरफ्तार। सेना-पुलिस कर रही है कार्रवाई।
- गृह मंत्री के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक शुरू की गई। गृह सचिव, एनएसए और आईबी प्रमुख भी उपस्थित हैं।
- सिरसा- डेरा में मौजूद लोगों से सेना अपील कर रही है कि वो बाहर आ जाएं।
-

- दिल्ली पुलिस ने कहा- खुफिया जानकारी के आधार पर, धारा 144 सीआरपीसी के तहत निषेधाज्ञा के आदेशों की समीक्षा करने के बाद वापस लिया जाएगा।
- सेना हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के परिसर में पहुंची। समर्थकों से हुई भिड़ंत।
-

- CRPF और पुलिस सिरसा स्थित डेरे के अंदर जा रहे हैं।
-

- दिल्ली पुलिस ने कहा- स्थिति नियंत्रण में है। कल से हिंसा की कोई घटना नहीं आई है। पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं।
- जिला प्रशासन और पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के दो आश्रम सील कर दिए हैं।
- डीजी जेल ने कहा कि मैं स्पष्ट करता हूं कि ऐसा नहीं है। राम रहीम के साथ सामान्य कैदियों का बर्ताव हो रहा है।
- केपी सिंह ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में राम रहीम को VVIP ट्रीटमेंट की खबर चल रही है। ऐसा नहीं है।
- राम रहीम को जेल में वीआईपी सेवा मिलने पर हरियाणा के डीजी जेल केपी सिंह ने कहा - ऐसा कुछ नहीं हुआ।
- हिंसा की अगली सुबह यह है पंचकूला का हाल।
-

- पंजाब और हरियाणा में कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण पश्चिम रेलवे ने 6 ट्रेनें रद्द कर दी।
- सिरसा में अब तक 3 लोग मारे गए, 1 शख्स कल हुआ था घायल।
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों की सुरक्षा पर रिव्यू मीटिंग।
- गुरमीत ने डिनर में लिया सिर्फ दूध, रोहतक जेल की स्पेशल सेल में हैं डेरा प्रमुख।
- गुरमीत राम रहीम सिंह मामला: 23 अगस्त से 28 अगस्त तक कुल 445 ट्रेनें हुईं रद्द।
- अंबाला और चंडीगढ़ में सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया। अंबाला के लिए 01711904 और चंडीगढ के लिए 01721904 जारी किया गया है।
- फल, सब्जी और दवाओं से लदे तमाम ट्रक हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर फंसे
- हरियाणा का मंत्र 'अधिकतम सरकार, न्यूनतम शासन': पी. चिदंबरम
- हरियाणा हिंसाः कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर साधा निशाना
- बागपत और गाजियाबाद में शनिवार को सभी स्कूलें रहेंगी बंद
- राम रहीम मामले के बाद आगजनी के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में बस सेवा रोकी गई।
- पीएम मोदी ने कहा कि हालात सामान्य होने तक मैंने सभी अधिकारियों को लगातार काम करने का आदेश दिया है साथ लोगों को सभी संभव सहायाता पहुंचाने का निर्देश दिया है।
- चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी तेजिन्दर सिंह लुथारा ने कहा कि जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अभी तक 81 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
- बाबा राम रहीम के 6 निजी कमांडो को चंड़ीगढ़ पुलिस ने हथियारों और पेट्रोल के साथ किया गिरफ्तार
- पीएम मोदी ने कहा कि कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी की जा रही है। मैंने खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और गृह सचिव के साथ हालात की समीक्षा की।
- पीएम मोदी का ट्वीट, आज हुई हिंसा की घटनाएं बेहद परेशान करने वाली हैं। मैं इस हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।
- सीएम खट्टर ने पंचकूला में अस्पताल का किया दौरा, डॉक्टरों को सभी को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।
- पंचकूला पहुंचे सीएम खट्टर ने बताया अब तक 31 लोगों की हुई मौत
- नई दिल्ली समेत दिल्ली के 11 जिलों में कर्फ्यू का ऐलान, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील
- गाजियाबाद के डीएम ने कल सभी स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश
- पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
- पंचकूला पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, कहा- उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई होगी
- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कल बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
- पंजाब के संगरूर और मोगा जिले में लगाया गया कर्फ्यू, बठिंडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- पंचकूला में हिंसा से 28 की मौत, 250 से ज्यादा घायल
- हिंसा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट, कोर्ट के फैसले के बाद हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना निंदनीय है, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील।
- दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों को किया गया अलर्ट: ओपी सिंह, DG, CISF
- पंजाब सरकार ने हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बाद केंद्र सरकार से की और सुरक्षा बल की मांग
- दिल्ली से सटे नोएडा में भी एहतियातन धारा 144 लगाया गया
- दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। 3 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। कुछ इलाकों में पेट्रोलिंग की गई है।
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में धारा 144 लगाई गई
- पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा के 1000 समर्थकों को हिरासत में लिया गया
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों से दूर रहें।
- हमारे साथ अन्याय हुआ है, हम इसकी अपील करेंगे। हमारे साथ वही हुआ है जो इतिहास में गुरुओं के साथ हुआ है: डेरा सच्चा सौदा प्रवक्ता
- सिरसा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
- पंचकूला में भड़की हिंसा में 13 की मौत, 100 घायल
- हिंसा में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई
- पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राम रहीम की संपत्ति जब्त करने का आदेश, संपत्ति जब्त करके हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई का आदेश
- दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर रीवा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगाई गई आग
- हरियाणा-पंजाब के बाद दिल्ली पहुंची हिंसा की आग, 7 जगहों पर आगजनी और तोड़-फोड़
- उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया- दिल्ली के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई
- दिल्ली पहुंची हरियाणा की हिंसा, डीटीसी की दो बसों पर तोड़-फोड़
- पंचकूला में सेना की 6 टुकड़ियां तैनाती की गई हैं।
- पंचकूला में हिंसा के दौरान 70 लोग घायल हुए।
- सभी घायलों को सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया
- गुरमीत राम रहीम को हेलिकॉप्टर से ले जाया गया रोहतक की जेल
- 10 की मौत, 70 लोग घायल

- खट्टर सरकार कर रही है आपात बैठक।
- सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने की पुष्टि पंचकूला हिंसा में पांच लोग मारे गए।
- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी की हरियाणा, पंजाब के सीएम से बात।
- प्रधानमंत्री कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट।
- सिरसा में डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के पास गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों को भगाने के लिए पुलिस ने आंसू के गोले, वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
- रोहतक की सुनाराया जेल के एक किलोमीटर के दायरे में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मी तैनात।
- पंजाब के मुक्तरस, बठिंडा, मनसा में कर्फ्यू लगाया गया।
- पंचकूला में अब तक 10 की मौत की खबर।
- पंचकूला में लगाया गया कर्फ्यू।
- गिदड़बाहा स्टेशन में तोड़फोड़।
- संगरूर कें गेंदबाद में बिजली घर फूंका।
- उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट।
- दिल्ली की सभी सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा।
- समाचार चैनल के पत्रकार को धारदार हथियार से मारा
-

डेरा समर्थकों ने पत्रकार को धारदार हथियार से मारा - 3 लोगों की मौत हो गई।
- पुलिस के जवान मौके से भागे।
- 100 से ज्यादा गाड़ियां फूंकी।
- दफ्तरों के बाहर लगी गाड़ियां भीड़ ने फूंकी।
- मलोट और मानसा स्टेशन में लगाई आग। ऐसी ही घटना बठिंडा में घटी।
- पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप में आग लगाई।
- पंजाब के बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में कर्फ्यू।
- पंचकूला में भीड़ ने फूंकी कई गाड़ियां। दमकल की गाड़ियों में आग लगाई।
- हिंसा के बाद दिल्ली और उत्तराखंड में अलर्ट।
- पंजाब सीएम ने कहा- शांति का उल्लंघन करने की इजाजत किसी को नहीं होगी।
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने कहा-मैं राज्य में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी पंजाबी लोगों से अपील करता हूं।
- पंचकूला में हवाई फायरिंग।
- पंचकूला कोर्ट से आधा किलोमीटर की दूरी पर पथराव। पुलिस पीछे हटी।
- पंजाब में 2 रेलवे स्टेशनों को किया गया आग के हवाले।
- 3 न्यूज चैनलों की ओबी वैन में लगाई गई आग।
- आईजीपी अमिताभ सिंह ढिल्लों ने कहा- सब कुछ पूरी तरह से नियंत्रण में है, हमें अनावश्यक रूप से सनसनीखेज नहीं होने देना चाहिए।
- लोगों को हटाने के लिए टियर गैस छोड़े जा रहे हैं।
- राम रहीम को दोषी करार देने के बाद जिम खाना ग्राउंड खाली कराने की प्रक्रिया शुरू।
- सेना की गाड़ियां पंचकूला कोर्ट के सामने पहुंची।
-

- सेना ने पंचकूला में मोर्चा संभाला।
- राम रहीम को पुलिस लेकर जा रही है।
- 28 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा।
- अदालत ने फैसला सुनाया, राम रहीम दोषी करार।
- पंचकूला के रिहायशी इलाकों में बिजली काटी गई।
- कोर्ट रूम में 7 लोग मौजूद।
- कुछ ही देर में आ सकता है फैसला।
- राम रहीम पंचकूला कोर्ट रूम पहुंच गए हैं।
- खट्टर ने कहा- सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। हम हर हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।
- हरियाणा सीएम ने मनोहर लाल खट्टर ने की अपील- डेरा समर्थक बनाए रखें शांति।
- रेप केस पर सुनवाई के लिए पंचकूला कोर्ट पहुंच गए राम रहीम।
- रेप केस पर सुनवाई के लिए पंचकूला पहुंच गए राम रहीम।
-

-

फैसले के चलते सिरसा में कर्फ्यू के दौरान की तस्वीर - कैथल में राम रहीम के काफिले को अनुयायियों ने रोका।
-

- बस्सी पहुंचे राम रहीम। 15 मिनट में पंचकूला पहुंचने की संभावना।
- राजस्थान के हनुमानगढ़ में भी धारा 144 लागू।
- राजस्थान के श्रीगंगानगर धारा 144 लागू।
- राजस्थान: 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है।
- हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस से कहा- हथियार चलाना हो तो संकोच ना करें।
- सेना के हेलीकॉप्टर पंचकुला की हवाई निगरानी कर रहे हैं।
-

- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा हरियाणा के लोग शांति बनाए रखें।
- राम रहीम के काफिले की 3 गाड़ियां नरवाना में हाईवे के पास एक-दूसरे से भिड़ीं।
-

- सिरसा में लाठी लेकर सड़कों पर खड़ी हैं महिलाएं।
-

सिरसा में लाठी लेकर सड़कों पर खड़ी हैं महिलाएं - हरियाणा के डीजीपी ने कहा- इस क्षेत्र में शांति है और सब कुछ ठीक है। हम पर विश्वास करें, कार्यवाही शांतिपूर्वक होगी।
- राम रहीन के पंचकूला रवाना होने के बाद भक्त हुए बेहोश। मांग रहे हैं राम रहीम के लिए दुआएं।
-

भक्त हुए बेहोश -

भक्त हुए बेहोश -

भक्त हुए बेहोश -

- राम रहीम के काफिले के आगे लेट गए थे समर्थक।
-

-

-

- सिरसा से गाड़ियों के काफिले के साथ राम रहीम पंचकूला के लिए निकले।
- 800 गाड़ियों के काफिले के साथ पंचकूला पहुंचेंगे राम रहीम।
- राम रहीम सिंह के समर्थक अब तक पंचकूला में जुटे हुए हैं।
-

- राम रहीम पर आने वाले फैसले के चलते पंचकूला अदालत के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
-

- हरियाणा के गुड़गांव और फरीदाबाद में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सक्रिय रहेंगी।
- हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर आज 74 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications