Breaking News Live Updates: मणिपुर में 10 जुलाई तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध

मणिपुर में 10 जुलाई तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध

Breaking News Live Updates: देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए वन इंडिया हिंदी के ब्रेकिंग न्यूज लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। इस लाइव ब्लॉग पर आपको हर बड़ी खबर की जानकारी सबसे पहले मिलेगी।

ऐसे में किसी भी बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए और इस लिंक को रिफ्रेश करते रहिए। आपको यहां पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।

Breaking NEws

LIVE Feed
Jul 06, 2023, 12:04 AM IST

10 जुलाई तक इंटरनेट बैन

मणिपुर सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध 10 जुलाई 2023 को 3 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।
Jul 06, 2023, 12:04 AM IST

PFI का सदस्य मुनीर आलम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS ने प्रतिबंधित संगठन PFI के 1 सदस्य मुनीर आलम को गिरफ्तार किया। इसका नाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्य 4 आरोपी से पूछताछ के क्रम में प्रकाश में आया था। मुनीर आलम को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से कल (4 जुलाई) गिरफ्तार किया गया।
Jul 05, 2023, 9:08 PM IST
छत्तीसगढ़

दो दिवसीय CG दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। पूर्व सीएम डॉ रमण सिंह समेत कई स्थानीय भाजपा नेताओं ने रायपुर में एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत किया।
Jul 05, 2023, 9:06 PM IST
तमिल नाडु

हाईकोर्ट में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की याचिका पर सुनवाई

हाईकोर्ट में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की याचिका पर सुनवाई 6 जुलाई को दोपहर दो बजे के बाद होगी। रिपोर्ट के अनुसार बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दो जजों की पीठ में सहमति नहीं बनी। इसके बाद तीसरे जज की अदालत में याचिका पर सुनवाई होगी।
Jul 05, 2023, 9:04 PM IST
तेलंगाना

हैदराबाद में गर्भवती समेत 12 लोगों का रेस्क्यू

हैदराबाद में लिफ्ट खराब होने के कारण गर्भवती समेत 12 लोग फंस गए। स्थानीय पुलिस और फायर सेफ्टी वर्कर्स की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों का रेस्क्यू किया गया है। ANI के अनुसार हादसा मंगलवार को हुआ।
Jul 05, 2023, 9:02 PM IST
महाराष्ट्र

पूर्व गृहमंत्री देशमुख की हुंकार- 82 साल का शेर बूढ़ा नहीं हुआ

NCP दो फाड़ होने की आशंका के बीच पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने हुंकार भरते हुए कहा कि 82 साल का शेर बूढ़ा नहीं हुआ है। बता दें कि शरद पवार की उम्र का जिक्र करते हुए उनकी कथित रिटायरमेंट और अजित पवार के बयान से जुड़ी खबरें सामने आईं। इस पर उनके करीबी रहे देशमुख ने बयान दिया।
Jul 05, 2023, 8:59 PM IST
पश्चिम बंगाल

कोलकाता का भाषा भवन अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा

कोलकाता के भाषा भवन को अब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन के नाम से जाना जाएगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन काम करने वाले नेशनल लाइब्रेरी को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।
Jul 05, 2023, 8:00 PM IST
कर्णाटक

वंदे भारत पर फिर हुआ पथराव, जानें अब कहां निशाना बनी सबसे तेज ट्रेन

वंदे भारत पर फिर पथराव की बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के धारवाड़ में भारत की सबसे तेज ट्रेन को निशाना बनाया गया। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 20661 (बेंगलुरु-धारवाड़) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सुबह 08.40 बजे कर्नाटक में कदुर-बिरूर खंड के बीच कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया।
Jul 05, 2023, 7:52 PM IST
आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में बस हादसा, 15 स्कूली बच्चे घायल

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में बुधवार को स्कूल बस पलट गई। हादसे में 15 छात्र घायल हो गए। हादसा पामिडिमारू गांव में हुआ। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने छात्रों को पलटी हुई बस से बाहर निकाला। लोगों का आरोप है कि स्कूल पुरानी बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं और हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।
Jul 05, 2023, 7:49 PM IST

कर्नाटक में भीषण बारिश, दक्षिण कन्नड़ जिले के स्कूल बंद रहेंगे

कर्नाटक में भीषण बारिश के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं। उपायुक्त के आदेशानुसार, दक्षिण कन्नड़ जिले के सभी स्कूल 6 जुलाई को बंद रहेंगे।
Jul 05, 2023, 7:42 PM IST
दिल्ली

कांग्रेस पार्टी NCP और शरद पवार के साथ: सांसद गौरव गोगोई

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शरद पवार के साथ खड़ी है। ये कहना है सांसद गौरव गोगोई का। गोगोई ने कहा कि भाजपा की वाशिंग मशिन शुरू हो गई है। धीमे-धीमे अजित पवार और उनके विधायकों पर दर्ज ED के सारे मामले खत्म होते चले जाएंगे।
Jul 05, 2023, 7:37 PM IST
दिल्ली

शरद पवार ने NCP पदाधिकारियों की बैठक बुलाई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार ने गुरुवार को NCP पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। दिल्ली में बुलाई गई मीटिंग में एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) के सभी नेताओं को शामिल होने को कहा गया है।
Jul 05, 2023, 7:32 PM IST

अमेरिका में गोलीबारी, तीन की मौत, 6 घायल

अमेरिका में गोलीबारी में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। श्रेवेपोर्ट के अधिकारियों के हवाले से केएसएलए की खबर के अनुसार, उत्तरी लुइसियाना में चौथी जुलाई का जश्न मातम में बदल गया। सामूहिक गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया, उत्सव में भाग लेने वाले लोगों की भीड़ में बड़ी संख्या में पार्क किए गए वाहनों के कारण पीड़ितों तक पहुंचना मुश्किल बन गया।
Jul 05, 2023, 7:24 PM IST
ओडिशा

इमोशनल मुद्दों का सहारा ले रही भाजपा: CG डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में भावनात्मक मुद्दों का उपयोग किया। हमने केरल स्टोरी, हनुमान जी, हिजाब, मुस्लिम आरक्षण हटाना, सब देखा। हमने सभी भावनात्मक मुद्दे को कर्नाटक में राजनीतिक परिवेश में उपयोग होते देखा। उन्होंने सवाल किया, भाजपा ऐसे कितने ही मुद्दों का उपयोग करेगी? राम मंदिर, सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा यह सब हो गया तो अब समान नागरिक संहिता (UCC) बचा। लोग अब समझने लगे हैं कि उनकी भावनाओं का उपयोग किया जा रहा है।
Jul 05, 2023, 7:21 PM IST
दिल्ली

संसद में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण बिल पेश करेगी सरकार!

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) विधेयक 2023 के मसौदे को मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार सूत्रों ने कहा, सरकार इस विधेयक को संसद के आगामी मानसून सत्र में लाने की योजना बना रही है।
Jul 05, 2023, 7:19 PM IST
बिहार

नकली नोट मामले में NIA कोर्ट में आरोप पत्र दायर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार के पूर्वी चंपारण से उच्च गुणवत्ता वाले नकली भारतीय मुद्रा नोटों की जब्ती से संबंधित आतंकवादी साजिश मामले में अपना तीसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया। बिहार के पटना स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट के समक्ष मामले के सरगना सुधीर कुशवाहा के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया।
Jul 05, 2023, 7:16 PM IST
दिल्ली

दो हाईकोर्ट जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।
Jul 05, 2023, 7:13 PM IST
दिल्ली

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, गर्मी से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। फ़िरोज़ शाह रोड से आई वीडियो में इलाके से गुजर रहे लोग बारिश में सराबोर होते देखे जा सकते हैं।
Jul 05, 2023, 7:08 PM IST
दिल्ली

मणिपुर पर पीएम मोदी की अनदेखी असंवेदनशील: कांग्रेस

दिल्ली में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "राहुल गांधी उपचार प्रक्रिया के बारे में बात करने के लिए मणिपुर गए थे जो एक बड़ा मील का पत्थर था। इससे पहले राष्ट्रीय कद के किसी भी व्यक्ति ने मणिपुर का दौरा नहीं किया था, मणिपुर के लोगों को अलग-थलग महसूस हुआ। कई लोग विस्थापित हुए हैं।" उन्होंने सवाल किया, सरकार कहां है? पीएम मोदी को विश्वास की कमी को हल करने का रास्ता खोजना होगा। सीएम का इस्तीफे का नाटक असंवेदनशील था...मणिपुर की स्थिति के बारे में पीएम मोदी की अनदेखी असंवेदनशील है...
Jul 05, 2023, 5:36 PM IST

लखनऊ में गड्ढे में गिरा बाइक सवार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना चौराहे पर बाइक सवार एक व्यक्ति गड्ढे में गिर गया। व्यक्ति को गड्ढे से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Jul 05, 2023, 5:34 PM IST

महाराष्ट्र की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण: दीपेंद्र हु्ड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इस तरह से तंत्र का प्रयोग कर ऐसी कार्रवाई कर रही है। लेकिन हरियाणा में उल्टा हो रहा है। पिछले एक साल में 29 पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं।
Jul 05, 2023, 4:52 PM IST

शिमला में शुरू हुई तेज बारिश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज़ बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Jul 05, 2023, 4:24 PM IST

पार्टी का चुनाव चिह्न हमारे पास है और रहेगा: शरद पवार

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न हमारे पास है, वह कहीं नहीं जायेगा। जो लोग और पार्टी कार्यकर्ता हमें सत्ता में लाए, वे हमारे साथ हैं। जिन विधायकों ने अलग होने का फैसला किया, उन्होंने हमें विश्वास में नहीं लिया। अजित पवार गुट ने किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।
Jul 05, 2023, 3:39 PM IST

अजित गुट के नेताओं को बस ले जाया गया होटल

महाराष्ट्र: मुंबई के MET बांद्रा में बैठक के बाद अजित पवार गुट के NCP नेताओं को बस से एक होटल ले जाया जा रहा है।
Jul 05, 2023, 3:37 PM IST

सीधी में प्रवेश शुक्ला के आवास पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश: सीधी में प्रवेश शुक्ला द्वारा एक व्यक्ति पर कथित पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन प्रवेश के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके आवास पर बुलडोज़र चलाया।
Jul 05, 2023, 3:35 PM IST

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुई फायरिंग

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना घटी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद ये हुआ है।
Jul 05, 2023, 1:35 PM IST

40 से अधिक MLA-MLC हमारे साथ:छगन भुजबल

अजित पवार गुट के एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि 40 से अधिक विधायक और MLC हमारे साथ हैं। हमने शपथ लेने से पहले पूरी मेहनत की है। हमने शपथ ऐसे ही नहीं ली।
Jul 05, 2023, 12:54 PM IST

महाराष्ट्र में NCP बनाम NCP

महाराष्ट्र में NCP बनाम NCP संकट के बीच मुंबई में एक साथ दो अलग-अलग बैठकें हो रही है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने MET बांद्रा में सभी NCP सांसदों, विधायकों, MLC, जिला प्रमुखों और राज्य प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है, जबकि शरद पवार ने YB चव्हाण सभागार में सभी सदस्यों की बैठक बुलाई है।
Jul 05, 2023, 11:58 AM IST

बैठक के लिए घर से रवाना हुए अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने घर से मेट बांद्रा के लिए हुए रवाना
Jul 05, 2023, 11:46 AM IST

पटियाला कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडीज

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडीज, उनके खिलाफ 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। इसी मामले में वह कोर्ट पहुंची हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+