Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News Today: 'गाजा के साथ जो इजरायल कर रहा है, वो गलत', जम्मू-कश्मीर पूर्व CM उमर अब्दुल्ला

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज मंगलवार 23 अक्टूबर का दिन है। देशभर में आज विजयादशमी या दशहरा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस की वार्षिक विजयादशमी उत्सव मनाई जा रही है। इस उत्सव में मोहन भागवत और शंकर महादेवन शामिल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी को बधाई दी है। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में कार और सरकारी बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। बांग्लादेश में बड़ा हादसा हो गया है, ट्रेनों की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है।

Aaj ki taja khabar Check Breaking News

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

LIVE Feed
Oct 24, 2023, 3:29 PM IST

'गाजा के साथ जो इजरायल कर रहा है, वो गलत'

चल रहे इजराइल-हमास संघर्ष पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला का कहना है कि पहले दिन से हम गाजा में जो हो रहा है उसका विरोध कर रहे हैं। गाजा बमबारी में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं... दुनिया ने साबित कर दिया है कि रूस और इजराइल के लिए अलग-अलग कानून हैं... रूस ने यूक्रेन के साथ जो किया वह युद्ध अपराध था। फिर इजरायल गाजा के साथ जो कर रहा है वह गलत नहीं है? दोनों चीजें सही नहीं हो सकतीं। अब दुनिया को फैसला करना होगा क्या ठीक है..."
Oct 24, 2023, 2:31 PM IST

नवाज शरीफ की सजा निलंबित

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को स्टील मिल केस में बड़ी राहत मिली है। पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने अल-अजीजिया स्टील मिल मामले में नवाज शरीफ की सजा को अंतरिम पंजाब कैबिनेट ने निलंबित कर दिया है।
Oct 24, 2023, 12:39 PM IST

कमल नाथ के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया और हुजूर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने की मांग की।
Oct 24, 2023, 10:59 AM IST

'विपक्षी गठबंधन इंडिया का समर्थन करें मोहन भागवत'

शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) सांसद संजय राउत ने मोहन भागवत के बयान पर कहा कि अगर वो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं तो विपक्षी गठबंधन इंडिया का समर्थन करें, क्योंकि इस गठबंधन में अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं और तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं
Oct 24, 2023, 10:19 AM IST

चेन्नई में हादसा

चेन्नई में अवाडी रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे उपनगरीय ईएमयू ट्रेन के खाली रेक के तीन डिब्बे, मेनलाइन पर शंटिंग के दौरान हुआ हादसा
Oct 24, 2023, 10:13 AM IST

नागपुर में RSS का विजयादशमी उत्सव शुरू

नागपुर में RSS का विजयादशमी उत्सव आज मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संगीतकार पद्मश्री शंकर महादेवन चीफ गेस्ट हैं।
Oct 24, 2023, 10:07 AM IST

नागपुर में मोहन भागवत ने की 'शस्त्र पूजा'

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी उत्सव के अवसर पर नागपुर में 'शस्त्र पूजा' की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+