Latest: सेंसेक्स में 41 अंकों की तेजी, लोगों में खुशी
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।

5 बजे की खबरें
24 मई 2015 को आईपीएल का फाइनल मुकाबला। वेन्यू- ईडन गार्डंस, कोलकाता होगा और लंबे समय से बीमार चल रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री आर आर पाटील का निधन।
4:30 बजे की खबरें
सेंसेक्स में 41 अंकों की तेजी
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.95 अंकों की तेजी के साथ 29,135.88 पर और निफ्टी 3.85 अंकों की तेजी के साथ 8,809.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.84 अंकों की तेजी के साथ 29,170.77 पर खुला और 40.95 अंकों या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 29,135.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,325.35 के ऊपरी और 29,083.40 के निचले स्तर को छुआ।
3:30 बजे की खबर
रैली के दौरान PM मोदी ने कहा था कि एनसीपी का मतलब है 'नैचुरली करप्ट पार्टी', आज वे शरद पवार जी की तारीफ कर रहे हैं। इसलिए कहता हूं, 'लगे रहो नरेंद्र भाई, टू-टर्न करते रहो।' : दिग्विजय सिंह, कांग्रेस।
3 बजे की खबरें
नई दिल्ली| श्रीलंका के नए राष्ट्रपति मैत्रीपाली सिरिसेना का सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में औपचारिक स्वागत किया गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना के भौरत दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी बोले, मैं बहुत खुश हूं कि आपने अपने पहले विदेशी दौरे के लिए भारत को चुना।' आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका ने असैन्य परमाणु सहयोग समेत 4 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2 बजे की खबरें
धोनी पर आरोप लगाते हुए योगराज ने कहा कि धोनी को युवराज से क्या दिक्कत है। धोनी ने जो कुछ किया, उसका मुझे दुख है। इसका भुगतान खुदा तुमसे करेगा और प्रदीप जैन हत्याकांड में अबु सलेम दोषी। टाडा कोर्ट ने दोषी ठहराया। 1995 में बिल्डर को गोली मारने का मामला।
1 बजे की खबरें
जम्मू-कश्मीर में 20 फरवरी को बन सकती है पीडीपी-बीजेपी की सरकार और पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बनगांव लोकसभा सीट और कृष्णागंज विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के बाद चल रही मतगणना के शुरुआती रुझान में आगे चल रही है।
दिन के 12 बजे की खबरें
नहीं बिके मुनफ पटेल-जहीर खान
बेंगलुरू। IPL 8 के लिए नीलामी में मुनफ पटेल, जहीर खान और अभिमन्यु मिथुन को किसी ने नहीं खरीदा।
सुबह 11 बजे की खबरें
विश्व कप : आयरलैंड ने किया उलटफेर, वेस्टइंडीज को हराया
नील्सन| अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के साहसिक प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड टीम ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप 2015 का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया। आयरिश टीम ने सैक्सटन पार्क मैदान पर हुए पूल-बी के अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा दिया।
दिल्ली: पंजाब प्रांत के ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में होने वाले शिवरात्रि के त्योहार के लिए भारत से 21 हिंदू तीर्थयात्रियों का एक जत्था रविवार को पाकिस्तान पहुंच गया।
बेंगलुरू| दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिए भारतीय टीम के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में हासिल किया। युवराज ने सबसे अधिक रकम हासिल करने का अपना ही पिछला रिकार्ड ध्वस्त किया। यहां सोमवार को जारी नीलामी में डेयरडेविल्स ने युवराज के अलावा श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को 7.5 करोड़ रुपये में हासिल किया लेकिन युवराज को हासिल करने के लिए उसे काफी माथापच्ची करनी पड़ी।
एक नजर आईपीएल की नीलामी पर
IPL 8 के लिए नीलामी: अमित मिश्रा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
IPL 8 के लिए नीलामी: केविन पीटरसन को सनराइज़र्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
IPL 8 के लिए नीलामी: श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने को किसी ने नहीं खरीदा।
IPL 8 के लिए नीलामी: दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में खरीदा।
IPL 8 के लिए नीलामी: सनराइज़र्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को 60 लाख रुपए में खरीदा।
IPL 8 के लिए नीलामी: दिल्ली डेयरडेविल्स ने श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज़ को 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा।












Click it and Unblock the Notifications