Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

न्यू जर्सी। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का सोमवार को निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को कार्डिक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ। पंडित जसराज पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही रह रहे थे। पद्म बिभूषण जसराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे। जसराज का संबंध मेवाती घराने से रहा।

Recommended Video

    Pandit Jasraj का America में निधन | Classical Singer | Cardiac Arrest | New Jersey | वनइंडिया हिंदी
    Legendary Sangeet Martand Pandit Jasraj passed away in New Jersey, US at the age of 90

    पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने बताया है, 'बड़े दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि संगीत मार्तंड पंडित जसराज ने अमेरिका के न्यू जर्सी में सुबह 5:15 बजे अपनी कार्डिअक अरेस्ट के चलते अंतिम सांसें लीं।' उन्होंने आगे कहा है, 'हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान कृष्ण उनका स्वर्ग में प्यार से स्वागत करें जहां अब पंडित जी ओम नमो भगवते वासुदेवाय सिर्फ अपने प्यारे भगवान के लिए गाएंगे। हम प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को हमेशा संगीत में शांति मिले।

    उन्‍होंने 14 वर्ष की आयु में गायक के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया। 22 साल की उम्र में उन्‍होंने गायक के रूप में अपना पहला स्‍टेज कन्‍सर्ट किया। शास्‍त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए उनको पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से नवाजा गया। हरियाणा के हिसार से नाता रखने वाले जसराज ने मशहूर फिल्‍म निर्देशक वी शांताराम की बेटी मधुरा शांताराम से विवाह किया था।

    शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों के उनके प्रदर्शनों को एल्बम और फिल्म साउंडट्रैक के रूप में भी बनाया गया है। अपने 80 साल के संगीत के सफर में उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया था। यहां तक कि पिछले साल एक ग्रह का नाम भी उनके नाम पर रखा गया था।

    हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं.....

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+