करीब 2 सालों से इस स्कूल में 24 घंटे लगातार जल रही लाइट, आज तक कोई बुझा नहीं पाया, जानें पूरा मामला
ऊर्जा की कमी को लेकर दुनियाभर में बात होती है। लोग भी इसको अमल में लाने के लिए प्रयास करते हैं। लोगों की यही कोशिश होती है कि ऊर्जा का दुरुपयोग न हो।
बिजली बचाने की हर वक्त नसीहत दी जाती है। जब आप घर पर रहते हैं और तीन-चार कमरे होते हैं लेकिन अगर एक-दो कमरे में लोग नहीं रहते हैं तो यही कहा जाता है कि जिस घर में लोग नहीं हैं तो उसके बल्ब-पंखे बंद कर दें। यानी जहां जरूरत न हो वहां बिजली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग सोते समय लाइट बंद कर देते हैं। जरूरत के हिसाब से बिजली का इस्तेमाल करते हैं।

चौंका रही घटना
ऊर्जा की कमी को लेकर दुनियाभर में बात होती है। लोग भी इसको अमल में लाने के लिए प्रयास करते हैं। लोगों की यही कोशिश होती है कि ऊर्जा का दुरुपयोग न हो। लेकिन आपको ऐसी जगह के बारे में बताते हैं कि जहां दो सालों से एक स्कूल में बिजली बंद नहीं हुई है। यह घटना आपको चौंका सकती है।

लगातार जल रही लाइट्स
यह मामला संयुक्त राज्य अमेरिका का है। मैसाच्युसेट्स में एक हाईस्कूल है, जहां लगभग 2 सालों से लगातार बिजली जल रही है। इसे बंद करने की तरह-तरह के जतन किए। लेकिन कोई कामयाब नहीं हो पाए। पिछले 2 सालों से इस स्कूल में लाइट्स जल रही है।

नहीं मिली किसी को सफलता
इस स्कूल का नाम Minnechaug Regional High School है। यहां पिछले दो सालों से स्कूल की लाइट्स लगातार जल रही हैं। आश्चर्य की बात है कि इन्हें कोई अब तक बुझा नहीं पाया। कई लोगों ने इसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।

7000 लाइट्स दो सालों से जल रही हैं
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्कूल की लाइट्स दो सालों तक जल रही है तो कितना बिल आया होगा। घर की लाइट्स अगर 24 घंटे तक हफ्ते भर भी जलती रहें तो इससे बिजली का बिल बढ़ जाता है। इस पूरे स्कूल की 7000 लाइट्स दो सालों से जल रही हैं।

दूसरी कंपनी ने कर लिया टेकओवर
बताया जा रहा है कि स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम के सॉफ्टवेयर में दिक्कत आने की वजह से यह घटना घट रही है। मैनुअल स्विच के बजाय इसी सॉफ्टवेयर से 7000 लाइट्स कंट्रोल हो रही थीं। जब स्कूल ने कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि जिस कंपनी ने सिस्टम इंस्टॉल किया था, उसे अब दूसरी कंपनी ने टेकओवर कर लिया है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें- 'आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन' पर CS सख्त, हरियाणा के 4 विभागों से रिपोर्ट तलब












Click it and Unblock the Notifications