Breaking News Today: यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर पर FIR

नेपाल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं, हिमाचल में एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिल रहा है और कई जिलों से लैंडस्लाइड सहित जान-माल के नुकसान की खबरें हैं। इसके अलावा देश के चंद्रयान-3 से जुड़ी खबरें लगातार आ रही हैं और दुनियभर में भारत की सफलता की गूंज है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स...

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Aug 24, 2023, 11:51 PM IST

योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर पर FIR

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि मंत्री धर्मपाल को लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने में देरी हुई तो ड्राइवर ने कार को रेलवे स्‍टेशन के एस्केलेटर पर ही चढ़ाई दी।
Aug 24, 2023, 9:35 PM IST

ओखला हादसे में 2 की मौत, 3 लोग घायल

नई दिल्ली: ओखला में हुए हादसे पर राजेश देव, DCP (दक्षिणपूर्व) ने बताया कि यहां एक बेसमेंट की खुदाई हो रही थी और मजदूर काम कर रहे थे। मिट्टी झुक गई और 7-8 लोग दब गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई है, 3 अन्य लोग घायल हो गए और 3 अन्य को छुट्टी दे दी गई है। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या उनके पास कोई दस्तावेज था और खुदाई कैसे की जा रही थी।
Aug 24, 2023, 8:05 PM IST

वायु सेना की मदद से पहुंचाया जा रहा सामान

हिमाचल प्रदेश में भारतीय वायु सेना की मदद से खाद्य सामग्री और दवाइयां मंडी जिले के दूरदराज के इलाकों में हवाई मार्ग से पहुंचाई जा रही हैं।
Aug 24, 2023, 6:44 PM IST

निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार गिरी

नई दिल्ली: ओखला फेज 2 में निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार गिर गई। घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है। 13 लोगों में से 4 को गंभीर चोटें आईं, उन्हें स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।
Aug 24, 2023, 6:09 PM IST

सरदार उधम सिंह को बेस्ट हिंदी फिल्म

विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है।
Aug 24, 2023, 6:05 PM IST

अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर

69वें फिल्म पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया है। अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा: द राइज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। जबकि आलिया भट्ट और कृति सेनन को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
Aug 24, 2023, 5:09 PM IST

शिमला: एक और शव बरामद

शिमला के समर हिल लैंडस्लाइड इलाके से एक और शव बरामद हुआ, जो 4 साल की बच्ची का है। SP शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि अब तक कुल 19 शव बरामद किये गए हैं।
Aug 24, 2023, 5:05 PM IST

ड्रोन से ड्रग्स की सप्लाई का पर्दाफाश

पंजाब: बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में आज पंजाब के तरनतारन जिले के राजोके गांव के बाहरी इलाके में लगभग 360 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ का कहना है कि तस्करों ने खेप गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया।
Aug 24, 2023, 4:04 PM IST

राजस्थान कांग्रेस विधायक के बेटे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

राजस्थान: सुप्रीम कोर्ट ने रेप के मामले में राजस्थान कांग्रेस के मौजूदा विधायक जौहरी लाल मीना के बेटे की जमानत कर दी है। अदालत ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है।
Aug 24, 2023, 2:08 PM IST

AAP ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए बनाए सह-प्रभारी

आम आदमी पार्टी ने जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को नियुक्त किया मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी, अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी बनाया गया
Aug 24, 2023, 1:20 PM IST

तेलंगाना में अमित शाह की रैली

तेलंगाना में चुनावी शंखनाद करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 27 अगस्त को खम्मम में करेंगे रैली को संबोधित
Aug 24, 2023, 1:14 PM IST

मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने दिया भाजपा को झटका

मध्य प्रदेश के विंध्य में पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी के बेटे और बहू ने ली कांग्रेस की सदस्यता
Aug 24, 2023, 12:36 PM IST

दिल्ली में आज राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन

आज दिल्ली में 'राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन' की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नार्को-फाइनेंस और साइबर सिक्योरिटी के मुद्दे पर होगी चर्चा
Aug 24, 2023, 12:05 PM IST

ये रेड नहीं ईडी की डकैती थी: विनोद वर्मा

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने ईडी की रेड को बताया 'डकैती', कहा- मैंने मेरे घऱ में मिले एक-एक गहने का हिसाब दिया
Aug 24, 2023, 12:01 PM IST

मनोज सिन्हा ने की छड़ी मुबारक की पूजा

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने की श्रीनगर के श्री अमरेश्वर मंदिर में छड़ी मुबारक की पूजा
Aug 24, 2023, 10:42 AM IST

कुल्लू में मौसम ने मचाई तबाही

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के अन्नी कस्बे में जगह-जगह लैंडस्लाइड, कई घर ढहे,भारी नुकसान की खबर
Aug 24, 2023, 10:37 AM IST

सोनिया गांधी ने लिखी इसरो चीफ को चिट्ठी

चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो चीफ सोमनाथ को चिट्ठी लिखकर दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+