Breaking News Live: मुझे स्टालिन से नहीं, कांग्रेस से दिक्कत है, उदयनिधि की टिप्पणी पर बोले असम सीएम
Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगी आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चार मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर 2 की मौत हो गई है और वहीं 12 लोग घायल हैं। एशिया कप में भारत बनाम नेपाल का मुकाबला आज होने वाला है। मथुरा कृष्णजन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...।

LIVE Feed
'मुख्य दोषी राहुल गांधी'
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे स्टालिन से ज्यादा समस्या नहीं है। मुझे कांग्रेस से दिक्कत है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर कल मैं मुसलमानों या ईसाइयों के बारे में ऐसा बयान दूं तो क्या कांग्रेस इसे मेरी अभिव्यक्ति की आजादी मानेगी? चाहे वह हिंदू धर्म हो, इस्लाम हो या ईसाई धर्म, क्यों क्या आप उन्हें ख़त्म करने की बात कर रहे हैं? इसके लिए मुख्य दोषी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैं।
वन नेशन, वन इलेक्शन पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला
वन नेशन, वन इलेक्शन पर एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर वन नेशन, वन इलेक्शन का इरादा क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना है तो हम इसका समर्थन कैसे कर सकते हैं। अगर इरादा प्रक्रिया को सरल बनाने का है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। वन नेशन, वन इलेक्शन के बाद वे कहेंगे वन नेशन, नो इलेक्शन, तो हम उसका समर्थन नहीं करेंगे।
एकनाथ शिंदे ने की उच्च स्तरीय बैठक
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा आरक्षण पर आज हमने उच्च स्तरीय बैठक की। मैं पहले ही प्रदर्शनकारियों से बात कर चुका हूं और हम इस मुद्दे को व्यवस्थित तरीके से सुलझाएंगे। हमारी सरकार मराठा आरक्षण से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए गंभीर है।
बाराबंकी इमारत गिरी: 3-4 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हैं
उत्तर प्रदेशस के बाराबंकी में एक इमारत गिरने से 2 की मौत और 12 घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है। एसपी बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, "सुबह लगभग 3 बजे हमें बाराबंकी में एक इमारत ढहने की सूचना मिली...अभी तक 12 लोगों को निकाला है...हमें जानकारी मिली है कि 3-4 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर है, एनडीआरएफ की टीम जल्द मौके पर पहुंचेगी...जिन 12 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें से 2 की मौत हो गई है।"
More From
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications