साधना नायर बनीं आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महानिदेशक, पति केपी नायर भी रह चुके हैं DG

Lieutenant General Sadhna Saxena Nair: लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर को आर्मी की मेडिकल सर्विस का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। साधना नायर विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित की जा चुकीं और अब वो यह पदभार संभालने वाली पहली महिला बन चुकी हैं।

इससे पहले, साधना नायर को पिछले साल अक्टूबर में वायुसेना में एयर मार्शल के पद पर प्रमोट किया गया था। साथ ही, उन्हें हॉस्पिटल सर्विसेस (आर्म्ड फोर्सेज) की डायरेक्टर जनरल (DG) बनाया गया था। इस पद नियुक्त होने वाली भी वे पहली महिला अधिकारी थीं।

Lieutenant General Sadhna Saxena Nair

खबर के मुताबिक, साधना नायर वायुसेना की दूसरी महिला मेडिकल ऑफिसर हैं, जो एयर मार्शल रैंक तक पहुंची हैं। इस बाबत रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान भी जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना ने इजरायली सेना के साथ रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु युद्ध में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

साथ ही, उन्होंने स्पीज में स्विस सशस्त्र बलों के साथ सैन्य चिकित्सा नैतिकता में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल साधना नायर ने अपनी स्कूलिंग प्रयागराज के सेंट मैरी कॉन्वेंट से शुरू की थी। लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट के अलावा गोरखपुर, कानपुर और चंडीगढ़ के स्कूलों में उन्होंने पढ़ाई की।

इतना ही नहीं, पुणे के सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय से एक विशिष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। खबर के मुताबिक, साधना नायर ने 26 दिसंबर 1985 में एयरफोर्स जॉइन की। उन्होंने फैमिली मेडिसिन में पीजी किया है, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन में डिप्लोमा के साथ में एम्स दिल्ली से मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा किया है।

वहीं, उनके पति केपी नायर 2015 में इंस्पेक्शन एंड फ्लाइट सेफ्टी के DG पद से रिटायर हो चुके हैं। इस तरह साधना और केपी नायर एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाले देश के पहले कपल हैं। इतना ही नहीं, साधना नायर के परिवार का 3 पीढ़ियों से एयर फोर्स से संबंध है। साधना के पिता और भाई भी इंडियन एयर फोर्स में डॉक्टर थे। उनका बेटा वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+