सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 25 पार्टियों के नेता,जोशी ने बजट सत्र को सुचारू रूप से चलने की जताई उम्मीद

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 25 पार्टियों के नेता, संसद के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर बनी सहमति

नई दिल्‍ली,31 जनवरी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ सोमवार को बजट सत्र की शुरूआत हो चुकी है। सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसके संपन्‍न होने के बाद प्रहलाद जोशी ने कहा हमें उम्मीद है कि यह सत्र सुचारू रूप से चलेगा।

joshi
संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा आज की सर्वदलीय बैठक में 25 दलों ने भाग लिया। हमने कहा है कि यदि पार्टियां संसद के सुचारू संचालन में सहयोग करती हैं, तो सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा हमें उम्मीद है कि यह सत्र सुचारू रूप से चलेगा। इस बैठक में सत्र को सुचारू रूप से चलने देने पर भी सहमति बनी।

प्रहलाद जोशी ने बताया कि बैठक में सभी ने अपने सुझाव रखे, सरकार की तरफ से उनको आश्वस्त किया है कि बज़ट सत्र के पहले आधे हिस्से में राष्ट्रपति के अभिभाषण और बज़ट से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जोशी ने कहा कि अगर सदन सुचारु रूप से चलाने में सहयोग किया जाता है तो सत्र के दूसरे हिस्से में बाकी सभी मुद्दों पर भी हम चर्चा के लिए तैयार हैं।

प्रहलाद जोशी ने बताया इस बैठक में सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बजट सत्र के पहले भाग में केवल राष्ट्रपति का अभिभाषण और बजट पेश किया जाता है। सत्र के दूसरे भाग में अन्य मुद्दों को उठाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+