LG ने पलटा केजरीवाल का फैसला, अब दिल्ली में होगा सबका इलाज

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को केजरीवाल सरकार के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का ही इलाज होगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली की संवैधानिक स्वरुप का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यह नहीं कह सकती है कि दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों का ही इलाज होगा।

LG Anil Baijal overrules AAP govts order to restrict treatment only to Delhiites at Delhi govt run

उपराज्यपाल अपने आदेश में कहते हैं कि डीडीएमए का चेयरपर्सन होने के नाते वो आदेश देते हैं कि एनसीटी दिल्ली के जितने भी अस्पताल या नर्सिंग होम हैं वो किसी भी दूसरे राज्य के कोविड 19 के मरीजों का दाखिला लेने से इंकार नहीं कर सकते हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी मरीज दिल्ली का निवासी नहीं होने की वजह से इलाज से वंचित नहीं हो।

LG Anil Baijal overrules AAP govts order to restrict treatment only to Delhiites at Delhi govt run

इसके अलावा दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोरोना वायरस के लिए सिर्फ लक्षणों वाले मामलों को टेस्ट करने के आदेश की जगह आईसीएमआर गाइडलाइंस के अनुसार बिना लक्षण वाले मामलों को भी टेस्ट करने का आदेश दिया है। उपराज्यपाल द्वारा लिए गए फैसलें के बाद दिल्ली में रह रहे बाहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की थी कि कोरोना संक्रमण महामारी के दौरान दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पताल केवल दिल्ली के लोगों का इलाज करेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के लिए इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा और यदि दूसरे राज्यों के लोग कुछ विशिष्ट ऑपरेशनों के लिए दिल्ली आते हैं तो उन्हें निजी अस्पतालों में उपचार कराना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+