Live: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Breaking News Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जयपुर में जनसभा की,तो वहीं वहीं दूसरी ओर 19वें एशियन गेम्स में भारत को आज पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Live Updates

LIVE Feed
Sep 25, 2023, 11:05 PM IST

हरियाणा में बंद होंगे हुक्का बार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की कि राज्य में सभी हुक्का बार बंद कर दिए जाएंगे।
Sep 25, 2023, 9:12 PM IST

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट्स की दूसरी सूची

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने कैंडिडेट्स की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
Sep 25, 2023, 9:08 PM IST

NDIAगठबंधन बनने के बाद NDA में घबराहट: पृथ्वीराज चव्हाण

2024 का चुनाव NDA-INDIA गठबंधन में होने वाला है। 2014 से पहले भी NDA के कई सहयोगी गठबंधन छोड़कर गए हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहते थे। इसके चलते पिछले 10 सालों में 20-22 दल NDA छोड़कर गए हैं। INDIA गठबंधन बनने के बाद भाजपा और NDA में एक घबराहट है कि शायद 2024 का चुनाव वे हार जाएंगे।
Sep 25, 2023, 8:44 PM IST

कावेरी जल विवाद: बेंगलुरु में धारा 144 लागू

तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी से जल छोड़ने को लेकर कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। वहीं, कर्नाटक के कई संगठनों ने 26 सितंबर को बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है। ऐसे में पूरे बेंगलुरु जिले में धारा 144 लगा दी गई है।
Sep 25, 2023, 8:22 PM IST

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष से मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से मुलाकात की।
Sep 25, 2023, 8:20 PM IST

मंत्री ज्योतिरादित्य ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई

हमारी महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रीय, राज्य एक ऐसा ट्रेलब्लेज किया है जिससे हमारे सारे क्रिकेटरों को प्रेरणा लेनी की जरूरत है। सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं: महिला क्रिकेट टीम द्वारा स्वर्ण जीतने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
Sep 25, 2023, 8:18 PM IST

एकात्म मानवदर्शन की प्रेरणा है ये प्रतिमा: पीएम

दीनदयाल जी की ये प्रतिमा उनके द्वारा दिए गए एकात्म मानवदर्शन की प्रेरणा बनेगी। ये प्रतिमा हमें हमारे अंत्योदय के संकल्प की याद बार-बार दिलाती रहेगी। ये प्रतिमा इस बात की भी प्रतीक बनेगी कि हमें देश में राजनैतिक सुचिता को हमेशा जीवंत बनाए रखना है। मैं इस अवसर पर उनके चरणों में नमन करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Sep 25, 2023, 8:12 PM IST

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण सुखद अवसर: पीएम

कभी-कभी लगता है कि उनका जीवन भी रेल की पटरी से जुड़ा हुआ था और मेरा भी जीवन रेल की पटरी से जुड़ा रहा है। मैं सुबह उस पवित्र स्थान पर से आज यहां सीधा आया हूं और ये शाम मुझे दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण का अवसर मिला है। ये कितना अद्भुत सुखद अवसर है। इस पार्क के सामने ही भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Sep 25, 2023, 8:04 PM IST

दीनदयाल जी के विचारों को लेकर हम जी रहे: पीएम मोदी

मुझे हमेशा एक बात का गर्व होता है कि जिस दीनदयाल जी के विचारों को लेकर हम जी रहे हैं, उनसे प्रेरणा पाकर हम जी रहे हैं, मेरे लिए वो बहुत महान व्यक्तित्व, उनके चरणों में बैठने का सौभाग्य मिलना, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Sep 25, 2023, 8:03 PM IST

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एक प्रेरक असवर: पीएम मोदी

आज हम सबके प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती का पावन अवसर, एक प्रेरक अवसर हम सबके लिए हमेशा प्राण शक्ति देता आया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Sep 25, 2023, 7:58 PM IST

पीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sep 25, 2023, 7:56 PM IST

2024 में BJP को और ज्यादा सीटें मिलेंगी: सी.टी. रवि

अभी इन 8 महीनों में क्या होगा मैं अभी बोल नहीं सकता। सभी कार्यकर्ताओं का काम पार्टी को मजबूत करना है। मुझे नहीं मालूम की किसकी वजह से ऐसा बयान दिया गया है। तमिल नाडु की जनता ने मोदी जी में प्रेम रखा है। हमे विश्वास है कि 2024 में हमें और ज्यादा सीटें मिलेंगी: भाजपा नेता सी.टी. रवि
Sep 25, 2023, 7:34 PM IST

हैदराबाद लड़े राहुल तो ओवैसी के लिए होगी मुश्किल: राशिद अल्वी

ओवैसी साहब को अपने बारे में बड़ी गलतफहमी है। राहुल गांधी अगर हैदराबाद से चुनाव लड़ेंगे तो ओवैसी साहब को जमानत बचानी मुश्किल हो जाएगी: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
Sep 25, 2023, 7:32 PM IST

AIADMK को कर्नाटक में बीजेपी की जरूरत नहीं: कोवई सत्यन

गठबंधन के धर्म और पवित्रता के लिए हमने अपनी यथास्थिति बनाए रखी। अनामलाई ने हमारे नेताओं, संस्थापकों के खिलाफ बोला। वे हमारी विचारधारा की आलोचना करने लगे और कई बार हमने भाजपा के शिर्ष नेतृत्व को इस बारे में जानकारी भी दी... जहां तक तमिलनाडु की बात है तो वह भाजपा है जिसे AIADMK की जरूरत है ना कि AIADMK को भाजपा की: AIADMK नेता कोवई सत्यन
Sep 25, 2023, 7:30 PM IST

ट्रे्न से रायपुर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रेन से रायपुर पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए थे।
Sep 25, 2023, 6:41 PM IST

सदस्यों की राय के आधार पर हम यह प्रस्ताव ले रहे हैं। यह AIADMK के लिए सबसे खुशी का क्षण है। हम आगामी चुनावों का सामना करके बहुत खुश हैं, चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का: AIADMK की प्रवक्ता शशिरेखा
Sep 25, 2023, 6:25 PM IST

राहुल गांधी के बयानों को गंभीरता से ना लें: जी किशन रेड्डी

BRS, AIMIM, कांग्रेस यह तीनों एक ही हैं। इन तीनों को DNA एक ही है। यह तीनों एक षड्यंत्र के रूप में भाजपा को तेलंगाना में नहीं आने देना चाहते। राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और KCR परिवार के बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी
Sep 25, 2023, 6:22 PM IST

यात्रा के दौरान नहीं देता राजनीतिक बयान: के. अन्नामलाई

मैं बाद में बात करूंगा, मैं यात्रा के दौरान नहीं बोलता हूं। मैं बाद में बोलूंगा: AIADMK के भाजपा और NDA से गठबंधन तोड़ने पर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई
Sep 25, 2023, 5:33 PM IST

राजस्थान में बनी बीजेपी सरकार तो पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई: पीएम

राजस्थान के हर क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस सरकार युवाओं को अवसर नहीं बल्कि धोखा दे सकती है। यहां जितनी बार पेपर लीक होते हैं, हर बार पूरे राज्य को शर्मिंदगी से भर देते हैं। राजस्थान के युवाओं को भरोसा देता हूं कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा: पीएम मोदी
Sep 25, 2023, 5:31 PM IST

महिला क्रिकेटर्स ने रचा नया इतिहास: सीएम धामी

चीन में हो रहे एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर एक नया इतिहास रचने का कार्य किया है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी आप अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से देश को गौरवान्वित करती रहेंगी। उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं: सीएम धामी
Sep 25, 2023, 5:17 PM IST

एक खास एहसास...

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य तितास साधु ने कहा, "यह वास्तव में एक खास एहसास है।
Sep 25, 2023, 5:16 PM IST
राजस्थान

जब नीयत साफ होती है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब नीयत साफ होती है, जब खुद पर भरोसा होता है तब गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है।
Sep 25, 2023, 2:25 PM IST
छत्तीसगढ़

आवास न्याय सम्मेलन कार्यक्रम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिलासपुर जिले में आवास न्याय सम्मेलन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की।
Sep 25, 2023, 2:06 PM IST
महाराष्ट्र

राहुल गांधी को नहीं मोदी जी को चैलेंज ...

ओवैसी साहब को राहुल गांधी को नहीं मोदी जी को चैलेंज करना चाहिए कि वे हैदराबाद में आकर चुनाव लड़ें.संजय राउत
Sep 25, 2023, 1:17 PM IST

26 सितंबर को करेगा सुनवाई

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में जेल में बंद हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, कोर्ट ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के वकील से कौशल विकास घोटाला मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली अपनी याचिका का 26 सितंबर पर बात करेगा।
Sep 25, 2023, 12:34 PM IST

मध्य प्रदेश देश का दिल है..

पीएम मोदी ने कहा कि 'कार्यकर्ता महाकुंभ' बहुत कुछ कहता है. इससे पता चलता है कि यहां के लोगों के मन में क्या है. ये बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को दर्शाता है... मध्य प्रदेश देश का दिल है... राज्य की जनता ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है... ये राज्य न सिर्फ बीजेपी की विचारधारा है बल्कि देश का केंद्र बिंदु भी है।
Sep 25, 2023, 12:32 PM IST
मध्य प्रदेश

आज 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए

आज 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं, यह चमत्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Sep 25, 2023, 11:52 AM IST
मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंच गए हैं.वे यहां कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।
Sep 25, 2023, 11:15 AM IST
बिहार

मैं तो विपक्ष को एकजुट करने में व्यस्त हूं..

NDA से लगाव के प्रश्न पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 'क्या चर्चा होती है इसमें मेरी दिलचस्पी नहीं है। मैं तो विपक्ष को एकजुट करने में व्यस्त हूं।'
Sep 25, 2023, 10:30 AM IST

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+