'कसूर; फेम लीजा रे ने साझा की बिना मेकअप की तस्वीर, पूछा क्या आप में हिम्मत है

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री और मॉडल लीजा रे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल लीजा रे ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है वह बिना किसी फिल्टर या मेकअप के है। 47 वर्ष की उम्र में भी जिस तरह से लीजा रे ने अपनी तस्वीर बिना मेकअप और फिल्टर के साझा की है, उसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बता दें कि लीजा रे ने कैंसर से जंग जीती है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रेरक पोस्ट साझा करती हैं।

आपकी भीतरी खूबसूरती लोगों के बीच अपनी चमकर छोड़ेगी

आपकी भीतरी खूबसूरती लोगों के बीच अपनी चमकर छोड़ेगी

इंस्टाग्राम पर लीजा रे ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, ये मैं हूं 47 की उम्र में बिना किसी फिल्टर के। क्या हमारे अंदर हिम्मत है कि हम वैसे ही दिखे जैसे हम हैं। जब मैं युवा थी तो मेरे अंदर यह हिम्मत नहीं थी। हर कोई आपकी कीमत को नहीं समझेगा, लेकिन आपकी त्वचा से प्यार और यह जो कहानी बयां करती है, वह आपका अनुभव, आपकी भीतरी पहचान दुनिया में अपनी चमक छोड़ेगी। अगर ऐसा नहीं होता तो भी इसकी परवाह मत करिए, इसके बावजूद भी आप काफी खूबसूरत हैं।

साझा किए अपने अनुभव

बता दें कि इस वर्ष एक कार्यक्रम के दौरान लीजा रे ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा था कि जब वह 16 वर्ष की थीं तो मैं अपनी त्वचा को लेकर काफी असहज थी। लेकिन मुझे अब लगता है कि 47 की उम्र में मैं 16 वर्ष की उम्र से ज्यादा आकर्षक हूं। उन्होंने कहा कि बिल्कुल मेरे पास आकर्षक शरीर है, लेकिन मुझे अपने शरीर और खुद की भावना को अलग करके सोचना होगा। मैं हमेशा बहुत असुरक्षित और बदसूरत महसूस करती थी।

सेक्स सिंबल का तमगा मिला

इसी कार्यक्रम में बोलते हुए लीजा रे ने कहा था कि करियर की शुरुआत में मुझे सेक्स सिंबल का तमगा दिया गया था, वह मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा था। मुझे एक बॉक्स में बद किया जाना, किसी छवि में कैद किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन युवावस्था से ही मुझे इसका सामना करना पड़ा क्योंकि 16 की उम्र से ही मुझे सेक्स सिंबल का तमगा दिया गया था। गौरतलब है कि लीजा रे ने 2012 में जेसन देहनी से शादी की थी, सितंबर 2018 में दोनों के जुड़वा बच्चे हुए जिनका नाम सूफी और सोलेई है। लीजा रे को दीपा मेहता की फिल्म वॉटर से पहचान मिली थी। उन्हें फिल्म कसूर, वीरप्पन और दोबारा में देखा गया। इसके अलवा एंडगेम और फोर मोर शॉट्स प्लीज में भी देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+