G-20 शिखर सम्मेलन के अंत में 10 को PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकर करेंगे इमैनुएल मैक्रॉन

जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को लेकर एक ट्वीट करने पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ त्रिची में एफआईआर दर्ज हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है और उनका जी20 शिखर सम्मेलन में भारत आना फाइनल हो गया है। देश, दुनिया, सिनेमा और कारोबार सहित हर बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स पढ़िए यहां।

Breaking News

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Sep 07, 2023, 7:08 PM IST

भारत लौटे पीएम मोदी

आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद भारत लौटे पीएम मोदी
Sep 07, 2023, 4:27 PM IST

विशेष सत्र का एजेंडा साझा नहीं किया जा रहा- पवन खेड़ा

संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि विशेष सत्र का एजेंडा हमेशा विपक्ष के साथ साझा किया जाता रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एजेंडा साझा नहीं किया जा रहा है।
Sep 07, 2023, 3:14 PM IST

केंद्र के खिलाफ टीएमसी का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी टीएमसी, दिल्ली पुलिस से मांगी इजाजत
Sep 07, 2023, 3:14 PM IST

दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली में 9 और 10 सितंबर हो सकती है हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Sep 07, 2023, 11:52 AM IST

पीएम मोदी जकार्ता से रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के समापन के बाद इंडोनेशिया के जकार्ता से रवाना हुए।
Sep 07, 2023, 11:09 AM IST

उदयनिधि के बयान से शिवसेना (UBT) नाराज

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान पर जताया विरोध, कहा- उनके बयान का कोई समर्थन नहीं करेगा
Sep 07, 2023, 9:59 AM IST

जन्माष्टमी

देशभर में मनाया जा रहा जन्माष्टमी का त्योहार, इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
Sep 07, 2023, 9:58 AM IST

जवान फिल्म रिलीज

'जवान' को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी, चेन्नई में शाहरुख खान के पोस्टर पर फैंस ने चढ़ाया दूध
Sep 07, 2023, 8:52 AM IST

ASEAN-India Summit

ASEAN-India Summit में पीएम मोदी ने कहा कि आसियान की सह-अध्यक्षता करना उनके लिए गौरव की बात है
Sep 07, 2023, 8:51 AM IST

जी20 शिखर सम्मेलन

जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लिया राजधानी में तैयारियों और साफ-सफाई का जायजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+