Live Updates: पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई, कहा- हमारे खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया

Breaking News Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तो वहीं कश्मीर के उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन' किया गया है तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा के नूंह में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है, जो कि कांग्रेस नेता मामन खान की गिरफ्तारी के बाद से बंद थी। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

 Breaking News

LIVE Feed
Sep 17, 2023, 9:24 PM IST

पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई

टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा कि टीम इंडिया ने अच्छा खेला। एशिया कप जीतने पर बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय कौशल दिखाया।
Sep 17, 2023, 7:48 PM IST

सर्वदलीय बैठक में उठी संजय सिंह और राघव चड्ढा को बहाल करने की मांग

सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा को बहाल करने की मांग उठाई गई।
Sep 17, 2023, 6:32 PM IST

शांतिनिकेतन को UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल किया गया

नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर के घर शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
Sep 17, 2023, 5:53 PM IST

CWC की बैठक समाप्त, सोनिया, राहुल-खड़गे दिल्ली रवाना

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Sep 17, 2023, 5:12 PM IST

इंडिया गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक कल

सदन के पटल के लिए रणनीति तैयार करने के लिए भारतीय ब्लॉक पार्टियों के फ्लोर नेता कल सुबह 10 बजे संसद भवन में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में मिलेंगे।
Sep 17, 2023, 3:44 PM IST

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पत्रकारों के बहिष्कार पर दिया जवाब

कई टीवी समाचार एंकरों के बहिष्कार की INDIA गठबंधन की घोषणा पर नीतीश कुमार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि हम मीडिया की स्वतंत्रता के समर्थन में हैं। लेकिन पार्टी के प्रवक्ता को भी चैनल चुनने की स्वतंत्रता है और एंकर जिनके कार्यक्रम में जाना चाहते हैं या नहीं, ये आजादी हमें भी है।
Sep 17, 2023, 2:51 PM IST

शहीद हुए मेजर आशीष धोनक के घर पहुंचे हरियाणा के सीएम

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मेजर आशीष धोनक के घर पहुंचे।
Sep 17, 2023, 2:33 PM IST

विश्वकर्माओं की कला को पेश करेगा यशोभूमि

पीएम मोदी बोले- विश्वकर्माओं की कला, कौशल को दुनिया के सामने पेश करेगा यशोभूमि।
Sep 17, 2023, 2:31 PM IST
दिल्ली

कांग्रेस कार्य समिति

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को शीघ्र ही होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना के लोगों से निर्णायक जनादेश मिलेगा- कांग्रेस कार्य समिति
Sep 17, 2023, 1:32 PM IST
दिल्ली

'पीएम विश्वकर्मा' लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में एक नई योजना 'पीएम विश्वकर्मा' लॉन्च की।
Sep 17, 2023, 1:16 PM IST
हरियाणा

नूंह हिंसा मामला

हरियाणा कांग्रेस विधायक मम्मन खान को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
Sep 17, 2023, 1:07 PM IST

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन का निधन

मेरी बड़ी बहन गीता मेहता के दुखद निधन के कारण मैं यहां आया हूं: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, दिल्ली
Sep 17, 2023, 12:47 PM IST
उत्तर प्रदेश

आज सेना की ज़रूरत के सामान...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सेना की ज़रूरत के सामान हम सिर्फ बना ही नहीं रहे बल्कि हम बाहर के देशों को निर्यात भी कर रहे हैं।
Sep 17, 2023, 12:24 PM IST
दिल्ली

इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में 'यशोभूमि' कहे जाने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) पहुंचे।
Sep 17, 2023, 12:22 PM IST
आंध्र प्रदेश

वे इतना परेशान क्यों हो रहे हैं?

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ़्तारी पर AIMIM सांसद असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री थे, वे इतना परेशान क्यों हो रहे हैं?
Sep 17, 2023, 11:50 AM IST

मेट्रो से द्वारका सेक्टर जा रहे हैं पीएम मोदी

धौलाकुआं में मेट्रो से द्वारका सेक्टर 25 स्थित यशोभूमि जा रहे हैं पीएम मोदी, आम लोगों संग बात करने आए नजर।
Sep 17, 2023, 11:31 AM IST

मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन

पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया।
Sep 17, 2023, 11:02 AM IST
दिल्ली

पीएम मोदी पहले खुद सनातनी बनें...

पीएम मोदी पहले खुद सनातनी बनें, कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, देखें पूरा वीडियो।
Sep 17, 2023, 10:52 AM IST
दिल्ली

धनखड़ ने किया ध्वाजारोहण

नए संसद भवन के गजद्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया ध्वाजारोहण।
Sep 17, 2023, 9:20 AM IST
मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी में पानी छोड़ा गया

खंडवा में इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले गए हैं, नर्मदा नदी में पानी छोड़ा गया।
Sep 17, 2023, 8:49 AM IST
उत्तर प्रदेश

संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर

वाराणसी के संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रार्थना की गई।
Sep 17, 2023, 8:09 AM IST
दिल्ली

शाह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है, गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट।
Sep 17, 2023, 8:07 AM IST
उत्तराखंड

स्वच्छता लीग मैराथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्वच्छता लीग मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
Sep 17, 2023, 8:06 AM IST
हरियाणा

इंटरनेट सेवा बहाल

नूंह में इंटरनेट सेवा बहाल, मामन खान की गिरफ्तारी के बाद किया गया था बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+