#JNU Row: कोर्ट में वकीलों के कपड़े में आई भीड़ ने मुझे पीटा: कन्हैया कुमार

नई दिल्ली। न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक द्रेशद्रोह के आरोप में न्यायिक हिरासत में रह रहे जेएनयू छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार का बयान पहली बार सामने आया है। जिसमें उसने कहा है कि 15 और 17 फरवरी पर पटियाला कोर्ट परिसर में वकीलों के कपड़े में आये लोगों ने उसे मारा था। हालांकि कन्हैया कुमार उस हमलावर वाली भीड़ के किसी भी सदस्य को पहचानते नहीं हैं।

कन्हैया कुमार ने ये भी कहा कि दोनों बार हमले में दिल्ली पुलिस ने ही उन्हें बचाया है। कन्हैया कुमार ने अपने बयान में कहा कि लोग मेरे पर टूट पड़े थे जिन्हें पुलिस वाले काबू कर रहे थे और इसी छीना-छपटी में मेरी पैंट भी खुल गई थी और मेरी चप्पल भी वहीं-कहीं छूट गई थी।

गौरतलब है कि राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+