Like Mother, Like Daughter: दुल्हन के लिबास में मां अमृता की कार्बन कॉपी लग रही है सारा अली खान, शेयर की ये Photo

नई दिल्ली। जवां दिलों की धड़कन सारा अली खान रविवार रात दिल्‍ली में डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के ल‍िए रैंप वॉक किया, इस शानदार फैशन शो में सारा अली खान दुल्हन के लिबास में बेइंतजा खूबसूरत नजर आईं, उनके लुक की चर्चा तो चारों ओर हो रही थी लेकिन एक तस्वीर को सारा ने खुद शेयर करके लोगों को उनकी तारीफ करने का मौका दे दिया है, दरअसल सारा ने भी अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक फोटो शेयर की और उसका टाइटल दिया है 'जैसी मां, वैसी बेटी'।

सारा ने कहा- 'जैसी मां, वैसी बेटी'

सारा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सच में वो और उनकी मां एक ही पोज में है, जहां सारा खूबसूरत लहंगा चोली में हैं, वहीं उनकी मां अमृता सफेद रंग के सलवार-कमीज में हैं, सारा पिंक-गोल्ड कॉम्बिनेशन में जबरदस्‍त लग रही हैं, वैसे भी सारा को लोग उनकी मम्मी की कार्बन कॉपी कहते हैं, और इस तस्वीर को देखने के बाद तो आप यही कहेंगे कि लोग गलत नहीं कहते हैं।

सारा ने करीना को दिया ये जवाब

हाल ही में सारा ने अपनी दूसरी अम्मी यानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लोकप्रिय रेडियो शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में पहुंची थीं, जहां उन्होंने करीना के पूछे गए हर सवाल का जवाब बड़ी निडरता से दिया था।

ब्वॉयफ्रेंड तीन खूबियां चाहिए...

सारा ने कहा कि उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड तीन खूबियां चाहिए, और वो तीन खूबी हैं ईमानदारी, उसका मजेदार होना और उसका बढ़िया sense of humor, करीना को ये जानकर काफी हैरत हुई कि सारा के लिए लुक मायने नहीं रखते हैं, सारा ने कहा कि हां, मेरे लिए बॉडी लुक ज्यादा महत्व नहीं रखता है।

'रिलेशनशिप में इस बात पर कोई समझौता नहीं होगा'

इसके साथ ही दूसरा सवाल था कि अगर आप किसी के साथ ​रिलेशनशिप में होंगी ​तो कौन-सी वो चीज है जिसके साथ आप कभी कम्प्रोमाइज नहीं करेंगी। इस पर सारा ने कहा कि मेरे लिए निष्ठा, वफादारी और विश्वस्तता बहुत मायने रखती है, सारा ने कहा कि मेरा करियर है, ऊपर वाले ने मुझे सब बढ़िया चीजें दी हैं तो मेरे पास फैंस हैं, मैं एक आत्मनिर्भर लड़की हूं, इसलिए मैं अगर कभी किसी के साथ रिलेशनशिप में होंगी तो मैं बहुत गर्व के साथ कहूंगी कि ये मेरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+