Breaking News LIVE Today: दिल्ली के रघुबीर नगर में 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या

Breaking news in hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया। दूसरी तरफ, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर इस समय वायु प्रदूषण से बेहाल हैं और कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर स्थिति में बनी हुई है। वहीं, पंजाब के मोगा में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। देश, दुनिया, कारोबार और खेल जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां।

Aaj ki Taja Khabar

LIVE Feed
Nov 06, 2023, 10:36 PM IST

दिल्ली में 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली के रघुबीर नगर में 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Nov 06, 2023, 7:22 PM IST

ईरान के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी से बात की। पश्चिम एशिया की कठिन स्थिति और इसराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया: प्रधानमंत्री कार्यालय
Nov 06, 2023, 7:20 PM IST

आईटीबीपी कांस्टेबल घायल

छत्तीसगढ़: नारायणपुर जिले के मुरहापदर गांव में आज नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम को निष्क्रिय करने के दौरान घायल हुए आईटीबीपी कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया।
Nov 06, 2023, 6:14 PM IST

पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की हिरासत बढ़ी

पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की ईडी हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी गई। मल्लिक को पीडीएस राशन वितरण में भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।
Nov 06, 2023, 4:24 PM IST

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके

दो दिन बाद दिल्ली एनसीआर में फिर भूकंप से दहशत फैली है। भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
https://hindi.oneindia.com/news/india/latest-breaking-news-live-updates-today-read-aaj-ki-taja-khabar-news-in-hindi-6-nov-2023-843113.html
Nov 06, 2023, 3:47 PM IST

9 नवंबर को लोकसभा आचार समिति की बैठक

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश फॉर क्वेरी' आरोपों की जांच के लिए 9 नवंबर को लोकसभा आचार समिति की बैठक बुलाई गई है।
Nov 06, 2023, 3:15 PM IST

10वीं-12वीं छोड़ सभी क्लास ऑनलाइन मोड पर

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए लागू किए गए GRAP स्टेज IV उपाय के मद्देनजर 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्कूल कक्षाओं को 10 नवंबर तक ऑनलाइन आयोजित करने का आदेश दिया है।
Nov 06, 2023, 3:14 PM IST

बिहार विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन

पटना: बिहार विधान परिषद के बाहर कानून व्यवस्था की स्थिति और जाति आधारित जनगणना को लेकर विधान पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया>
Nov 06, 2023, 2:14 PM IST

दिल्ली में ऑड-ईवन लागू

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ऑड-ईवन वाहन प्रणाली 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी।
Nov 06, 2023, 1:26 PM IST

भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला

रायपुर: महादेव ऐप मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "इसकी जांच 2 साल से चल रही है। जब तक ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रोक नहीं लगेगी, कुछ नहीं रुकेगा। ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वालों के लाखों फर्जी अकाउंट हैं। केंद्र सरकार को इनकी पहचान कर इन्हें बंद करना चाहिए।"
Nov 06, 2023, 1:24 PM IST

महादेव ऐप का मुद्दा पहुंचा चुनाव आयोग

महादेव ऐप मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी आज चुनाव आयोग से संपर्क करेगी।
Nov 06, 2023, 12:25 PM IST

विजयवाड़ा बस स्टैंड पर हादसा, 2 की मौत, 3 घायल

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा बस स्टैंड पर एक आरटीसी बस के प्लेटफॉर्म से टकरा जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने का आश्वासन दिया।
Nov 06, 2023, 12:24 PM IST

दिल्ली: प्रदूषण पर हाई लेवल बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं।
Nov 06, 2023, 12:19 PM IST

पीएफआई की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र द्वारा लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध की पुष्टि करने वाले गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) न्यायाधिकरण के आदेश को चुनौती देने वाली पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की याचिका खारिज कर दी और उसे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता दी।
Nov 06, 2023, 12:17 PM IST

केदारनाथ में राहुल गांधी

उत्तराखंड: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर परिसर में भक्तों का प्रसाद वितरित किया।
Nov 06, 2023, 12:16 PM IST

अशोक गहलोत ने भरा पर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।
Nov 06, 2023, 10:55 AM IST

आगरा में वायु प्रदूषण

उत्तर प्रदेश में भी वायु प्रदूषण ने बिगाड़े हालात, धुंध की गहरी चादर में ढका हुआ नजर आया आगरा का ताजमहल
Nov 06, 2023, 10:47 AM IST

दिल्ली के कर्मचारियों को बोनस

दिवाली से पहले दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस दिया जाएगा।
Nov 06, 2023, 9:44 AM IST

केजरीवाल ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी रहेंगे मौजूद
Nov 06, 2023, 9:41 AM IST

राजस्थान चुनाव के लिए AAP की सूुची

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पांचवी सूची जारी की है, इस सूची में दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
Nov 06, 2023, 9:27 AM IST

10 बजे अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, माना जा रहा है कि वायु प्रदूषण को लेकर सरकार के एक्शन प्लान को लेकर केजरीवाल अपनी बात रख सकते हैं।
Nov 06, 2023, 9:26 AM IST

दिल्ली में वायु प्रदूषण बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में लोग वायु प्रदूषण से परेशान हैं और लगातार सातवें दिन राजधानी की हवा जहरीली बनी हुई है। आज भी कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+