List of Festivals in 2021: नए साल में किस दिन पड़ेगा कौन सा त्योहार, देखिए पूरी सूची
नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विविधताओं के कारण पूरी दुनिया में एक खास पहचान बनी हुई है। जहां कई धर्म के लोग एक साथ रहते हैं। यहां पूरा साल ही त्योहारों से भरा रहता है और लोग एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होकर दुनिया को एकता का संदेश देते हैं। भारत में हर त्योहार को खास तरीके से मनाया जाता है और इस दौरान लोगों को छुट्टियों का लुत्फ तो मिलता ही है, साथ ही बाजारों में भी रौनक लगी रहती है। हालांकि साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण त्योहारों को पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जा सका है, जिसके चलते इस साल इनकी चमक फीकी पड़ गई।

लेकिन नया साल आने पर लोगों के मन में एक नई उम्मीद भी है। ये उम्मीद एक बार फिर रोशनी भरे दिन देखने और पूरी उत्सुकता के साथ त्योहारों को मनाने की है। यहां हम आपको साल 2021 में आने वाले त्योहारों की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आपको पहले ही इस बात का पता चल सके कि कौन सा त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।
2021 में त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां देखें-
जनवरी-
- लोहड़ी- 13 जनवरी, बुधवार
- पोंगल, उत्तरायन, मकर संक्रांति- 14 जनवरी, गुरुवार
फरवरी-
- सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी- 16 फरवरी, मंगलवार
- हजरत अली जन्मदिवस- 25 फरवरी, गुरुवार
मार्च-
- महा शिवरात्रि- 11 मार्च, गुरुवार
- पारसी न्यू ईयर- 20 मार्च, शनिवार
- होलिका दहन- 28 मार्च, रविवार
- होली- 29 मार्च, सोमवार
अप्रैल-
- गुड फ्राइडे- 2 अप्रैल, शुक्रवार
- ईस्टर- 4 अप्रैल, रविवार
- चैत्र नवरात्रि, उगाडी, गुड़ी पड़वा- 13 अप्रैल, मंगलवार
- बैसाखी, चेटीचंड, अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल, बुधवार
- राम नवमी- 21 अप्रैल, बुधवार
- चैत्र नवरात्रि पराना- 22 अप्रैल, गुरुवार
- हनुमान जयंती- 27 अप्रैल, मंगलवार
मई-
- ईद-अल-फितर 13 मई, गुरुवार
- अक्षय तृतीया- 14 मई, शुक्रवार
जुलाई-
- जगन्ननाथ रथ यात्रा- 12 जुलाई, सोमवार
- आषाढ़ी एकादशी- 20 जुलाई, मंगलवार
- बकरा-ईद- 20 जुलाई- मंगलवार
- गुरु पूर्णिमा- 24 जुलाई, शनिवार
अगस्त-
- हरियाली तीज- 11 अगस्त, बुधवार
- नाग पंचमी- 13 अगस्त, शुक्रवार
- मुहर्रम- 19 अगस्त, गुरुवार
- ओणम/थिरुवोनम- 21 अगस्त, शनिवार
- रक्षा बंधन- 22 अगस्त, रविवार
- कजरी तीज- 25 अगस्त, बुधवार
- जनमाष्टमी- 30 अगस्त, सोमवार
सितंबर-
- हरतालिका तीज- 9 सितंबर, गुरुवार
- गणेश चतुर्थी- 10 सितंबर, शुक्रवार
- अनंत चतुर्दषी- 19 सितंबर, रविवार
अक्टूबर-
- शरद नवरात्रि- 7 अक्टूबर, गुरुवार
- दुर्गा अष्टमी- 13 अक्टूबर, बुधवार
- दुर्गा महा नवमी पूजा- 14 अक्टूबर, गुरुवार
- दशहरा, शरद नवरात्रि- 15 अक्टूबर, शुक्रवार
- ईद-ए-मिलाद- 19 अक्टूबर, मंगलवार
- करवा चौथ- 24 अक्टूबर, रविवार
नवंबर-
- धनतेरस- 2 नवंबर, मंगलवार
- दिवाली, नरक चतुर्दशी- 4 नवंबर, गुरुवार
- गोवर्धन पूजा- 5 नवंबर, शुक्रवार
- भाई दूज- 6 नवंबर, शनिवार
- छठ पूजा- 10 नवंबर, बुधवार
- गुरु नानक जयंती- 19 नवंबर, शुक्रवार
दिसंबर-
- क्रिसमस- 25 दिसंबर, शनिवार
List of Holidays in 2021: अगले साल कब-कब मिलेंगी छुट्टियां, यहां चेक करें हॉलिडे की पूरी लिस्ट
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications