Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE Today: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट

Latest breaking news: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन भेजा है। साथ ही राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर भी ईडी की रेड की खबर है। वहीं, इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है और अकेले गाजा में 2700 बच्चों सहित 5791 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन की राहत के बाद दिल्ली में हवा फिर से 'खराब' हो गई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 से ऊपर पहुंच गया है। वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, जानिए यहां।

breaking news in hindi

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Oct 26, 2023, 10:54 PM IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए AAP कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 23 नामों का ऐलान किया है।
Oct 26, 2023, 9:18 PM IST

प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी

भारतीय चुनाव आयोग ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी ने कल चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने झूठे, असत्यापित आरोप लगाए हैं।
Oct 26, 2023, 5:16 PM IST

'त्रिपुरा में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करेंगे'

त्रिपुरा के नवनियुक्त राज्यपाल इंद्र सेंड रेड्डी नल्लू कहते हैं, मैं त्रिपुरा के लोगों से वादा करता हूं कि सीएम माणिक साहा के साथ हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को लागू करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे।
Oct 26, 2023, 4:56 PM IST

'हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। हमारी दोहरी भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीबों का कल्याण है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, तो सरकार का बजट गरीबों का कल्याण भी बढ़ रहा है। आज महाराष्ट्र में 1.10 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज दिया गया है।
Oct 26, 2023, 2:29 PM IST

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है।
Oct 26, 2023, 12:49 PM IST

इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन बने राजकुमार राव

चुनाव आयोग ने बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को नियुक्त किया अपना नेशनल आइकन, वोटरों को मतदान के प्रति जागरुक करेंगे राजकुमार राव
Oct 26, 2023, 11:42 AM IST

महाराष्ट्र में दो सड़क हादसे

महाराष्ट्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें पहला हादसा बीड़ में हुआ, जहां एक एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में 4 लोग अपनी जान गंवा बैठे। दूसरा हादसा आष्टी जामखेड रोड पर गंधनवाड़ी फाटा के पास हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है।
Oct 26, 2023, 11:17 AM IST

वैभव गहलोत को ईडी ने किया समन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन किया है। साथ ही राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर भी ईडी की रेड की खबर है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।
Oct 26, 2023, 10:07 AM IST

महाराष्ट्र के बीड़ में हादसा

महाराष्ट्र के बीड़ से एक दुखद खबर है। यहां एक एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई और इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है।
Oct 26, 2023, 9:18 AM IST

अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण के परिजनों के लिए बड़ा ऐलान

अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण के परिजनों के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने किया 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान
Oct 26, 2023, 8:43 AM IST

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में सड़क हादसा

गुरुवार को कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में नेशनल हाईवे 44 पर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
Oct 26, 2023, 8:41 AM IST

दिल्ली में एक्यूआई 250 के पार

देश की राजधानी दिल्ली में हवा एक बार फिर से 'खराब' कैटेगरी में पहुंच गई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 को पार कर गया है। बुधवार को हालांकि कुछ राहत मिली थी, जब हवा मध्यम कैटेगरी में थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+