INDIA alliance meet: चुनाव आयोग के सामने EVM का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

Breaking news in hindi: संसद के दोनों सदनों से अलग-अलग दलों के 141 सांसदों के निलंबन के बाद आज दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम पद के दावेदार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की मानें तो किसी भी दल ने इस प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। विपक्षी गठबंधन की बैठक से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स पढ़िए यहां।

india alliance meet

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 19, 2023, 7:07 PM IST

विपक्ष उठाएगा ईवीएम का मुद्दा

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में ईवीएम के मुद्दे पर भी हुई चर्चा, सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा- 'ईवीएम पर एक प्रस्ताव पारित किया गया है, हम इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे'
Dec 19, 2023, 6:36 PM IST

'ममता के प्रस्ताव का नहीं किया किसी ने विरोध'

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर बोले एमडीएमके के सांसद वाइको, 'उनके प्रस्ताव का किसी ने विरोध नहीं किया'
Dec 19, 2023, 6:28 PM IST

सीएम केजरीवाल ने प्रस्ताव पर क्या कहा

विपक्षी गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी ने पीएम पद के दावेदार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा, इस प्रस्ताव पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में पहला दलित प्रधानमंत्री बनने का मौका है, वो इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।
Dec 19, 2023, 6:15 PM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे पीएम पद का चेहरा

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे पीएम पद का चेहरा, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रखा प्रस्ताव
Dec 19, 2023, 4:37 PM IST

इंडिया की बैठक शुरू

दिल्ली में शुरू हुई विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव, शरद पवार जैसे दिग्गज नेता मौजदू
Dec 19, 2023, 3:46 PM IST

कुछ ही देर में शुरू होगी बैठक

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया'की बैठक में पहुंचे अलग-अलग दलों के दिग्गज नेता, कुछ ही देर में शुरू होगी बैठक, आज तय हो सकता है संयोजक का नाम
Dec 19, 2023, 3:44 PM IST

नीतीश कुमार बैठक में पहुंचे

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आज सीट शेयरिंग के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा
Dec 19, 2023, 3:31 PM IST

सीएम केजरीवाल बैठक में पहुंचे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे
Dec 19, 2023, 3:16 PM IST

सोनिया गांधी और ममता बनर्जी बैठक में पहुंचीं

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में पहुंचीं
Dec 19, 2023, 3:15 PM IST

एमके स्टालिन बैठक में पहुंचे

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और डीएमके सांसद टीआर बालू विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे
Dec 19, 2023, 3:14 PM IST

लालू यादव बैठक में पहुंचे

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद
Dec 19, 2023, 3:13 PM IST

जयंत चौधरी बैठक में पहुंचे

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में पहुंचे आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, कहा- आज बैठक में विपक्ष के सभी नेता मौजूद रहेंगे, हम अपनी रणनीति और सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा करेंगे
Dec 19, 2023, 3:10 PM IST

शरद पवार बैठक में पहुंचे

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार और पार्टी नेता जितेंद्र अव्हाण
Dec 19, 2023, 3:01 PM IST

महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंचीं

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं
Dec 19, 2023, 2:58 PM IST

बैठक में शामिल होने के लिए निकले सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में शामिल होने के लिए अपने आवास से रवाना, राघव चड्ढा भी होंगे बैठक में शामिल
Dec 19, 2023, 2:53 PM IST

अखिलेश यादव बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बैठक में सीट शेयरिंग और संयोजक के नाम को लेकर हो सकता है फैसला
Dec 19, 2023, 2:33 PM IST

जेपी नड्डा से मिले शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, कहा- पार्टी जो भी भूमिका देगी, मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं।
Dec 19, 2023, 11:18 AM IST

गुरुग्राम में लगी आग

गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में शॉपिंग मार्ट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Dec 19, 2023, 11:09 AM IST

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी में पूजा और सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
Dec 19, 2023, 10:54 AM IST

स्टालिन से मिले केजरीवाल

दिल्ली में तमिलनाडु भवन में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की सीएम एमके स्टालिन से की मुलाकात, राघव चड्ढा भी रहे मौजूद
Dec 19, 2023, 10:33 AM IST

स्टालिन से केजरीवाल की मुलाकात

सीएम एमके स्टालिन से मिलने तमिलनाडु भवन पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डीएमके सांसद टीआर बालू ने किया केजरीवाल का स्वागत
Dec 19, 2023, 10:31 AM IST

BJP संसदीय दल की बैठक

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में मौजूद
Dec 19, 2023, 10:10 AM IST

नीतीश के पक्ष में लगे पोस्टर

दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले पटना में सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में लगे पोस्टर, 'अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक निश्चय और एक नीतीश चाहिए'
Dec 19, 2023, 9:43 AM IST

रोहिंग्या कॉलोनी में दस्तावेजों की जांच

जम्मू के बठिंडी इलाके में रोहिंग्या कॉलोनी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, की जा रही है दस्तावेजों की जांच
Dec 19, 2023, 9:27 AM IST

I.N.D.I.A. की बैठक आज

दिल्ली में आज विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक होगी। इस बैठक में दलों के बीच सीट शेयरिंग और अन्य मुद्दों पर रणनीति बन सकती है।
Dec 19, 2023, 9:24 AM IST

हावड़ा में पेपर मिल में लगी आग

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के रानीहाटी इलाके में सुबह-सुबह एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई, जिसपर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+