मणिपुर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: कांग्रेस हो सकती है साफ, भाजपा को 31 सीटें मिलने का अनुमान

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 के चुनावी परिणाम अन्‍य चार राज्‍यों के साथ 11 मार्च को सबके सामने होंगे। इरोम शर्मिला लोगों की पसंद बनेगी या फिर इबोबी सिंह सत्‍ता फिर से हासिल कर सकेंगे।

नई दिल्‍ली। मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 के चुनावी परिणाम अन्‍य चार राज्‍यों के साथ 11 मार्च को सबके सामने होंगे। इरोम शर्मिला लोगों की पसंद बनेगी या फिर इबोबी सिंह सत्‍ता फिर से हासिल कर सकेंगे।

विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के साथ ही समाचार चैनल और चुनावी सर्वेक्षण अपने एग्जिट पोल के जरिए यह बताया कि मणिपुर विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी और सरकार बनाने के कितने नजदीक कौन सी पार्टी पहुंचेगी।

मणिपुर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: इबोबी सिंह के गढ़ में क्या रंग लाएगी इरोम शर्मिला की पहल

समाचार चैनल इंडिया टीवी/सी वोटर्स के सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आएगी। संभावना जताई जा रही है कि मणिपुर में भाजपा को 25 से 31 सीटें मिल सकती हैं। संभावना है कि कांग्रेस को 17-23 सीटें मिलेंगी। कहा गया है कि अन्य को 9-15 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं अंग्रेजी समाचार चैनल इंडिया टुडे और सर्वे एजेंसी एक्सिस के मुताबिक कांग्रेस को 30 से 36, भाजपा को 16-22 और एनपीएफ को 3-5 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे में बताया गया है कि अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं।

मणिपुर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: कांग्रेस हो सकती है साफ, भाजपा को 31 सीटें मिलने का अनुमान

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट का पोल: दो बड़े सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+