वाजिद खान ने मौत से पहले मीका सिंह को भेजा था ये आखिरी ऑडियो संदेश, सुनकर हो जाएंगे भावुक

वाजिद खान की मौत से पहले का आखिरी ऑडियो संदेश सुनिए,जिसमें मीका सिंह से कही थी ये इमोशनल बात

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार व गायक वाजिद खान इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में सोमवार को तड़के उनका निधन हो गया। बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से मशहूर जोड़ी आज साजिद के निधन के बाद टूट गई। वाजिद खान ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के गानों में संगीत दिए। हिंदी फिल्म, प्यार किया तो डरना क्या, चोरी-चोरी, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर और वांटेड समेत कई फिल्मों में सुपरहिट गीत देने वाले मशहूर संगीतकार व गायक वाजिद अली का महज 42 वर्ष की उम्र में निधन होने से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। गायक मिका सिंह के साथ दिवंगत संगीतकार वाजिद की अंतिम बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस आडियो में वाजिद की आवाज में साफ झलक रहा हैं कि वह बीमारी के कारण कितने कष्‍ट में हैं। इस आडियों में सुनिए वो आखिर मीका सिंह से क्या कह हरे हैं?

अस्‍पात से भेजा था ये आखिरी ऑडियो मैसेज

अस्‍पात से भेजा था ये आखिरी ऑडियो मैसेज

बता दें गायक मीका सिंह वाजिद के काफी करीबी दोस्‍त थे। ये वायरल ऑडियो वाजिद के बीमारी के अंतिम समय का है जब मीका ने अपने दोस्‍त का हाल जानने और उन्‍हें उनकी तबियत का ध्‍यान रखने का उनको मेसेज किया था। इसके जवाब में वाजिद ने उन्हें एक ऑडियो भेजा था, जो आडियो वायरल हो रहा है ये वहीं आडियो हैं। उनके इस आखिरी ऑडियो में वाजिद की आवाज से पता चल रहा है कि वह कितनी तकलीफ में हैं। दुख की बात है कि ये उनके आखिरी शब्द थे।

Recommended Video

    Coronavirus : Music Director Wajid Khan का निधन,किडनी की बीमारी और कोरोना से गई जान | वनइंडिया हिंदी
    वाजिद को आखिरी सांस तक थी ये उम्मीद

    वाजिद को आखिरी सांस तक थी ये उम्मीद

    एंटरटेनमेंट पोर्टल, PeepingMoon.com ने अपने YouTube चैनल पर ऑडियो क्लिप जारी की, जिसमें हम बीमार वाजिद को एक संदेश भेजने के लिए मीका सिंह का धन्यवाद करते हुए सुन सकते हैं। पूरे ऑडियो संदेश के दौरान वह मीका को अपने शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने के लिए कह रहे है और आशा करता है कि वह जल्द ही ठीक हो जाए और जल्द से जल्द काम फिर से शुरू करे। वाजिद के ये अंतिम शब्द हर किसी की आंखों को नम कर गए ।

     वाजिद खान ने मीका सिंह से कहें थे ये आखिरी शब्द

    वाजिद खान ने मीका सिंह से कहें थे ये आखिरी शब्द

    इस आडियो में वाजिद कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'बहुत बहुत शुक्रिया मीका भाई। आपका मेसेज पढ़ा, दिल को तसल्ली हुई, खुशी हुई। बस दुआओं की दरखास्त है आपसे। तबीयत... जरा अभी रिकवरी में हूं। अल्लाह ने चाहा तो जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। इंशाअल्लाह। ऑपरेशन हो गया है। बाकी की सारी चीजें... दुआ करो भाई बस कि तुम्हारा भाई साथ फिर से खड़ा हो जाए। बस दुआओं में याद रखना मेरे भाई। शुक्रिया भाई आपके लव, कन्सर्न और सपॉर्ट का। बहुत बहुत शुक्रिया। बस दुआ कीजिए मेरे लिए। थैंक यू वैरी मच भाई।'वॉयस नोट में वाजिद को मीका को उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछने के लिए धन्यवाद देते हुए सुना जा सकता हैं।

    किडनी और हार्ट की बीमारी से ग्रसित थे वाजिद

    वाजिद के इस आडियो में उनकी आवाज सुकनर ये समझ आ रहा है कि वह काफी तकलीफ में थे, लेकिन बीमारी से जूझते हुए साजिद को ठीक होने की उम्मीद मन में जरूर थी। वह फिर स्वस्थ होकर अपने काम के लिए खड़े होना चाह रहे थे, लेकिन दुखद है कि ऐसा हो न सका। उनके जाने से सबसे बड़ा सदमा उनके परिवार और उनके भाई साजिद को लगा हैं। खबरों के अनुसार वाजिद की किडनी कुछ समय पहले ट्रांसप्लांट हुई थी जिसके बाद उनकी सेहत खराब चल रही थी। पिछले दिनों जब उनकी तबियत बिगड़ने पर अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था तब उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, उनके मौत की वजह किडनी की बीमारी और हार्ड अटैक बताई जा रही है।

    मीका ने लिखा मेरे बड़े वाजिद हमें छोड़ कर चले गए

    मीका ने दोस्‍त की मौत पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है - बहुत दुखद समाचार .. बॉलीवुड म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री ने सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिसने कई हिट गाने दिए हैं उसे खो दिया ये बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान हैं। मेरे बड़े भाई वाजिद हमें छोड़ कर चले गए।अल्लाह अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे, बाकी शांति। लव यू हमेशा और मिस यू भाई। आपका संगीत सदाबहार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+