LG ने रद्द किया दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की नियुक्ति को
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी के बीच एक बार फिर ठन गयी है। एलजी नजीब जंग ने दिल्ली महिला आयोग की नवनिर्वाचित स्वाति मालीवाल की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है।
नजीब जंग ने स्वाति मालीवाल की नियुक्ति को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि उनकी अनुमति के बिना यह नियुक्ति की गयी थी। गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार ने स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। स्वाति मालीवाल हरियाणा के शीर्ष आप नेता नवीन जयहिंद की पत्नी हैं, ऐसे में केजरीवाल पर यह आरोप लग रहा है कि उन्होंने अपने करीबियों को नियुक्त किया था।
दिल्ली पुलिस के मुद्दे पर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं अरविंद केजरीवाल!
वहीं दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने कहा कि केजरीवाल सरकार संविधान को नहीं मानती है और उसे सिर्फ टकराव करना है। लेकिन इस विवाद पर केजरीवाल सरकार का कहना है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल की अनुमति की जरूरत नहीं होती है।













Click it and Unblock the Notifications