Breaking News LIVE Today: नौसेना की बढेगी ताकत, 26 एम- राफेल खरीदने की तैयारी, भारत ने फ्रांस को लिखा पत्र

Latest breaking news: सीमा पर पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार देर रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू कश्मीर के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में फायरिंग की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान और एक नागरिक घायल हुआ है। वहीं, सीरिया में अमेरिका ने ईरान समर्थित आतंकी संगठन आईआरजीएस पर एयर स्ट्राइक की है। ईडी का समन मिलने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत अब 30 अक्टूबर को एजेंसी के सामने पेश होंगे। देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, जानिए यहां।

Latest breaking news

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Oct 27, 2023, 11:31 PM IST

26 एम फाइटर जेट राफेल खरीदने की तैयारी

भारत नौसेना के बेड़े में 26 एम फाइटर जेट राफेल तैनात करने की योजना है। लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए भारत सरकार ने फ्रांस को अनुरोध पत्र भेजा है।
Oct 27, 2023, 6:24 PM IST

30 और 31 अक्टूबर को गुजरात में PM

पीएम नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात में रहेंगे। यहां अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे। इसके साथ ही सरदार पटेल को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
Oct 27, 2023, 4:05 PM IST

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गोगी गिरोह का शूटर अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने थाना सेक्टर-23, द्वारका, दिल्ली इलाके में मुठभेड़ के बाद गोगी गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान कुलवंत दलाल के रूप में हुई है। 2 पिस्तौल, 17 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद।
Oct 27, 2023, 2:43 PM IST

राउज एवेन्यू कोर्ट में संजय सिंह की पेशी

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्य कोर्ट में पेशी के लिए लिया गया है। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में हुई थी संजय सिंह की गिरफ्तारी।
Oct 27, 2023, 2:41 PM IST

रघुवीर मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

आज मध्य प्रदेश के चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रघुवीर मंदिर में की पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना
Oct 27, 2023, 2:37 PM IST

महबूबनगर सीट से भाजपा ने किया उम्मीदवार का ऐलान

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए महबूबनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी ने एपी मिथुन कुमार रेड्डी को घोषित किया अपना प्रत्याशी
Oct 27, 2023, 2:35 PM IST

नरेंद्र सिंह तोमर ने किया नामांकन

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने दाखिल किया नामांकन
Oct 27, 2023, 12:30 PM IST

सीएम सुक्खू एम्स में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया है। उन्हें कल पेट में समस्या के चलते शिमला के आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था।
Oct 27, 2023, 10:15 AM IST

तेलंगाना चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
Oct 27, 2023, 9:47 AM IST

छत्तीसगढ़ में प्रचार करेंगे राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल 29 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली करेंगे।
Oct 27, 2023, 9:17 AM IST

दिल्ली में आज भी हवा जहरीली

देश की राजधानी दिल्ली में हवा आज भी खराब कैटेगरी में है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 249 रिकॉर्ड किया गया है।
Oct 27, 2023, 8:59 AM IST

पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल

पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार देर रात अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू कश्मीर के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में सीजफायर तोड़ते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। बीएसएफ की तरफ से भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान और एक नागरिक घायल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+