Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE Today: नवीन पटनायक के सचिव IAS वीके पांडियन ने लिया VRS

Breaking news in hindi: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और दिवाली से पहले ही हवा बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई है। वहीं, नवरात्रि के आखिरी दिन देशभर में श्रद्धालु आज मंदिरों में माता के दर्शनों के लिए पहुंचे रहे। जम्मू के कटरा में भी माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की सिंगरौली सीट से प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को टिकट दिया है। देश, दुनिया, कारोबार और खेल जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Oct 23, 2023, 10:45 PM IST

IAS वीके पांडियन ने VRS लिया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में कार्यरत आईएएस अधिकारी वीके पांडियन ने वीआरएस ले लिया है। 2000 बैच के आईएएस अफसर पांडियन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को केंद्र ने भी मंजूरी दे दी है।
Oct 23, 2023, 9:26 PM IST

'हमारी सेना हर संकट के लिए तैयार'

असम के तेजपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी को पूरा विश्वास है कि अगर देश पर कोई संकट आता है, तो हमारी सेना के जवान उसका सामना करने में सक्षम हैं। दुनिया में भारत का कद बढ़ने का कारण सिर्फ हमारी बढ़ती अर्थव्यवस्था ही नहीं बल्कि, आपकी (भारतीय सेना) भी है। जब अर्थव्यवस्था की बात आती है तो हम दुनिया में 10वें-11वें स्थान पर होते थे और पीएम मोदी के नेतृत्व में हम पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
Oct 23, 2023, 6:16 PM IST

'गठबंधन बहुत मजबूत, कोई मतभेद नहीं'

इंडिया गठबंधन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन बहुत मजबूत है... (कांग्रेस के साथ) कोई मतभेद नहीं है। उनका सोचने का तरीका अलग है, हमारा सोचने का अलग तरीका है... .हमें उम्मीद है कि उत्तराखंड की जनता समाजवादी पार्टी के साथ आएगी।
Oct 23, 2023, 4:06 PM IST

बिशन सिंह बेदी का निधन

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Oct 23, 2023, 2:45 PM IST

मुंबई में आग लगने से 2 लोगों की मौत

मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके में आग लगने से 2 लोगों की मौत और तीन घायल, महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में लगी थी आग
Oct 23, 2023, 1:40 PM IST

मुंबई के कांदिवली में लगी आग

मुंबई के कांदिवली वेस्ट में महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
Oct 23, 2023, 12:15 PM IST

रानी अग्रवाल को सिंगरौली से टिकट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को सिंगरौली विधानसभा सीट से टिकट दिया है
Oct 23, 2023, 11:37 AM IST

चावड़ी बाजार में लगी आग

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गोदाम के थर्ड फ्लोर पर लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Oct 23, 2023, 10:37 AM IST

मुगल रोड पर ट्रैफिक रुका

जम्मू कश्मीर के मुगल रोड पर रविवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद आज दिखी बर्फ की मोटी चादर, यातायात की आवाजाही रुकी
Oct 23, 2023, 10:06 AM IST

गुफा वाले मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

नवरात्रि के आखिरी दिन दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में गुफा वाले मंदिर में देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु।
Oct 23, 2023, 10:03 AM IST

दिल्ली में गिरा फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा

देश का राजधानी दिल्ली में बीती रात लक्ष्मी नगर इलाके में ललिता पार्क बस स्टैंड के पास एक फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा टूटकर गिर गया।
Oct 23, 2023, 9:38 AM IST

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण, दिवाली से पहले ही बहुत खराब कैटेगरी में पहुंची दिल्ली की हवा
Oct 23, 2023, 9:29 AM IST

वैष्णो देवी में जुटे भक्त

नवरात्रि के आखिरी दिन जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+