Latest News: श्रीनिवासन को बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से बचना चाहिए : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।

Latest News: Srinivasan should've refrained from being BCCI chief: SC

5:30 बजे की खबरें

श्रीनिवासन को बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से बचना चाहिए : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्वासित चल रहे अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन को बीसीसीआई का फिर से अध्यक्ष बनने से बचना चाहिए, क्योंकि न्यायालय उन्हें हितों के टकराव की स्थिति में बता चुका है।

कानपुर: महराजपुर क्षेत्र के इलाके में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 256 अंक नीचे

मुंबई| देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,975.11 पर और निफ्टी 78.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,754.95 पर बंद हुआ।

4:30 बजे

दिल्लीविधानसभासत्र: राम निवास गोयल दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए।
पेट्रोलियम मंत्रालय की जासूसी कांड में गिरफ्तार चार लोग जेल भेजे गए. 6 मार्च तक चारों जेल भेजे गए।
दिल्ली के शालीमार बाग़ से विधायक बंदना कुमारी दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष बनी।

दोपहर 3: 30 बजे

Latest News: Budget Session to being today

डिजिटल इंडिया से होगा प्रौद्योगिकी आधारित बदलाव : प्रणब

नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम देश को प्रौद्योगिकी आधारित बदलाव के लिए तैयार करेगा।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि सरकार सभी नागरिकों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है और यह वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है।

टेनिस : फेरर, इरानी ने जीता रियो ओपन

रियो डी जेनेरियो| स्पेन के अग्रणी टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर ने रविवार को इटली के फेबियो फोगनिनी को हराकर रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। इटली की सारा इरानी ने महिला एकल खिताब पर कब्जा किया।

Latest News: Anna Hazare to meet Arvind Kejriwal

3 बजे की खबरें

विश्व कप : मोइन की बदौलत इंग्लैंड ने खोला खाता

क्राइस्टचर्च| मोइन अली (128, 2 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हागले ओवल मैदान पर सोमवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए के अपने तीसरे मैच में स्कॉटलैंड को 119 रनों से हरा दिया। यह इस विश्व कप में लगातार दो हार के बाद इंग्लैंड की पहली जीत है।

Latest News: Anna Hazare to meet Arvind Kejriwal

दोपहर 2:15 की खबरें

अब आजादी की दूसरी लड़ाई होगी। कोई हिंसा नहीं करना, अहिंसा से लड़ाई लडेंगे और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी होगा: अन्ना हजारे।

दोपहर 1:15 बजे की खबरें

अंग्रेजों ने भी इतना अन्याय नहीं किया: अन्ना हजारे

दिल्ली : इस कानून में किसानों को कोर्ट जाने का भी अधिकार नहीं, किसानों पर सरकार का अन्याय, अध्यादेश की जरूरत नहीं थी - अन्ना हजारे।

अन्ना हजारे ने मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा, 'अंग्रेजों ने भी इतना अन्याय नहीं किया।'

दोपहर 12:30 बजे की खबरें

भूमि अध्यादेश पर आज रात केजरीवाल से मिलेंगे अन्ना हजारे

राहुल गांधी रेल बजट और आम बजट में शामिल नहीं होंगे, बजट के दिन राहुल गांधी छुट्टी पर हैं।

जासूसी कांड: रिलायंस की सफाई, सरकार के साथ कर रहे हैं सहयोग

12 बजे की खबरें

समावेशी विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता : प्रणब

नई दिल्ली | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि सबका विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और यह रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है।

सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कराने की कोशिश करेंगे : मोदी

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार यह कोशिश करेगी कि संसद के बजट सत्र के दौरान सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराई जा सके।

ऑस्कर : 'अमेरिकन स्निपर' को बेस्ट साउंड मिक्सिंग पुरस्कार

लॉस एंजेलिस| लॉस एंजेलिस में रविवार रात आयोजित हुए 87वें एकेडमी अवार्ड्स में क्रैग मैन, बेन विल्किंस और थॉमस कर्ले ने अपनी फिल्म 'ह्विप्लैश' के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग पुरस्कार जीता। 'अमेरिकन स्निपर' के लिए एलन रॉबर्ट मरे और बब ऐस्मन ने बेस्ट साउंड एडिटिंग का पुरस्कार जीता।

सुबह 11 बजे की खबरें

वर्ल्ड कप 2015: स्कॉटलैंड के छह विकेट गिरे, जीत के लिए 165 रन की जरूरत

प्रणब दा का बजट सत्र में अभिभाषण शुरू, कहा सबका साथ सबका विकास सरकार का मंत्र।


सुबह 10:52 की खबरें

संसद के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी। आज से बजट सत्र शुरू, होगा उनका अभिभाषण। कल और परसों होगी अभिभाषण पर चर्चा।

सुबह 10:15 की खबरें

अध्यादेशों से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं नहीं किया जाना चाहिए। सरकार विपक्ष से चर्चा के लिए तैयार है : वेंकैया नायडू।

सुबह 9: 30 बजे की खबरें

दिल्ली : गृह मंत्रालय की एक कार पर नारायणा इलाके में बीती रात हुआ हमला। ड्राइवर घायल, एम्स में भर्ती कराया गया।

WC 2015: ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भारी तूफान और बारिश से उड़ानें रद्द। यहां भारत का 28 फरवरी को UAE से होना है मैच।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ 2 दिवसीय अनशन पर बैठ रहे अन्ना हजारे से करेंगे मुलाकात।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+