Breaking News LIVE Today: चंदनकियारी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, फेंके गए पत्थर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में यूपी की सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। ये मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 16 दिनों से टनल में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं। देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले ही शुरू हुआ वायु प्रदूषण बरकरार है और आज भी एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर कैटेगरी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना के हैदराबाद में रोड शो करेंगे। राजनीति, देश, दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Nov 27, 2023, 11:40 PM IST

हरियाणा में जलभराव

हरियाणा में में बारिश की वजह से कई जगह जलभराव। झज्जर शहर में कई जगहों पर हुआ जलभराव।
Nov 27, 2023, 11:39 PM IST

16 फ्लाइट डायवर्ट

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से 16 फ्लाइट डायवर्ट हुई ङै, जिसमे से 10 जयपुर, 3 लखनऊ, 1 अहमदाबाद, 2 अमृतसर डायवर्ट हुई हैं।
Nov 27, 2023, 10:46 PM IST

चंदनकियारी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

चंदनकियारी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट सूरज कुमार ने बताया कि हम शांति से बैठे थे...महिलाएं भी अपना काम कर रही थीं...अचानक एक महिला ने महिला गार्ड पर पत्थर फेंक दिया...दोनों ओर से पत्थर फेंके गए। यह इतना बढ़ गया कि इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। हम ऊपर से आदेश के अनुसार आगे कदम उठाएंगे।
Nov 27, 2023, 8:35 PM IST

देव दीपावली पर लाखों दीपों से जगमग हुए काशी के घाट

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली मनाई जा रही है।
Nov 27, 2023, 7:24 PM IST

कोलकाता से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

कोलकाता से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट UK778 (CCU-DEL) को दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक और खराब मौसम के कारण लखनऊ (LKO) की ओर मोड़ दिया गया है।
Nov 27, 2023, 6:04 PM IST

'कांग्रेस और AIMIM को वोट देने का मतलब BRS को वोट'

तेलंगाना में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और AIMIM को वोट देने का मतलब BRS को वोट देना है।
Nov 27, 2023, 4:19 PM IST

IMD का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान कोसली, रेवाड़ी, बावल (हरियाणा) खैरथल (राजस्थान) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी। वहीं, हरियाणा के कुछ स्थानों (हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू, फरुखनगर, महेंद्रगढ़, सोहना, नूंह) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी। इसी के साथ ही दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, शहादरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, आईटीओ, जाफरपुर, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, राजीव चौक सहित दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी। अगले 2 घंटों के दौरान एनसीआर (गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर) में बारिश की संभावना।
Nov 27, 2023, 2:54 PM IST

'हम सत्ता में आएंगे तो हैदराबाद का नाम बदलेंगे'

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद जी किशन रेड्डी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्वा सरमा पहले ही कह चुके हैं कि एक बार हम सत्ता में आएंगे तो हैदराबाद का नाम बदल देंगे। मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया, कलकत्ता का नाम बदलकर कोलकाता कर दिया गया, बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई कर दिया गया। हमने राजपथ का नाम बदलकर कर्त्तव्य पथ कर दिया। अब हैदराबाद का नाम क्यों नहीं बदला जाना चाहिए? हैदर कौन है?...भाग्यनगर इसका पुराना नाम है, इसका नाम निजाम शासन के दौरान बदला गया था। जब हम आएंगे तो हम इसका नाम वापस भाग्यनगर रख देंगे शक्ति।
Nov 27, 2023, 1:19 PM IST

शुभमन गिल बने कप्तान

गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए किया कैप्टन के नाम का ऐलान, शुभमन गिल बनाए गए टीम के कप्तान
Nov 27, 2023, 12:20 PM IST

डाला के दो शार्पशूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ डाला के दो शार्पशूटर राजप्रीत सिंह उर्फ राजा उर्फ बम्ब और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी को किया गिरफ्तार
Nov 27, 2023, 12:19 PM IST

प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम योगी

लखनऊ के आशियाना गुरुद्वारे में गुरु नानक देव महाराज के 554वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Nov 27, 2023, 12:15 PM IST

सिल्कयारा टनल पहुंचे वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सिल्कयारा टनल पहुंचे, रेस्क्यू टीम से बात कर बचाव ऑपरेशन की लेंगे जानकारी
Nov 27, 2023, 12:07 PM IST

शीतकालीन सत्र

4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है संसद का शीतकालीन सत्र, केंद्र सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले सभी दलों की एक बैठक भी बुलाई, 22 दिसंबर तक जारी रहेगा सत्र
Nov 27, 2023, 9:37 AM IST

उत्तरकाशी पहुंचे भास्कर खुल्बे

प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और उप सचिव मंगेश घिल्डियाल आज उत्तरकाशी पहुंचे हैं। दोनों अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेंगे।
Nov 27, 2023, 9:34 AM IST

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।
Nov 27, 2023, 9:17 AM IST

राहुल गांधी पर आज फैसला

राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के एक मामले में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। ये मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+