'बंगाल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाओं का कोई सम्मान नहीं', BJP राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले कैलाश विजयवर्गीय
BJP National Convention 2024: दिल्ली में चल रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 पर पार्टी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करती है और ये बात उन्होंने आज विस्तार से बताई।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गए हैं। क्योंकि हमने कभी अपनी विचारधारा और विचारों से समझौता नहीं किया।

हम कर्नाटक में 28 में से 28 सीटें जीतेंगे- बसवराज बोम्मई
बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि इसमें गरीब लोगों, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर चर्चा हुई। हमने इन सभी वर्गों के लिए बहुत काम किया है और अभी भी काम चल रहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि तैयारियां जोरों पर हैं, जेडीएस के साथ गठबंधन भी अच्छा चल रहा है। हम कर्नाटक में 28 में से 28 सीटें जीतेंगे।
यह भी पढ़ें- MP News: 48 घंटों में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कमल नाथ, नकुल नाथ ने कांग्रेस को सोशल मीडिया बायो से हटाया
'महिलाओं पर अत्याचार होने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती'
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। वहां महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार होने पर पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। ये सब जो लोग मोमबत्तियां लेकर निकलते थे, आज उनकी मोमबत्तियां कहां हैं। मुझे समझ नहीं आता।
यह भी पढ़ें- कैलाश नाथ काटजू की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने किया याद, कुछ यूं दी विनम्र श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications