Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News Live Updates: बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत, इन 6 जिलों में बारिश के आसार

Breaking News Live Updates: वन इंडिया हिंदी के ब्रेकिंग न्यूज लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग पर आपको दिनभर की देश-विदेश की ताजा खबरें सबसे पहले मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिनों का अमेरिका दौरे आज खत्म हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में आज दोपहर 3 बजे मणिपुर की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए वन इंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए...।

Breaking News Live Updates

LIVE Feed
Jun 24, 2023, 5:47 PM IST

चमोली में 100 मीटर गहरी खाई में एक ट्रैवलर मिनी बस गिरी

उत्तराखंड के चमोली में 100 मीटर गहरी खाई में एक ट्रैवलर मिनी बस गिर गई। इसमें कई तीर्थयात्री घायल हो गए हैं।
Jun 24, 2023, 4:04 PM IST

यूपी में 4 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

यूपी में 3 डीजी और 1 डीआईजी रैंक के 4 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
Jun 24, 2023, 2:29 PM IST

बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, पटना, रोहतास, वैशाली आदि जिलों में बारिश के आसार हैं।
Jun 24, 2023, 1:05 PM IST

रूस में गृहयुद्ध के खतरे के बीच सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द

रूस में वैगनर आर्मी ग्रुप ने बगावत कर दी है जिसके बाद वहां गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अब मॉस्को में होने वाले सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
Jun 24, 2023, 11:41 AM IST

श्रीनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने बलिदान स्तंभ' का किया शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर के प्रताप पार्क में 'बलिदान स्तंभ' का शिलान्यास किया।
Jun 24, 2023, 11:11 AM IST

west Bengal Panchayat Election: बीरभूम में केंद्रीय बलों ने किया फ्लैग मार्च

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव से पहले केंद्रीय बलों ने बीरभूम के कुछ इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
Jun 24, 2023, 11:08 AM IST

श्रीनगर में 'बलिदान स्तंभ' का शिलान्यास करेंगे अमित शाह

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर के प्रताप पार्क पहुंचे है। यहां वे 'बलिदान स्तंभ' का शिलान्यास करेंगे।
Jun 24, 2023, 10:07 AM IST

असम के बाढ़ का पानी बजाली जिले के कई गांवों में घुस गया है लाखो लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है क्योंकि 19 जिलों के लगभग 4.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों में नलबाड़ी जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। असम में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या 2 हो गई है।
Jun 24, 2023, 8:55 AM IST

मुंबई में हुई बारिश

मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है।
Jun 24, 2023, 8:54 AM IST

IIT कानपुर ने क्लाउड सीडिंग के लिए परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक की

उत्तर प्रदेश के IIT कानपुर ने 23 जून को क्लाउड सीडिंग के लिए एक परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परियोजना कुछ साल पहले शुरू की गई थी और इसका नेतृत्व IIT कानपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया जाता है।
Jun 24, 2023, 8:53 AM IST

मुंबई के गोरेगांव में स्विमिंग पूल में डूबने स्कूली छात्र की मौत

मुंबई के गोरेगांव पूर्व में 23 जून एक निजी स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबने से शार्दुल संजय आरोलकर नाम के 14 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
Jun 24, 2023, 8:50 AM IST

मणिपुर की स्थिति पर अमित शाह आज सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए आज दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे होगी। मणिपुर में 25 जून इंटरनेट बंद है। मणिपुर में 3 मई के बाद हिंसा की स्थिति शांत नहीं हुई है।
Jun 24, 2023, 7:08 AM IST

PM मोदी मिस्र के काहिरा के हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हो गए हैं।
Jun 24, 2023, 5:48 AM IST

भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा गूगल

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश गूगल करेगा।
Jun 24, 2023, 5:47 AM IST

मैं राष्ट्रपति बाइडेन का आभारी हूं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे का आज आखिरी दिन है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में कहा, ''मैं राष्ट्रपति बाइडेन का आभारी हूं बीते 3 दिनों में लगातार हम साथ रहें। कई विषयों पर हमारी खुलकर बातचीत हुई। मैं अनुभव से कहता हूं कि वे एक सुलझे हुए अनुभवी नेता हैं।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+