Breaking News Live Updates: असम में प्रसाद खाने के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 80 बीमार, 6 की हालत गंभीर

Breaking News Live Updates: आप सभी का वन इंडिया के लाइव ब्लॉग में स्वागत है। दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए वन इंडिया हिंदी के ब्रेकिंग न्यूज लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। इस लाइव ब्लॉग पर आपको हर बड़ी खबर की जानकारी सबसे पहले मिलेगी।

ऐसे में किसी भी बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए और इस लिंक को रिफ्रेश करते रहिए। आपको यहां पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।

breaking news

LIVE Feed
Jul 08, 2023, 2:24 AM IST

फडणवीस की शिंदे से मुलाकात

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद सीएम आवास से निकले।
Jul 08, 2023, 2:23 AM IST

मणिपुर में भूकंप

रिक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता वाला भूकंप उखरूल, मणिपुर के 13 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में आज 12:14 बजे आया: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी
Jul 07, 2023, 11:19 PM IST

बीकानेर पहुंचे सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने राजस्थान के बीकानेर सैन्य स्टेशन का दौरा किया और स्टेशन में संरचनाओं की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की: भारतीय सेना
Jul 07, 2023, 11:18 PM IST

खाई में गिरने के बाद लगी टैंकर में आग

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के बनिहाल क्षेत्र में एक तेल टैंकर के खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
Jul 07, 2023, 10:36 PM IST

प्रसाद खाने के बाद लोगों की बिगड़ी तबीयत

असम के धेमाजी जिले के जोनाई इलाके में एक धार्मिक समारोह में प्रसाद खाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 80 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। डेकापम पीएचसी, जोनाई और जिला मुख्यालय से मेडिकल टीमें गांव पहुंच गई हैं। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में हमें संदेह था कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। उनमें से कुछ ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। 6 की हालत गंभीर है।
Jul 07, 2023, 9:27 PM IST

मनीष सिसोदिया के बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं- आतिशी

बीजेपी और पीएम मोदी द्वारा मनीष सिसोदिया के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। मीडिया में ऐसी कहानियां फैलाई जा रही हैं कि सिसोदिया की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है, लेकिन ईडी के आदेश के मुताबिक सिसोदिया का केवल एक बैंक खाता और 2 फ्लैट कुर्क किए गए हैं।
Jul 07, 2023, 6:29 PM IST

बालासोर ट्रेन हादसे में 3 की गिरफ्तारी

बालासोर ट्रेन हादसे में सीबीआई ने 3 लोगों, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद अमीर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को सीआरपीसी की धारा 304 और 201 के तहत गिरफ्तार किया है।
Jul 07, 2023, 4:00 PM IST

बृजभूषण सिंह 18 जुलाई को कोर्ट के सामने होंगे पेश

बृज भूषण शरण सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं 18 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश होऊंगा। मुझे अदालत में पेश होने से कोई छूट नहीं चाहिए।
Jul 07, 2023, 2:10 PM IST

शरद पवार कल 8 जुलाई को नासिक में करेंगे बैठक

महाराष्ट्र NCP के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार 8 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर नासिक जाएंगे। कल शाम 4 बजे येओला, नासिक में एक ऐतिहासिक बैठक होगी।
Jul 07, 2023, 11:54 AM IST

वीर सावरकर के मुद्दे पर फंस गए राहुल गांधी

मोदी सरनेम मामले में याचिकाकर्ता और बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी के वकील, एडवोकेट हर्षित टोलिया ने कहा कि हमने अखबारों में छपा एक बयान भी रिकॉर्ड में रखा है जिसमें राहुल गांधी कहा था मैं वीर सावरकर नहीं हूं, सॉरी नहीं कहूंगा। दूसरे पक्ष ने इससे इनकार नहीं किया। न्यायालय ने इस स्तर पर इस पर विचार किया।
Jul 07, 2023, 11:12 AM IST

राहुल गांधी की सजा बरकरार

गुजरात उच्च न्यायालय ने 'मोदी सरनेम' टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा।
Jul 07, 2023, 10:49 AM IST

राहुल गांधी को लेकर डीके शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता के खिलाफ कुछ साजिश चल रही है। हम बस गुजरात में कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। देखते हैं, हम बाद में प्रतिक्रिया देंगे। फैसले के बाद मैं आपके पास वापस आऊंगा।
Jul 07, 2023, 10:41 AM IST

मोदी सरनेम मामले में राहुल की सजा पर थोड़ी देर में फैसला

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा बरकरार रहेगी या राहत मिलेगीष इसपर गुजरात हाईकोर्ट थोड़ी देर में फैसला सुनाएगा।
Jul 07, 2023, 10:34 AM IST

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बिलासपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Jul 07, 2023, 10:33 AM IST

पठानकोट में मिला मोर्टार

जम्मू कश्मीर के पठानकोट नेशनल हाईवे पर 160 एमएम का पुराना मोर्टार मिला है।
Jul 07, 2023, 9:41 AM IST

विधान सुधा पहुंचे सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरू स्थित विधान सुधा पहुंच चुके हैं, वह यहां दोपहर 12 बजे बजट पेश करेंगे।
Jul 07, 2023, 8:57 AM IST

दिल्ली जाएंगे तमिलनाडु के राज्यपाल

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि आज दिल्ली जाएंगे, वह यहां अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
Jul 07, 2023, 8:56 AM IST

कर्नाटक का बजट आज

सिद्धारमैया आज दोपहर 12 बजे कर्नाटक का बजट पेश करेंगे।
Jul 07, 2023, 8:30 AM IST

कोयंबटूर रेंज के DIG विजयकुमार ने किया सुसाइड

कोयंबटूर रेंज के DIG विजयकुमार ने किया सुसाइड, सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी
Jul 07, 2023, 7:32 AM IST

वंदे भारत की सौगात

पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेनकी देंगे सौगात, इस ट्रेन के शुरू होने के बाद गोरखपुर से अयोध्या और लखनऊ से अयोध्या पहुंचने में सिर्फ 2 घंटे का समय लगेगा।
Jul 07, 2023, 7:07 AM IST

चमोली में रास्ता बंद

उत्तराखंड के चमोली स्थित चिंकबरा सड़क पर रास्ता बंद हो गया है।
Jul 07, 2023, 6:24 AM IST

अजित डोवाल से मिलेंगे यूके के एनएसए

यूके नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर टिम बैरी आज दिल्ली में भारत के एनएसए अजित डोवाल से मुलाकात कर सकते हैं।
Jul 07, 2023, 6:24 AM IST

पीएम मोदी का आज यूपी-छत्तीसगढ़ का दौरा

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। रायपुर में वह कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं यूपी के गोरखपुर में वह गीता प्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Jul 07, 2023, 5:55 AM IST

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल मुलाकात की थी।
Jul 07, 2023, 5:54 AM IST

पाकिस्तान में भूकंप के झटके

पाकिस्तान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+